सर्दियों का मौसम त्वचा के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन एक अच्छा नाइट स्किन केयर रूटीन आपकी त्वचा को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। वहीं, रात के समय किया गया स्किन केयर ज्यादा असरदार होता है और त्वचा पर यह अच्छी तरह से अपना असर छोड़ता है। ऐसे में आप सर्दियों की रात के स्किनकेयर रूटीन में सबसे पहले डीप हाइड्रेशन और बैरियर रिपेयर पर ध्यान दे सकती हैं। रात में हल्के क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं, और अगर मेकअप किया है तो डबल क्लींज करें। इसके बाद हाइड्रेटिंग टोनर/एसेन्स का इस्तेमाल करें, टारगेटेड सीरम (जैसे हयालूरोनिक एसिड या नियासिनमाइड) लगाएं, इन सबको एक रिच मॉइस्चराइज़र या नाइट क्रीम से लॉक करें, और लिप बाम लगाना बिल्कुल भी न भूलें। रात में किया जाने वाला यह आसान-सा विंटर स्किन केयर रूटीन आपकी त्वचा को कोमल, हाइड्रेटिंग और चमकदार बना सकता है। इसके लिए आप नीचे कुछ अच्छे विकल्पों पर भी नजर डाल सकती हैं-
CeraVe Hydrating Cleanser For Normal To Dry Skin
Check Price on AmazonCeraVe ब्रांड का यह हाइड्रेटिंग क्लींजर सर्दियों के मौसम में आपकी त्वचा को कोमल और मुलायम रख सकता है। इसमें मिलने वाले 3 महत्वपूर्ण सैरामाइड्स त्वचा के प्राकृतिक बैरियर को बनाए रखने में मददगार हो सकते हैं। वहीं, इस क्लींजर में हयालूरोनिक एसिड का इस्तेमाल किया गया है, जो त्वचा में नमी बनाए रखने का काम करता है और उसे शुष्क होने से बचा सकता है। इसकी MVE टेक्नोलॉजी 24 घंटे तक रहने वाला हाइड्रेशन देती है, जिससे आपकी त्वचा रूखी, बेजान नहीं पड़ेगी। यह फ्रेग्नेंस और पैराबेन मुक्त है, जिससे त्वचा पर सुरक्षित हो सकता है। इसके जरिए त्वचा एक्सफोलिएट होती है और साथ ही उसे पोषण भी मिल सकता है। इसका लोशन वाला टेक्सचर त्वचा पर एक नाजुक एहसास दे सकता है।
CeraVe Hydrating Cleanser For Normal To Dry Skin
Rs. 624
Dot & Key Rice Water Hydrating Toner With Hyaluronic
Check Price on Amazonक्लींजर के बाद एक अच्छा टोनर सर्दियों में आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ और कोमल बनाए रख सकता है। इसके लिए आप Dot & Key का यह हाइड्रेटिंग राइस वॉटर टोनर इस्तेमाल कर सकती हैं, जो हर प्रकार की त्वचा पर लगाया जा सकता है। यह हयालूरोनिक एसिड के जरिए त्वचा को तुरंत नमी प्रदान करता है। वहीं, इसके प्रोबायोटिक्स त्वचा के माइक्रोबायोम को संतुलित करने के लिए अच्छे बैक्टेरिया को बढ़ाते हैं। इसमें मिलने वाला लेक्टिक एसिड रोमछिद्रों को खोलने और उनका कसाव बढ़ाने का काम करता है। इसका जैपनीज राइस वॉटर त्वचा में होने वाली जलन, लालिमा और खुजली को भी कम कर सकता है। यह एक हल्का और जल्दी अवशोषित होने वाला टोनर है, जिससे त्वचा पर भारी या चिपचिपापन महसूस नहीं होता है।
Dot & Key Rice Water Hydrating Toner With Hyaluronic
Rs. 320
The Derma Co 10% Niacinamide Serum with 2% Zinc
Check Price on Amazonसर्दियों में रात के स्किन केयर में सीरम को शामिल करना जरूरी है, क्योंकि यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकी, इसके लिए आप अपनी त्वचा के अनुसार एक उपयुक्त सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह The Derma Co का 10% नियासिनमाइड सीरम है, मुंहासों के निशान मिटा सकता है, तेल को कंट्रोल करता है और काले धब्बे कम कर सकता है। इसका डीप पैनेट्रेशन फॉर्मूला त्वचा में गहराई से पहुंचकर कुछ ही समय में दिखने वाला असरदार परिणाम दे सकता है। इसमें मिलने वाले नियासिनमाइड और विटामिन B3 के गुण बड़े पोर्स को बेहतर बनाने और मुंहासों को रोकने में मदद कर सकते हैं। इसके रोजाना इस्तेमाल से दाग-धब्बे कम हो सकते हैं और त्वचा की बनावट में भी सुधार हो सकता है। इसका मुख्य इंग्रीडिएंट नियासिनमाइड है आप अपने अनुसार हयालूरोनिक एसिड या फिर विटामिन-सी जैसे सीरम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
The Derma Co 10% Niacinamide Serum with 2% Zinc
Rs. 224
Cetaphil Moisturising Lotion 100 ml for Face & Body
Check Price on Amazonमौसम चाहें जो भी हो, मगर त्वचा के लिए मॉइश्चराइज़ करना बेहद जरूरी है। सर्दियों में Cetaphil ब्रांड का यह मॉइश्चराइज़िंग लोशन इस्तेमाल कर सकती हैं, जो सामान्य से लेकर शुष्क और संवेदनशील त्वचा पर काम कर सकता है। इसमें मिलने वाला एवोकाडो तेल त्वचा पर पोषण और नमी प्रदान करता है। वहीं, इस मॉइश्चराइज़र का नियासिनमाइड त्वचा में नमी को बनाए रखने का काम करता है। यह ग्लिसरीन के जरिए लंबे समय तक रहने वाला हाइड्रेशन प्रदान करता है, जिससे त्वचा जल्दी रूखी व बेजान नहीं होती है। इसका प्रो विटामिन-बी5 मॉइश्चर रेटेंशन को भी बढ़ाता है। यह पैराबेन, सल्फेट, फ्रेग्नेंस, मिनरल ऑइल, एलर्जेन जैसे हानिकारक तत्वों से मुक्त है, जिस वजह से त्वचा के लिए सुरक्षित हो सकता है।
त्वचा की देखभाल या मेकअप से जुड़ी अन्य जानकारी ब्यूटी बास्केट पर देख सकती हैं।
Cetaphil Moisturising Lotion 100 ml for Face & Body
Rs. 620
SUGAR Cosmetics Tipsy Lips Moisturing Balm with Vitamin E
Check Price on Amazonहोंठों के कटने, फटने और रूखे होने की समस्या अक्सर सर्दियों में बढ़ जाती है। ऐसे में आपको अपने नाइट स्किन केयर रूटीन में लिप बाम को जरूर शामिल करना चाहिए। इस SUGAR Cosmetics लिप बाम को हल्के और बिना चिपचिप पैदा करने वाली सामग्री के साथ तैयार किया गया है। इसमें जोजोबा तेल का इस्तेमाल किया गया है, जो होंठों पर एक सुरक्षित बैरियर की तरह काम करता है। इसका विटामिन-ई होंठों को गहराई से मॉइश्चराइज़ करने का काम करता है। वहीं, इस लिप बाम में मिलने वाला शिआ बटर रूखेपन से लड़ने में मदद करता है, जिससे आपके होंठ बहुत मुलायम और हाइड्रेटेड महसूस हो सकते हैं। यह होंठों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने वाले SPF के गुणों के साथ आता है। इस टिंटेड लिप बाम में आपको अलग-अलग शेड्स भी मिल सकते हैं।
SUGAR Cosmetics Tipsy Lips Moisturing Balm with Vitamin E
Rs. 141
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
