शू रैक घर का भले ही छोटा लेकिन जरूरी फर्नीचर माना जाता है। ये न सिर्फ जूते-चप्पलों को धूल-मिट्टी से बचाते हैं बल्कि उन्हें व्यवस्थित करके रखने में भी मदद करते हैं। मार्केट में मिलने वाले अलग-अलग तरह के शू रैक में कवर के साथ आने वाले विकल्प काफी लोकप्रिय हैं। कवर्ड शू रैक घर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए बेहतरीन पसंद हो सकते हैं। ये जूतों को छिपाकर रखने में मदद करते हैं जिससे घर व्यवस्थित और देखने में सुंदर लग सकता है, और बेमेल जूतों की अव्यवस्था से भी बचाव होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि Covered Shoe Rack आपके जूतों को धूल, धूप और नमी से बचाते हैं, जो समय के साथ चमड़े जैसी सामग्री को खराब कर सकते हैं। बंद डिजाइन दुर्गंध को रोकने में भी मदद करती है और जूतों के तलवों पर लगे बाहरी प्रदूषकों या एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को आपके घर में फैलने से रोकते हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ शू रैक के विकल्पों पर जो घर के लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं।
Nilkamal Freedom Mini (FMSC09) Shoe Rack Plastic Cabinet 3-Year Warranty with Dustproof Door Shoe Rack, Chappal Stand Indoor & Outdoor, Shoes Rack Plastic with Door.
Check Price on Amazonदो दरवाजों के साथ आने वाला यह शू रैक फर्नीचर की मशहूर ब्रांड नीलकमल का है। प्लास्टिक मटेरियल से बने इस कवर्ड शू रैक का साइज 35D x 59W x 63.5H सेंटीमीटर है। फ्लोर माउंट शैली वाला यह रैक आयताकार आकार में आता है और इसका वजन 5 किलोग्राम है। इसकी खासियत है इसे घर के अंदर व बाहर दोनों जगह रखा जा सकता है। आकर्षक डिजाइन वाला यह कलर्ड शू रैक स्लैब डोर स्टाइल में आता है और इसके ऊपर के हिस्से पर भी आप सजावट का छोटा-मोटा सामान आसानी से रख सकते हैं। अलग-अलग साइज व रंगों के विकल्प में आने वाला यह शू रैक आपके जूते-चप्पल को व्यवस्थित रखते हुए घर की सजावट को भी निखारेगा।
खासियत- यह कवर्ड शू रैक 20 जोड़ी जूते तक रख सकता है, जिससे जगह की बचत होती है और आपके फुटवियर और सामान व्यवस्थित रूप से रखे जा सकते हैं।
Nilkamal Freedom Mini (FMSC09) Shoe Rack Plastic Cabinet 3-Year Warranty with Dustproof Door – Shoe Rack, Chappal Stand Indoor & Outdoor, Shoes Rack Plastic with Door.
₹2,990.00
DeckUp Plank Bei 4-Door Engineered Wood Shoe Rack with Wooden Legs
Check Price on Amazonफ्लोर माउंट शैली वाला यह 4 दरवाजे वाला कवर्ड शू रैक आपके घर के लिए काफी अच्छी पसंद साबित हो सकता है। आधुनिक डिजाइन वाले इस शू रैक की साइज 34D x 77W x 124H सेंटीमीटर है और इसे वुडन मटेरियल से बनाया गया है। इस कवर्ड शू रैक में कुल 6 शेल्फ दिए गए हैं। मैट फिनिश वाला यह शू रैक आसानी से किसी भी साफ कपड़े से पोछ कर क्लीन किया जा सकता है। 7 रंगों के विकल्पों में आने वाला यह शू रैक 29 किलोग्राम वजन वाला है। यह छोटे घरों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
खासियत- कंटेम्प्रेरी शैली वाले इस शू रैक में आप करीब 20-25 जोड़ी जूते-चप्पल रख सकते हैं। यह ज्यादा जगह का घेराव किए बिना आपके घर की सजवट को भी काफी आकर्षक बनाने में मदद करेगा।
DeckUp Plank Bei 4-Door Engineered Wood Shoe Rack with Wooden Legs (Walnut and White, Matte Finish)
₹7,999.00
Kuber Industries Plastic Shoe Rack
Check Price on Amazonयह कवर्ड शू रैक प्लास्टिक मटेरियल से बना है और यह आपके जूतों के कलेक्शन को डिस्प्ले करने का काफी अच्छा तरीका हो सकता है। 6 लेयर वाला यह रैक प्लास्टिक मटेरियल से बना है और इसका साइज 35D x 26W x 106H सेंटीमीटर है। फ्लोर माउंट डिजाइन वाला यह शू रैक आकर्षक ग्लास के दरवाज़ों की डिजाइन और उपयोगिता का बेहतरीन मेल है। इसके हर डिब्बे को खोले बिना आप इन पैनलों की मदद से अपने जूतों आसानी से ढूंढ और निकाल सकते हैं। इस Covered Shoe Rack की बेहतरीन स्थिरता और सुरक्षा विशेषताओं के कारण, आपके द्वारा रखा गया सामान हमेशा सुरक्षित और अच्छी तरह से टिका रह सकता है। मजबूत साइड प्लेट और कैबिनेट पैनल, जिन्हें कसकर बांधा और फिक्स किया जा सकता है, इसको मजबूत बनाते हैं।
खासियत- यह कवर्ड शू रैक छोटे फ्लैटों, हॉस्टल के कमरों और किसी भी ऐसी जगह के लिए एक आदर्श विकल्प हो सकता है जहां जगह सीमित है क्योंकि इसे ज्यादा जगह न घेरने के लिए डिजाइन किया गया है।
घर की सजावट व फर्नीचर को करिए अपग्रेड साज-सज्जा के साथ
Kuber Industries Plastic Shoe Rack (6-Layer) Foldable Sneakers Box | Storage Organizer for Shoe, Slippers & Books | Storage Rack for Living Room | Multipurpose Cabinet Organizer | White
Rs. 1775
Laxmi KAPAT 5 Door Metal Shoe Rack
Check Price on Amazonआइवोरी और ब्राउन रंग के विकल्पों में आने वाला यह वॉल माउंटेड कवर्ड शू रैक मेटल से बना है। 15.2D x 71.1W x 170.2H सेंटीमीटर साइज वाला यह शू रैक आधुनिक शैली वाला है, जिसमें आपको 5 ड्रॉर मिल जाएंगे। यह शू स्टैंड 100% पाउडर कोटिंग प्रक्रिया से युक्त धातु की शीट से बना है। पाउडर कोटिंग के कारण सामान्य उपयोग में इस शू स्टैंड पर ज़ंग नहीं लगती, यह खराब नहीं होता और नमी से भी सुरक्षित रहता है। आयताकार आकार में आने वाला यह शू रैक सेंट्रल लॉकिंर सिस्टम के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे लॉक किया जा सकता है। वहीं, इसकी फ्लैट पैनल डिजाइन की वजह से यह ज्यादा जगह का घेराव नहीं करेगा और इसे आसानी से किसी भी दीवार पर आप इंस्टॉल कर सकेंगे।
खासियत- जूतों के आकार और प्रकार के आधार पर, इस पूरे शू रैक में कम से कम 15 जोड़ी से लेकर 35 जोड़ी जूते रखे जा सकते हैं। यह मेटल का कवर्ड शू रैक 10 से 12 सदस्यों वाले परिवार के लिए आदर्श हो सकता है।
Laxmi KAPAT 5 Door Metal Shoe Rack Wall Mounted for Home with Central Locking, Can Hold Upto 25 Shoes Pair, 3 Year Warranty (67 x 28 x 6 Inch, Ivory)
₹10,598.00
Owme Stylish Multi-Layer Shoe Rack
Check Price on Amazonडार्क ग्रे रंग में आने वाला यह मिल्टी-लेयर कवर्ड शू रैक प्लास्टिक मटेरियल से बना है और इसका साइज 30D x 85W x 143H सेंटीमीटर है। ABS कनेक्टर और PP प्लास्टिक पैनल से बना यह क्यूब ऑर्गनाइजर पर्यावरण के अनुकूल है और आपके और आपके पालतू जानवर दोनों के लिए सुरक्षित रहेगा। ज़ंगरोधी लोहे का फ्रेम पैनल की देखभाल को आसान बनाता है। यह शू रैक एथलेटिक शूज़, हाई हील्स या वर्क बूट्स जैसे जूतों को रखने के लिए उपयुक्त है, जो आपकी लंबी स्टोरेज आवश्यकताओं को पूरा करता है। इसमें धूल-रोधी पीपी प्लास्टिक के दरवाजे हैं जिनमें आसानी से खोलने और बंद करने के लिए मेटल रिंग डिज़ाइन है। इसमें लगे पीपी प्लास्टिक के पैनल बहुत टिकाऊ हैं और इन्हें सीधे पानी से साफ किया जा सकता है। आयताकार आकार वाले इस कवर्ड शू रैक का वजन सिर्फ 450 ग्राम है।
खासियत- इस रैक को अलग-अलग आवश्यकताओं के अनुरूप तरह-तरह की स्टाइल में असेंबल किया जा सकता है, यह प्रवेश द्वार, अलमारी, मडरूम या बेडरूम जैसे किसी भी कमरे में फिट हो सकता है, और आप DIY के मजे का आनंद ले सकते हैं।
Owme Stylish Multi-Layer Shoe Rack
Rs. 3297
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
