Top SearchesSheet Curtains vs Blackout DrapesMetal Wall Hanging Decor Stylish Bed HeadboardRunning Horse Home Decor Metal Wall Hanging With Lightingdecorative centerpieces for Dining Table

छोटे घरों के लिए सही पसंद हो सकते हैं 4 सीटर Dining Table, करेंगे जगह की बचत

अपार्टमेंट है छोटा और जगह की है कमी? फिर भी यह 4 सीटर डिजाइन वाले डाइनिंग टेबल आ सकते हैं आपके काम, मिलेगा गोल से लेकर आयताकार हर तरह के आकार का विकल्प।

छोटे अपार्टमेंट के लिए 4 Seater Dining Table
छोटे अपार्टमेंट के लिए 4 Seater Dining Table

क्या आप कम जगह वाले एक किराए के घर में रहते हैं या आपके छोटे अपार्टमेंट में बहुत बड़ा फर्नीचर रखने की जगह नहीं है, और इसी वजह से आप एक डाइनिंग टेबल नहीं ले पा रहे। चिंता की बात नहीं है क्योंकि 4 सीटर स्टाइल वाले डाइनिंग टेबल आपके लिए सही विकल्प हो सकते हैं। हां, आधुनिक से लेकर पारंपरिक हर तरह की डिजाइन में आने वाले ये डाइनिंग टेबल कम जगह का घेराव तो करेंगी ही, साथ-साथ आपके लिए काफी उपयोगी भी साबित हो सकते हैं। इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही 4-सीटर डाइनिंग टेबल के विकल्पों के बारे में बताएंगे जो छोटे अपार्टमेंट के लिए सही पसंद हो सकते हैं। आपके घर की सजा-सज्जा को बेहतर बनाते हुए ये डाइनिंग टेबल अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। मजबूत क्वालिटी से बने ये डाइनिंग टेबल काफी हाई क्वालिटी वाली कुर्सियों के साथ आते हैं और यह आपके लिए एक सही निवेश साबित हो सकते हैं। 

छोटे अपार्टमेंट के लिए 4 सीटर डाइनिंग टेबल क्यों ज़रूरी है?

छोटे अपार्टमेंट में 4-सीटर डाइनिंग टेबल ज़रूरी है क्योंकि यह कम जगह में अधिकतम लोगों को बैठने की क्षमता प्रदान करता है, एक आरामदायक और सामाजिक माहौल बनाता है, और अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। ये बात तो सबको पता है कि छोटे अपार्टमेंट में जगह सीमित होती है, इसलिए 4-सीटर वाला डाइनिंग टेबल एक सही विकल्प रहेगा जो 4 लोगों को आराम से भोजन करने या गेम्स खेलने के लिए सही हो सकता है। वहीं, डाइनिंग टेबल एक ऐसी जगह होती है जो सिर्फ एक फर्नीचर नहीं होता, बल्कि इसपर परिवार या मेहमान एक साथ बैठकर भोजन करते हुए बातचीत कर सकते हैं, जिससे एक आरामदायक और सामाजिक माहौल बनता है। इनको आप आसानी से भोजन करने के अलावा, पढ़ाई करने, गेम खेलने या यहां तक कि छोटे कार्यों को करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकेंगे, जिससे यह काफी मल्टीपर्पस बन जाते हैं। इसी के साथ ये घर की सुंदरता को भी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 

01

Krishna Wood Decor Standard Solid Wooden Sheesham Teak Wood Round Dining Table 4 Seater

Check Price on Amazon

आधुनिक डिजाइन वाला यह डाइनिंग टेबल गोल आकार वाला है और इसे शीशम की हाई क्वालिटी लकड़ी से बनाया गया है। इसके टेबल की ऊंचाई 30 इंच और डायमीटर 40 इंच है। वहीं, इसके साथ आने वाली कुर्सियों की साइज 17.5x17x33 इंच है। हनी फिनिश के साथ आने वाला यह 4 सीटर डाइनिंग टेबल कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाएगा इसका वजन 40 किलोग्राम है। इस डाइनिंग टेबल की खासियत है कि इसे ज्यादा रखरखाव की जरूरत नहीं पड़ेगी और इसे आप आसानी से किसी भी साफ कपड़े से पोंछकर साफ कर सकेंगे। इस डाइनिंग टेबल को जरूरत पड़ने पर स्टडी टेबल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Krishna Wood Decor Standard Solid Wooden Sheesham Teak Wood Round Dining Table 4 Seater

Rs. 18315

Get This
02

DRIFTINGWOOD Liana Dining Table 4 Seater

Check Price on Amazon

चौकोर आकार में आने वाला यह डाइनिंग टेबल 119.4x88.9x76.2 सेंटीमीटर साइज वाला है और इसके साथ आने वाली कुर्सियों की साइज 101.6x45.72x45.72 सेंटीमीटर है। शीशम की लकड़ी से बना यह डाइनिंग टेबल आसानी से कम जगह में भी फिट हो जाएगा और इसकी कुर्सियों पर भी कुशन लगी हुई है, जिसपर आरामदायक तरह से बैठा जा सकता है। इस डाइनिंग टेबल का चिकना ऊपरी डिजाइन और जटिल असबाब वाली कुर्सियां ​​आपके घर को एक प्यारा लुक दे सकते हैं। हनी फिनिश के साथ आने वाला यह डाइनिंग टेबल 50 किलोग्राम का है और इसकी स्टाइल काफी पारंपरिक है। इसमें आपको रंगों के भी अलग-अलग विकल्प मिल जाएंगे। 

DRIFTINGWOOD Liana Dining Table 4 Seater

Rs. 16999

Get This
03

wopno Furniture Pure Sheesham Solid Wood 4 Seater Dining Table

Check Price on Amazon

शीशम की लकड़ी से बना यह डाइनिंग टेबल आयताकार आकार वाला है जिसकी लंबाई 43 इंच, चौड़ाई 43 इंच और ऊंचाई 30 इंच है। इसके साथ आने वाली कुर्सियां 30 इंच ऊंची, 19 इंच लंबी और 19 चौड़ी रहेंगी। यह कुर्सियां घर के लिए एक बढ़िया अतिरिक्त विकल्प हो सकती हैं। लग्जरी सीटों और खूबसूरती से तैयार लकड़ी के फ्रेम के साथ, आप इन डाइनिंग कुर्सियों को तब भी इस्तेमाल कर सकते हैं जब घर में ज्यादा लोग मौजूद हों। क्लासी डिजाइन वाली ये कुर्सियां ज्यादा जगह का भी घेराव नहीं करेंगी। इस डाइनिंग टेबल का वजन 60 किलोग्राम और रंग हनी ओक है। इस डाइनिंग टेबल में आपको रस्टीक टीक रंग का भी विकल्प मिल जाएगा। 

wopno Furniture Pure Sheesham Solid Wood 4 Seater Dining Table

Rs. 17949

Get This
04

SONA ART & CRAFTS Modern Furniture Solid Sheesham Wood Dining Table 4 Seater Dining Table Set

Check Price on Amazon

क्लासी डिजाइन में आने वाला यह डाइनिंग टेबल आयताकार आकार वाला है और इसे शीशम की लकड़ी से बनाया गया है। इस टेबल कीं लंबाई 45 इंच, चौड़ाई 34 इंच और ऊंचाई 30 इंच है। वहीं, इसके साथ आने वाली कुर्सियां 17 इंच लंबी, 17 इंच चौड़ी और 35 इंच ऊंची रहेंगी। यह डाइनिंग टेबल आपको वॉलनट, हनी टीक और महागोनी जैसे रंगों के विकल्प में मिल जाएगा। जरूरत पड़ने पर आप इसे स्टडी टेबल, सर्विंग टेबल और डेकोरेशन टेबल की तरह भी इस्तेमाल कर सकेंगे। आप किसी सूखे कपड़े से पोंछकर आसानी से इस डाइनिंग टेबल को साफ भी कर सकेंगे। 

SONA ART & CRAFTS Modern Furniture Solid Sheesham Wood Dining Table 4 Seater Dining Table Set

Rs. 15649

Get This
05

Krishna Wood Decor Round Dining Table 4 Seater With Chair

Check Price on Amazon

75 किलोग्राम वजन वाला यह डाइनिंग टेबल गोल आकार में आता है और इसके साथ आपको 4 कुर्सियां भी मिलेंगी। आधुनिक डिजाइन वाली यह डाइनिंग टेबल 100 x 100 x 75 सेंटीमीटर साइज वाली है। वहीं, इसके साथ आने वाली कुर्सियों का साइज 17x17x34 इंच है, जिनपर बढ़िया क्वालिटी की कुशन भी लगी हुई है। यह डाइनिंग टेबल कम जगह का घेराव करते हुए आपके अपार्टमेंट को काफी आकर्षक लुक दे सकता है और इसे स्टडी या सर्विंग टेबल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डाइनिंग टेबल को आप आसानी से किसी भी सूखे कपड़े से पोंछकर साफ कर सकेंगे।

Krishna Wood Decor Round Dining Table 4 Seater With Chair

Rs. 17850

Get This

लोकप्रिय 4 सीटर डाइनिंग टेबल के डिज़ाइन

4 सीटर डाइनिंग टेबल कई तरह के आकार और डिज़ाइन में आते हैं, जिनमें गोल, चौकोर, आयताकार और विस्तार योग्य विकल्प शामिल हैं। गोल टेबल पर लोग पास-पास बैठ पाते हैं, जबकि चौकोर टेबल जगह बचाने वाली और आधुनिक होती हैं। आयताकार टेबल ज़्यादा सतह क्षेत्र प्रदान करते हैं और अलग-अलग कमरे के लेआउट के लिए सही हो सकते हैं। इन डाइनिंग टेबल को अलग-अलग तरह की लकड़ियों से बनाया जाता है जो साधारण से लेकर आधुनिक हर तरह की डिजाइन में आपको मिल जाएंगे। वहीं, कुछ डाइनिंग टेबल ऐसे भी होते हैं जिनमें चीजें रखने के लिए जगह भी मिल जाती है, जिस वजह से इनमें खाने-पीने का सामान या बर्तन जैसी चीजों को भी रखा जा सकता है। वहीं, डाइनिंग टेबल के साथ आने वाली कुर्सियों को तब भी इस्तेमाल किया जा सकता है जब घर में ज्यादा लोग आ जाए और सोफे पर बैठने के लिए जगह कम पड़ जाए। वहीं, हाई क्वालिटी मटेरियल से बने डाइनिंग टेबल का रखरखाव भी काफी आसान होता है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

छोटे अपार्टमेंट के लिए 4-सीटर डाइनिंग टेबल का आदर्श आकार क्या है?

छोटे अपार्टमेंट के लिए 4 सीटर डाइनिंग टेबल के लिए आदर्श आकार, कमरे के आकार और लेआउट पर निर्भर करते हुए, 36 से 48 इंच व्यास का गोल टेबल या 48 से 60 इंच लंबाई और 36 से 40 इंच चौड़ाई का आयताकार टेबल हो सकता है।

छोटे अपार्टमेंट के लिए किस प्रकार की डाइनिंग टेबल सामग्री सबसे अच्छी है?

छोटे अपार्टमेंट के लिए एक एक्सटेंडेबल डाइनिंग टेबल सबसे अच्छी होती है। यह जगह बचाता है और आवश्यकतानुसार अधिक लोगों को समायोजित करने के लिए टेबल का आकार बढ़ाता है। अगर आप न्यूनतम या आधुनिक लुक चाहते हैं तो कांच की डाइनिंग टेबल भी एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह पारदर्शी होने के कारण कमरे में हल्कापन और खुलापन का एहसास कराती है।

4 सीटर डाइनिंग टेबल के साथ कुर्सियों का चयन कैसे करें?

टेबल की ऊंचाई के अनुसार कुर्सियां चुनें। मानक डाइनिंग टेबल की ऊंचाई 28-30 इंच होती है, और कुर्सियों की सीट की ऊंचाई लगभग 17-19 इंच होनी चाहिए, ताकि आपकी टांगें टेबल के नीचे आराम से आ सकें।

किस मटेरियल से बने 4 सीटर डाइनिंग टेबल सही होते हैं?

4 सीटर डाइनिंग टेबल के लिए सबसे अच्छी सामग्री में ठोस लकड़ी, मेटल, ग्लास और मार्बल शामिल हैं। ठोस लकड़ी, जैसे कि शीशम या रबर की लकड़ी, मजबूत और टिकाऊ विकल्प हैं। मेटल, खासकर धातु, अधिक आधुनिक लुक प्रदान करता है और साफ करना आसान होता है। ग्लास टेबल छोटे डाइनिंग एरिया के लिए भी अच्छे होते हैं क्योंकि वे जगह को विशाल बनाते हैं। मार्बल टेबल एक शानदार और टिकाऊ विकल्प है, लेकिन इसे साफ करने के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।

You May Also Like