क्या आप अपने पौधों के लिए कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत हो, वजन में हल्का हो और पर्यावरण को भी नुकसान न पहुंचाए? तो फाइबर से बने पॉट्स बढ़िया होंगे। ये न सिर्फ आपके घर और गार्डन को एक मॉडर्न और एलिगेंट लुक देते हैं, बल्कि आपके पौधों की जड़ों को भी सुरक्षित रखते हैं। बता दें कि फाइबरग्लास या फाइबर पॉट्स बेहद मजबूत होते हैं जिसकी वजह से इन्हें सालों साल तक उपयोग में भी लिया जा सकता है।
इस विषय को क्यों चुना गया?
जब भी बात घर को सुंदर दिखाने की आती है, तो गमले हमेशा से बढ़िया माने जाते हैं। ऐसे में फाइबर पॉट्स आपको बिल्कुल मिट्टी और स्टोन जैसा नेचुरल लुक देते हैं, लेकिन ये वजन में इतने हल्के होते हैं कि आप इन्हें अकेले ही पूरी बालकनी में कहीं भी री-अरेंज कर सकते हैं। ये प्लास्टिक की तरह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते और लंबे समय तक चलते हैं।ज़्यादातर गमले वेदर-रेसिस्टेंट होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें आप घर के अंदर और बाहर भी मौसम की मार से बचाते हुए रख सकते हैं।
