घर की सजावट केवल फर्नीचर और पेंट तक सीमित नहीं होती, बल्कि छोटी-छोटी डेकोरेटिव चीजें भी आपके घर को खास बना सकती हैं। इन्हीं में से एक है झरोखा वॉल हैंगिंग, जो आजकल होम डेकोर में काफी पसंद की जा रही है। राजस्थानी और पारंपरिक कला से प्रेरित ये झरोखे घर की दीवारों को शाही और आकर्षक लुक दे सकते हैं। अगर आप अपने घर को पारंपरिक और क्लासी अंदाज देना चाहते हैं, तो झरोखा डिजाइन वाले वॉल हैंगिंग बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। लकड़ी, मेटल और हैंडिक्राफ्ट डिज़ाइन में मिलने वाले ये झरोखे लिविंग रूम, बेडरूम या आपके प्रवेश द्वार की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं। खास बात यह है कि ये मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह की सजावट के साथ आसानी से मैच हो सकते हैं। बाजारों में आजकल कई खूबसूरत डिज़ाइन उपलब्ध हैं, जिनमें मिरर वर्क, नक्काशी और रंग-बिरंगे पैटर्न वाले झरोखे आपको देखने को मई सकते हैं। यह आपके घर की दीवारों को महल जैसा दिखा सकते हैं और मेहमानों का ध्यान भी तुरंत अपनी ओर खींच सकते हैं।
देखिए 7 बढ़िया विकल्प नीचे -
