Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

बढ़िया रेटिंग वाली Gaming Chairs जो बजट में देंगी प्रीमियम कम्फर्ट!

मजबूत बनावट, आरामदायक सीटिंग, सही बॉडी सपोर्ट और रिक्लाइनिंग जैसी सुविधाओं के साथ आने वाली Gaming वाली Chairs आपके बजट में हो सकती हैं फिट। लंबे सेशन्स के बावजूद मिल सकता है भरपूर आराम, देखिए बढ़िया रेटिंग वाले विकल्पों को।

बढ़िया रेटिंग वाली बजट Gaming Chairs
बढ़िया रेटिंग वाली बजट Gaming Chairs

जब भी बात आती है प्रोफेशनल गेमर्स की तो उन्हें बढ़िया क्वालिटी के सिस्टम के साथ एक अच्छी गेमिंग चेयर की भी आवश्यकता होती है। लंबे समय तक गेमिंग करने के लिए देर तक बैठना पड़ सकता है और ऐसे में अगर चेयर आरामदायक न हो तो बॉडी में दर्द होने की शिकायत होना आम बात हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि अब आपको किफायती दाम में भी बढ़िया रेटिंग वाली Gaming Chairs मिल सकती हैं। जी हां! इन चेयर्स का दाम भले ही कम होगा लेकिन क्वालिटी में किसी तरह की कोई कमी नहीं महसूस होगी। एडजेस्टेबल हाइट, प्रीमियम क्वालिटी मटेरियल, कास्टर व्हील्स, आर्मरेस्ट, फुटरेस्ट और लुंबर सपोर्ट जैसी सुविधाएं इन्हें लंबे समय तक बैठकर गेम्स खेलने के लिए एक सही पसंद बनाती हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ गेमिंग चेयर्स के विकल्पों पर। 

01

GTPLAYER Ergonomic Gaming Chair

Check Price on Amazon

एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली यह गेमिंग चेयर जीटीप्लेयर ब्रांड की है, जो आपको भरपूर आराम और टिकाऊपन का अनुभव करा सकती है। 53D x 50W x 135H सेंटीमीटर साइज वाली यह चेयर आपकी पूरी बॉडी को सही सपोर्ट दे सकती है, जिसपर आराम से लंबे समय तक बैठकर गेम्स खेले जा सकते हैं। इसमें आपको एक फोल्ड होने वाला फुटरेस्ट भी मिलता है, जो पैरों को आराम देगा ताकि आ सानी से थकान महसूस न हो। इसमें लगे आर्मरेस्ट आपके हाथों को सहारा देंगे और साथ ही आपके हाथ के मूवमेंट के हिसाब से सेट भी किए जा सकते हैं। इसमें लगा मुलायम और आरामदायक फैब्रिक बॉडी को ठंडा रखेगा और पसीने की समस्या भी आसानी से नहीं होगी। आकर्षक डिजाइन वाली यह गेमिंग चेयर आपको करीब 9 अलग-अलग रंगों के विकल्पों में मिल जाएगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- GTPLAYER
  • कलर- ब्लैक
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 53D x 50W x 135H सेंटीमीटर
  • साइज- ओवरसाइज
  • वजन- 20 किलोग्राम
  • बैक- हाई बैक
  • सीट मटेरियल- फैब्रिक
  • रिक्लाइनिंग पोजिशन- 2

खूबियां

  • इसकी बैक को 140 डिग्री तक के ऐंगल पर लॉक किया जा सकता है।
  • इसकी सीट को साफ करना भी आपके लिए काफी आसान होगा।
  • क्विल्टिंग टेक्नोलॉजी से तैयार की गई इसकी सीट आसानी से पानी के असर से खराब नहीं होगी।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी बैक सपोर्ट क्वालिटी से खुश नहीं हैं।


घर की सजावट व फर्नीचर को साज-सज्जा के साथ करिए अपग्रेड

GTPLAYER Ergonomic Gaming Chair

Rs. 12999

Get This
02

Green Soul Raptor 2.0 Racing Edition Ergonomic Gaming Chair

Check Price on Amazon

खासकर गेमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई यह गेमिंग चेयर ग्रीन सोल ब्रांड की है। इस चेयर को नकली लेदर मटेरियल का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इसकी खासियत है इसमें लगी मोल्डेड फोम सीट जो आपको बेहतरीन आराम का अनुभव दे सकती है। मजबूती के लिए इसमें आपको मेटल मटेरियल से बना फ्रेम मिलेगा, जो इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रख सकता है। बटरफ्लाय मेकैनिज्म वाली यह Green Soul Chair आसानी से 155 डिग्री तक के एंगल पर झुकाई या रिक्लाइन की जा सकती है। इसमें लगे 3-वे आर्मरेस्ट ऊपर-नीचे, आगे-पीछे और दांए-बाएं घुमाकर एडजेस्ट किए जा सकते हैं। आप जरूरत के हिसाब से इसकी सीट हाइट को भी सेट कर सकते हैं और कास्टर व्हील्स की मदद से इसे आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Green Soul
  • कलर- ब्लैक
  • मटेरियल- नकली लेदर
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 83.5D x 65.5W x 32.5H सेंटीमीटर
  • साइज- मीडियम
  • वजन- 20 किलोग्राम
  • बैक स्टाइल- विंग
  • फ्रेम मटेरियल- नायलॉन व Polyvinyl Chloride

खूबियां

  • इसकी एर्गोनॉमिक डिजाइन की वजह से पूरी बॉडी को अच्छा सपोर्ट मिलेगा।
  • यह गेमिंग चेयर आपको तीन रंगों के विकल्पों में मिल सकती है।
  • इसमें अतिरिक्त सपोर्ट के लिए नेक कुशन भी लगा हुआ है। 

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई कमी नहीं बताई है।

Green Soul Raptor 2.0 Racing Edition Ergonomic Gaming Chair

Rs. 11989

Get This
03

CELLBELL Transformer Lite Gaming Chair

Check Price on Amazon

4 अलग-अलग रंगों के विकल्पों में आने वाली यह प्रीमियम डिजाइन वाली गेमिंग चेयर है, जिसका साइज 55D x 71W x 132H सेंटीमीटर है। इसमें दी गई हेडरेस्ट कुशन को आपकी बॉडी को सही आराम देने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि आप आसानी से घंटों इसपर बैठकर अपने पसंदीदा गेम्स का मजा ले सकें। हाई बैक रेसिंग स्टाइल वाली यह CELLBELL चेयर आपकी कमर व कंधों को भी बढ़िया सपोर्ट दे सकती है। इसमें लगे 1D आर्मरेस्ट की हाइट को बॉडी के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसकी बैक को आसानी से 135 डिग्री तक रिक्लाइन किया जा सकता है और किसी भी सूखे कपड़े से पोंछकर इसे आसानी से साफ भी किया जा सकता है। इस गेमिंग चेयर की सीट को नकली लेदर मटेरियल से बनाया गया है, जो इसे देखने में तो आकर्षक बनाएगी ही, साथ-साथ आपको भी आरामदायक एहसास दे सकती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- CELLBELL
  • कलर- ब्लैक
  • मटेरियल- नकली लेदर
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 55D x 71W x 132H सेंटीमीटर
  • साइज- फुल बैक
  • वजन- 19 किलोग्राम
  • बैक स्टाइल- कुशन
  • फ्रेम मटेरियल- मेटल

खूबियां

  • ट्विन व्हील कास्टर के साथ यह आसान मूवमेंट व पोर्टेबिलिटी सुनिश्चित करती है।
  • मेटल व्हील बेस इसे काफी मजबूती दे रहा है।
  • इसकी सीट की हाइट को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। 

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई बड़ी खामी नहीं बताई है। 

CELLBELL Transformer Lite Gaming Chair

Rs. 9999

Get This
04

Drogo Aura Ergonomic Gaming Chair

Check Price on Amazon

हाई बैक डिजाइन वाली यह गेमिंग चेयर ड्रोगो ब्रांड की है। यह चेयर आपकी बॉडी को बढ़िया सपोर्ट देते हुए लंबे सेशन को भी काफी आरामदायक बना सकती है। इसकी हाइट को आप अपनी जरूरत के हिसाब से आसानी से सेट कर सकते हैं और आर्मरेस्ट हाथों को सही सपोर्ट देने का काम करेंगे। यह चेयर आपकी बॉडी पर पड़ने वाले ज़ोर को भी कम कर सकती है। इसकी खासियत है कि इसे आप आसानी से 165 डिग्री तक के एंगल पर रिक्लाइन कर सकते हैं। इस गेमिंग Ergonomic Chair को बनाने के लिए नकली लेदर मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है और सांस लेने योग्य मेश फैब्रिक एयरफ्लो को बनाए रखता है, ताकि लंब समय तक बैठे रहने पर भी पसीने की समस्या आसानी से न हो। इसमें लगे हाई क्वालिटी वाले नायलॉन बेस और ग्रेड 3 गैस लिफ्ट आसान एडजेस्टमेंट सुनिश्चित करते हैं। इस चेयर में आपको 7 अलग-अलग रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- DROGO
  • कलर- डार्क ग्रे
  • मटेरियल- PB लेदर और मेश फैब्रिक
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 65D x 55W x 120H सेंटीमीटर
  • साइज- सिंगल सीट
  • वजन- 18 किलोग्राम
  • बैक स्टाइल- विंग बैक
  • फ्रेम मटेरियल- मेटल

खूबियां

  • इसमें लगे एडजेस्टेबल नेक और लुंबर सपोर्ट पिलो बेहतरीन आराम सुनिश्चित कर सकते हैं।
  • हाई डेंसिटी वाले मोल्डेड फोम की सीट अपना आकार बनाए रखेगी।
  • इस गेमिंग चेयर की वजन क्षमता 120 किलोग्राम है। 

कमी

  • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी कमी नहीं बताई है। 


गैजेट, अप्लाइंसेज, सजावट व ब्यूटी जैसे अन्य कई प्रोडक्ट की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

Drogo Aura Ergonomic Gaming Chair

Rs. 8639

Get This
05

Valor X USA Striker 2026 Edition | Ergonomic Gaming & Office Computer Chair

Check Price on Amazon

यह गेमिंग चेयर करीब 115 किलोग्राम तक का वजन सहन कर सकती है। वीगन लेदर मटेरियल से बनी यह गेमिंग चेयर आपको मजबूती और आराम दोनों का अनुभव करा सकती है। इसमें लगा क्लास-4 गैस लिफ्ट सिस्टम, इसकी हाइट को आसानी से सेट करने में मदद करता है। इसमें एक फुटरेस्ट लगा है, जो आपके पैरों को सपोर्ट और आराम देगा। इसकी खासियत है कि यह लंबे गेमिंग सेशन के दौरान आपके पैरों में दर्द की परेशानी नहीं होगी और आप इस गेमिंग चेयर के आर्मरेस्ट की हाइट को भी आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। यह सुविधा आपकी पूरी बॉडी को भरपूर आराम दे सकती है। इस चेयर में 2 USB-पावर्ड मसाजिंग लुंबर कुशन भी लगे हैं, जो कमर पर पड़ने वाले ज़ोर को कम कर सकते हैं। वहीं, इसके एडजेस्टेबल हेडरेस्ट और लुंबर पिलो के साथ आपकी गर्दन व पीठ को सही पॉश्चर मिलेगा। इसमें आपको 5 अलग-अलग रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- VALORXUSA
  • कलर- रेड
  • मटेरियल- नकली लेदर
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 52D x 63W x 130H सेंटीमीटर
  • वजन- 17.500 किलोग्राम
  • सीट मटेरियल- वीगन लेदर
  • वजन क्षमता- 115 किलोग्राम
  • स्टाइल- Striker

खूबियां

  • इसके आर्मरेस्ट की हाइट को 65-75 सेंटीमीटर तक सेट किया जा सकता है।
  • इसकी हेडरेस्ट कुशन को जरूरत पड़ने पर आसानी से हटाया भी जा सकता है।
  • यह चेयर 5.5 फीट से लेकर 5.11 फीट तक की हाइट वाले लोगों के लिए सही पसंद हो सकती है। 

कमी

  • अभी तक अमेजन पर यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी कमी नहीं बताई है। 

Valor X USA Striker 2026 Edition | Ergonomic Gaming & Office Computer Chair

Rs. 9999

Get This

अब समझिए इन सभी गेमिंग चेयर्स के बीच का अंतर

आपने अलग-अलग ब्रांड्स की Gaming चेयर्स के विकल्पों को तो देख लिया, लेकिन इन सभी के बीच का अंतर आपको यह तालिका आसानी से समझा सकती है, ताकि एक सही कुर्सी का चयन करना आसान हो जाए।

ब्रांड व मॉडल

साइज

सीट मटेरियल 

खासियत

GTPLAYER Ergonomic Gaming Chair

53D x 50W x 135H सेंटीमीटर

फैब्रिक

फुटरेस्ट

Green Soul Raptor 2.0 Racing Edition Ergonomic Gaming Chair

83.5D x 65.5W x 32.5H सेंटीमीटर

नकली लेदर

3D आर्मरेस्ट

CELLBELL Transformer Lite Gaming Chair

55D x 71W x 132H सेंटीमीटर

नकली लेदर

हेडरेस्ट कुशन

Drogo Aura Ergonomic Gaming Chair

65D x 55W x 120H सेंटीमीटर

PU लेदर और मेश फैब्रिक

नेक पिलो

Valor X USA Striker 2026 Edition | Ergonomic Gaming & Office Computer Chair

52D x 63W x 130H सेंटीमीटर

नकली लेदर

मसाज कुशन

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

अच्छी क्वालिटी की गेमिंग चेयर के लिए कम-से-कम बजट क्या होना चाहिए?

भारत में एक अच्छी क्वालिटी की गेमिंग चेयर के लिए कम-से-कम ₹8,000 से ₹15,000 का बजट होना चाहिए। इस रेंज में आपको एर्गोनोमिक डिजाइन, लुंबर सपोर्ट और मजबूत बेस मिल जाता है। सस्ते विकल्पों में फोम और टिकाऊपन की कमी हो सकती है, जो लंबे समय में आपकी पीठ के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

किस मटेरियल से बनी गेमिंग चेयर कम बजट में मिल सकती हैं?

कम बजट में आमतौर पर PU लेदर या मेश मटेरियल वाली गेमिंग चेयर्स मिलती हैं। PU लेदर दिखने में प्रीमियम और साफ करने में आसान होता है, जबकि मेश एयर फ्लो के लिए बेहतर होता है, जो पसीने से बचाता है। लंबे समय तक चलने के लिए हाई-डेंसिटी मोल्डेड फोम वाला विकल्प भी सही होता है।

क्या बजट में फिट होने वाली गेमिंग चेयर्स आरामदायक हो सकती हैं?

हां, बजट गेमिंग चेयर आरामदायक हो सकती हैं, लेकिन उनमें लुंबर सपोर्ट और एडजस्टेबल आर्मरेस्ट होना जरूरी है। ₹10,000 के आसपास की गेमिंग चेयर अच्छी कुशनिंग देती हैं, लेकिन बहुत सस्ती कुर्सियों का फोम जल्दी दब सकता है।

You May Also Like