आजकल सोशल मीडिया पर कई कपल अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें वे अलग-अलग तरह से पोज करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें Google Gemini AI Photo Prompt के तहत बनाई जा रही हैं, जिसमें आप एक कमांड के साथ अलग-अलग पोज और कपड़ों वाली तस्वीरें आसानी से जेनरेट कर सकेंगे। लेकिन, इन खूबसूरत तस्वीरों को सिर्फ सोशल मीडिया या अपने मोबाइल की स्क्रीन तक ही क्यों सीमित रखना, जब इन्हें आप अपने घर में सजा सकते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं, फोटो फ्रेम के पांच शानदार विकल्पों को जिनमें आप इन तस्वीरों को लगाकर घर को सजा सकते हैं। हाई क्वालिटी मटेरियल से बने ये फोटो फ्रेम आपकी तस्वीरों को लगाने के काम तो आएंगे, साथ-साथ इनके साथ आपके घर की सजावट भी शानदार हो सकती है। तो आइए देखते हैं ऐसे ही फोटो फ्रेम के कुछ विकल्पों को जिनमें इन तस्वीरों को लगाया जा सकता है।
घर की सजावटे के लिए अन्य विकल्प देखिए साज-सज्जा पर।
AI कपल इमेज बनाने के लिए गूगल को दे सकते हैं ये कमांड
गूगल का Gemini नैनौ बनाना ट्रेंड AI इमेज एडिटिंग टूल अपनी शानदार तस्वीरें बनाने की क्षमता के कारण सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान लगातार खींच रहा है। गूगल के जेमिनी नैनो बनाना टूल का इस्तेमाल करके कपल्स के लिए रोमांटिक तस्वीरें बनाना सोशल मीडिया यूजर्स के बीच लेटेस्ट ट्रेंड बन गया है। कुछ आसान प्रॉम्प्ट्स की मदद से, यूजर्स अपनी तस्वीर अपलोड करने के बाद अपनी ज़रूरत के अनुसार शानदार कपल इमेज बना सकते हैं। प्री-वेडिंग तस्वीरों से लेकर विंटेज शॉट्स तक, इस टूल का इस्तेमाल कई तरह की तस्वीरें बनाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए कमांड देने से पहले आपको अपनी व अपने पार्टनर की फोटो अपलड करनी होगी।
- विंटेज थीम- इस तस्वरी को 1940 के दशक की एक रोमांटिक, विंटेज शैली की तस्वीर में बदल दें जिसमें युवा एक मंद रोशनी वाली सड़क पर लैंप पोस्ट के नीचे खड़ा हो। युवती ने एक अनारकली सूट पहना हो और युवक ने शर्ट-पैंट। वॉर्म, हल्के रंगों, हल्की रोशनी और ग्रेनी टेक्श्चर बनावट पर ध्यान केंद्रित करते हुए पुराने ज़माने जैसी तस्वीर बनाए।
प्री-वेडिंग थीम- इस फोटो को एक भारतीय कपल का आधुनिक और एलिगेंट प्री-वेडिंट फोटो में बदलें। जिसमें एक आश्चर्यजनक प्राकृतिक लोकेशन के सामने, जैसे कि धुंधले पहाड़ी या सूर्योदय के समय एक शांत समुद्र तट। दुल्हन ने एक समकालीन, हल्का गाउन या एक स्टाइलिश साड़ी पहनी है, और होने वाले दूल्हे ने एक शानदार सूट पहना है। ड्रमैटिक लाइट सेटिंग्स, महंगे सेटअप और कपल के रोमांस पर फोक्स करें।
- कॉलेज थीम- इस फोटो को ऐसा बनाएं कि कपल कॉलेज परिसर में हाथों में हाथ डाले टहल रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के माहौल के लिए उपयुक्त कैज़ुअल, ट्रेंडी कपड़े पहने हैं। पृष्ठभूमि में क्लासिक कॉलेज आर्कीटेक्चर दिखाई दे रहा है, शायद पतझड़ के पत्तों या खिलते बसंत के फूलों की झलक के साथ। एक गर्मजोशी भरा, आनंदमय और थोड़ा उदासीन माहौल कैद करें। प्राकृतिक प्रकाश और यथार्थवादी, थोड़ा आदर्श कला शैली पर ध्यान केंद्रित करें।
- एथिनिक आउटफिट- इस फोटो में नजर आ रहे लड़का-लड़की की AI कपल Photo Prompt बनाएं जिसमें युवक ने काला कुर्ता और युवती ने गुलाबी साड़ी पहनी हो। दोनों बनारस के गंगा घाट के सामने खड़े होने चाहिए और एक रोमांटिक पोज दे रहे हो। त्सवीर सूर्योदय के समय की होनी चाहिए और उनपर सूरज की हल्की-हल्की किरणे पड़नी चाहिए। दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहे हो। लड़की को थोड़ा शरामना चाहिए और उसके बाल में गजरा भी होना चाहिए।
Faq's
जेमिनाई नैनो बनाना ट्रेंड क्या है?
Gemini Nano Banana Trend एक लोकप्रिय, वायरल सोशल मीडिया ट्रेंड है, जिसमें एआई इमेज क्रिएशन की एक विशिष्ट शैली शामिल है, जो गूगल के जेमिनी एआई द्वारा संचालित है।
आजकल लोग गूगल जेमिनाई द्वारा बनाई कपल ईमेज क्यों बना रहे हैं?
आजकल लोग गूगल जेमिनाई द्वारा बनाई गई कपल इमेज इसलिए बना रहे हैं क्योंकि यह ट्रेंडिंग है, और यह टूल उन्हें आकर्षक, कल्पनाशील और बेहद वास्तविकतस्वीरें बहुत आसानी से बनाने की सुविधा देता है।
क्या गूगल जेमिनाई द्वारा बनाई कपल तस्वीरों को प्रिंट कराकर घर पर लगाया जा सकता है?
हां, आप से गूगल जेमिनाई द्वारा बनाई गई कपल तस्वीरों को प्रिंट कराकर Customised Photo Frames में लगाकर घर पर टांग सकते हैं। अगर आप दि आप प्रॉम्प्ट में '4K HD', 'हायपर रियलिस्टिक' या 'सिनेमैटिक क्वालिटी' जैसे शब्द इस्तेमाल करते हैं, तो परिणाम स्वरूप मिलने वाली इमेज प्रिंटिंग के लिए अच्छी होगी।