बजट है कम लेकिन कमरे को भी देना है आकर्षक लुक? चिंता की कोई बात नहीं है, आपकी इस परेशानी का हल यहां पर मिल सकता है। जी हां, अगर आप अपने कमरे को कम-से-कम दाम में ही शानदार लुक देना चाहते हैं, तो आप यहां कुछ शानदार वॉल मिरर डिजाइन देख सकते हैं। कमरे को एकदम ट्रेंडी और आकर्षक बनाने वाले ये शीशे आप अपने घर के बेडरूम से लेकर पढ़ाई वाले कमरे, मेहमानों के कमरे, लिविंग रूम या फिर बाथरूम में भी लगा सकते हैं। वहीं ये आपके लिए एक पंथ दो काज जैसा काम भी कर सकते हैं, यानी कि ये कमरे की दीवार को तो सुंदर बनाएंगें ही साथ ही आप इन्हें मेकअप करने या तैयार होने के लिए भी इस्तेमाल कर सकेंगे। दीवार पर आसानी से लगने वाले ये शीशे आपको अलग-अलग आकार, रंग, और डिजाइन में मिल सकते हैं, जिन्हें आप कमरे की साज-सज्जा के लिए ले सकते हैं।
किस तरह के शीशे आपके कमरे को देंगे ट्रेंडी लुक?
कमरे को सिर्फ आधुनिक तरीके से ही नहीं बल्कि विंटेज लुक देकर भी ट्रेंडी बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको वॉल मिरर में भी कई तरह के डिजाइन मिलते हैं, जिसमें से आप अपनी पसंद से अनुसार एक ट्रेंडी विकल्प चुन सकते हैं। आजकल लंबाई में आने वाले मिरर काफी प्रचलित हो रहे हैं, क्योंकि ये देखनें में आकर्षक लगने के साथ ही मेकअप या आउटफिट चेक करने के लिए भी सही हो सकते हैं। इसके अलावा आप कमरे को आधुनिक बनाने के लिए लाइट के साथ आने वाला Mirror भी लगा सकते हैं। वहीं अगर कमरे में आपको थोड़ा पुराने जमाने वाला एहसास चाहिए, तो फिर आप लकड़ी के फ्रेम के साथ आने वाले शीशों को देख सकते हैं। जिन्हें अपने कमरे में साधारण मगर आकर्षक लुक चाहिए, उनके लिए अलग-अलग आकार के शीशों के साथ आने वाला सेट एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। आजकल पतली डिजाइन वाले शीशे भी काफी चलन में हैं, जिनमें आपको अलग-अलग आकार और साइज वाले विकल्प आसानी से मिल सकते हैं।
कमरे के लिए कैसे करें दीवार पर लगाने वाले शीशे का चुनाव?
चलिए यह बात तो आपने जान ली, कि कमरे को सजाने के लिए दीवार पर लगने वाले शीशे आपके लिए किफायती और ट्रेंडी दोनों हो सकते हैं। मगर, इसके साथ ही आपको यह भी जान लेना चाहिए कि आखिर आप अपने कमरे के लिए सही शीशे का चुनाव कैसे करें। इसके लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए-
- सबसे पहले तो आपको अपने कमरे की थीम को ध्यान रखना चाहिए, दीवारों के रंग और पैटर्न के हिसाब से ही उसपर शीशा लगाएं ताकी दोनों आपस में अच्छी तरह से मेल खा सकें।
- इसके साथ ही आपको जिस दीवार पर शीशा लगाना है उसका आकार और साइज भी ध्यान रखना चाहिए। लंबी दीवार पर लंबा शीशा और चौड़ी दीवार पर गोल या फिर सेट में आने वाले वॉल मिरर लगा सकते हैं।
- शीशा एक बेहद नाजुक चीज है, ऐसे में हमेशा दीवार के लिए मजबूत क्वालिटी वाला मिरर चुनें। इसके लिए आपको उसके फ्रेम और बनावट पर गौर करना चाहिए।
- वहीं आपको शीशे के आकार का भी ख्याल रखना चाहिए, अगर बहुत छोटा शीशा लेते हैं तो यह सिर्फ सजावट के काम आएगा मगर आप इसमें अपना चेहरा वगैरा नहीं देख सकेंगे।
कमरे में शीशा लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
एक ट्रेंडी शीशा चुनने भर से ही काम नहीं चलता है। दीवार पर शीशा लगाने के लिए भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इनके बिना यह काम पूरा नहीं हो सकता। अगर आप दीवार पर शीशा लगा रहें हैं, तो सबसे पहले आपको ऊंचाई का खास ख्याल रखना चाहिए, ज्यादा ऊपर या फिर ज्यादा नीचे शीशा लगाने से काम खराब हो सकता है। इसके अलावा शीशे को दीवार पर मजबूती से टांगना भी बेहद जरूरी है, इसके लिए आप लोहे की कील, हुक या फिर चिपकाने वाले होल्डर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वहीं आप जिस दीवार पर शीशा लगाने जा रहे हैं, उसमें शीशे के साइज और आकार के हिसाब से पर्याप्त जगह है या नहीं, इसका भी ध्यान रखें। अगर आप बेडरूम में शीशा लगा रहें हैं, तो आप उस दीवार का चुनाव करें जो आपके बेड के सामने हो, इससे आपको बढ़िया व्यू मिलेगा। वहीं लिविंग रूम में आप सोफे के पीछे वाली दीवार, साइड वॉल या फिर टीवी यूनिट के पास में भी इसे लगा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
क्या बेडरूम की दीवार पर डेकोरेटिव मिरर लगाया जा सकता है?
बिल्कुल, आपके अपने बेडरूम में वॉल मिरर लगा सकते हैं। इसके लिए आप गोल या फिर लंबे आकार वाले शीशे को भी चुन सकते हैं। इसमें आपको अलग-अलग रंग, डिजाइन और फ्रेम मटेरियल वाले विकल्प आसानी से मिल जाएंगें।
लिविंग रूम में किस तरह का शीशा लगाना चाहिए?
लिविंग रूम के लुक को बेहतर करने के लिए आप फुल लेंथ वाली शीशे के साथ ही 2 या 4 सेट में आने वाले शीशे दीवार पर लगा सकते हैं। लिविंग रूम में अक्सर मेटल फ्रेम मटेरियल वाले शीशे अच्छे लगते हैं।
वॉल मिरर कितनी कीमत में आ जाते हैं?
साइज, मटेरियल, डिजाइन के हिसाब से हर एक शीशे की कीमत अलग-अलग हो सकती है। शुरूआती तौर पर तो आपको ये शीशे 500 रूपए से भी कम में मिल सकते हैं। मगर एक बढ़िया क्वालिटी और डिजाइन वाला शीशा आपको 1,500-2,000 रूपए तक में मिल सकता है।
वॉल मिरर के लिए कौन-से आकार सही रहते हैं?
कमरे की दीवार को सजाने के लिए आप गोल, चौकोर, अंडाकार या फिर आयताकार जैसे अलग-अलग आकार में आने वाले शीशे के विकल्प देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कमरे की दीवार का साइज और आकार का ध्यान रखना चाहिए।