Top SearchesFrench Nail Art DesignsStretch mark Removal CreamBest Lip Balms for Dry LipsLakme Lipsticks for Indian Skin toneBest Moisturizers for Dry SkinLip Balm For Pigmented Lips

गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए कौन-से प्रोडक्ट्स आ सकते हैं काम? यहां देखें लिस्ट

गर्मी के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए काम आ सकते हैं ये खास प्रोडक्ट्स, विकल्पों के साथ यहां मिलेगी आपकी त्वचा की देखभाल से जुड़ी खास जानकारी।

Summer Skincare के लिए यहां देखें खास प्रोडक्ट्स
Summer Skincare के लिए यहां देखें खास प्रोडक्ट्स

गर्मी का मौसम अपने साथ त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याएं लेकर आता है। आप चाहें धूप में निकले या ना निकलें, मगर आपको गर्मियों में त्वचा से जुड़ी अक्सर कोई-न-कोई समस्या जरूर होती होगी। यही कारण है कि सर्दियों के मुकाबले गर्मी के मौसम में हमें अपनी त्वचा की अधिक देखभाल करनी पड़ती है। अब ऐसे में अगर आपको भी गर्मी का मौसम शुरू होते ही त्वचा से जुड़ी अनेकों समस्याएं जैसे टैनिंग, एक्ने, ड्रायनेस, रेडनेस, खुजली होने लगी है, तो फिर आप यहां बताए जा रहे प्रोडक्ट्स को अपनी ब्यूटी बास्केट में शामिल कर सकते हैं। इनके रेगुलर इस्तेमाल से आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को कम कर सकते हैं और गर्मियों में भी स्वस्थ, चमकदार और बेहतरीन त्वचा पा सकते हैं।

कौन-से प्रोडक्ट गर्मी में करते हैं त्वचा की देखभाल?

जहां पुराने जमाने में लोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए तरह-तरह के घरेूल नुस्खे आजमाते थे, तो वहीं अब व्यस्त जीवन के चलते लोग अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो चुके हैं। गर्मी के मौसम में अपनी त्वचा को कई समस्याओं से दूर रखने या उन समस्याओं को कम करने के लिए आपको सबसे पहले एक अच्छे फेसवॉश की जरूरत है। वहीं आपको अपने रोजाना Summer स्किन केयर रूटीन में एक बढ़िया टोनर, सीरम और सबसे जरूरी सनस्क्रीन को शामिल करना चाहिए। इसके बाद आपको हफ्ते में 2-3 बार कुछ खास प्रोडक्ट्स जैसे स्क्रब, फेस मास्क, आई पैच, नोज़ स्ट्रिप्स, आइस रोलर, शीट मास्क का भी इस्तेमाल करना चाहिए। ये सभी प्रोडक्ट्स गर्मी के मौसम में आपकी त्वचा को साफ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Top ProductsFeatureRating
Cetaphil Paraben, Sulphate-Free Gentle Skin Hydrating Face Wash Cleanserहाइपोएलर्जेनिक फॉर्मूला फ्री4.3
mCaffeine Coffee Tan & Dead Skin Removal Face Scrubविटामिन-ई और आर्गन ऑयल4.1
KLOY Ice Roller For Face, Neck and Bodyमुलायम मटेरियल4.1
Foxtale De-Tan Face Mask for Glowing Skinसल्फेट, पैराबीन और क्रूलेटी फ्री4.1
Sanfe Deep Purifying Nose Strips for Women & Menकुल 6 स्ट्रिप्स3.6
Swiss Beauty Hydra Anti Wrinkle Eye Serum Patchऐलोवेरा के गुण4.0
L'Oral Paris Revitalift Crystal Micro-Essence Sheet Maskसैलिसिलिक एसिड के गुण4.2
Plum 3% Niacinamide & Rice Water Face Toner3% निआसिनैमाइड4.2
The Derma Co 2% Kojic Acid Face Serum2% कोजिक एसिड3.9
Minimalist Sunscreen SPF 50 PA++++4 UV फिल्टर4.1
01

Cetaphil Paraben, Sulphate-Free Gentle Skin Hydrating Face Wash Cleanser

Check Price on Amazon

सेटाफिल ब्रांड का यह फेस वॉश ड्राय से लेकर सामान्य और सेंसिटिव स्किन तक के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस फेस वॉश में माइसेलर टेक्नोलॉजी मिलती है, जो नाजुकता मगर असरदार तरीके से चेहरे से धूल, मेकअप और अशुद्धियों को हटाती है। इसमें निआसिनैमाइड, विटामिन-बी5 और हायड्रेटिंग ग्लिसरीन का मिक्सर मिलता है, जो त्वचा को अंदर नमी देते हुआ डलनेस और रूखेपन से बचाता है। इस Cleanser for face का पेंथेनॉल स्किन के टेक्चर को सही करते हुए उसे चमकदार और चिकना बनाता है। वहीं इसमें मिलने वाली ग्लिसरीन सूखी त्वचा को सही करती है और निआसिनैमाइड पोर्स को कम करके हायड्रेशन को बढ़ाता है। इसे हाइपोएलर्जेनिक फॉर्मूला फ्री तरीके से तैयार किया गया है, जो इसे त्वचा के लिए सुरक्षित बनाता है।

Cetaphil Paraben, Sulphate-Free Gentle Skin Hydrating Face Wash Cleanser

Rs. 378

Get This
02

mCaffeine Coffee Tan & Dead Skin Removal Face Scrub

Check Price on Amazon

गर्मियों के मौसम में चेहरे पर होने वाली टैनिंग, ब्लैहेड्स और गंदगी को हटाने के लिए mCaffeine का यह कॉफी स्क्रब काफी काम आ सकता है। इसमें मिलने वाले कॉफी के गुण त्वचा को एक्सफोलिएट करके उससे टैनिंग और ब्लैकहेड्स हटाते हैं। वहीं इसमें दिए गए वॉलनेट त्वचा को पॉलिश करते हुए उसे चिकना और चमकदार बनाते हैं। इस कॉफी स्क्रब में विटामिन-ई और आर्गन ऑयल के गुण भी मिलते हैं, जिसकी वजह से आपकी त्वचा से डार्क स्पॉट और पिग्मेंटेशन कम होने के साथ ही उसे अच्छा पोषण भी मिल सकता है। यह फेस स्क्रब हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है और इसमें किसी भी तरह के कैमिकल जैसे पैराबीन और सल्फेट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह एक वीगन फ्रेंडली फेस स्क्रब है।

mCaffeine Coffee Tan & Dead Skin Removal Face Scrub

Rs. 187

Get This
03

KLOY Ice Roller For Face, Neck and Body

Check Price on Amazon

यह आइस रोलर आपकी त्वचा पर होने वाली कई समस्याएं जैसे- फाइन लाइंस, ओपन पोर्स, रेडनेस, पफिनेस और ड्रायनेस को कम करने के लिए काम आ सकता है। इसमें पानी भरकर आप फ्रीजर में रखकर बर्फ जमा सकते हैं। इसके बाद इसे चेहरे पर गोल घुमाते हुए आपको मसाज करना होगा, जिससे गर्मियों में ठंडक का एहसास मिलने के साथ ही त्वचा स्वस्थ, सुंदर और बेहतरीन बन सकती है। इसे मुलायम मटेरियल से बनाया गया है और यह त्वचा के लिए सुरक्षित भी है। आप चाहें तो इसमें पानी के साथ-साथ अपनी पसंद का कोई फ्रेगरेंस, गुलाब की पंखुड़ियां, खीरा जैसी चीजें डालकर भी जमा सकते हैं। यह आइस फेस रोलर एक मसाजर की तरह काम करता है, जो आपके रक्त प्रवाह को भी बेहतर कर सकता है।

KLOY Ice Roller For Face, Neck and Body

Rs. 149

Get This
04

Foxtale De-Tan Face Mask for Glowing Skin

Check Price on Amazon

फॉक्सटेल का यह फेस मास्क गर्मियों में चेहरे पर होने वाली टैनिंग को कम करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस फेस मास्क में लैक्टिक एसिड, ब्रजैलियन पर्पल क्ले, काओलिन क्ले और एक्वासी जैसे तत्वों के गुण मिलते हैं। यह फेस मास्क आपकी त्वचा पर होने वाली टैनिंग को कम करने के साथ ही ब्लैकहेड्स को भी हटाता है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से आप चमकदार और हायड्रेटेड त्वचा पा सकते हैं। वहीं यह De-Tan Mask पोर्स को साफ और टाइट करने का भी काम करता है। इसे ऑयली, कॉम्बीनेशन और ड्राय तीनों तरह की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक सल्फेट, पैराबीन और क्रूलेटी फ्री वीगन फेस मास्क है, जिसे आप सुरक्षित तरीके से त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Foxtale De-Tan Face Mask for Glowing Skin

Rs. 463

Get This
05

Sanfe Deep Purifying Nose Strips for Women & Men

Check Price on Amazon

अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो गर्मियों में मौसम में आपको अक्सर नाक पर ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स की समस्या हो जाती होगी। इससे बचने के लिए आप इन नोज़ स्ट्रिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी नाक पर जमने वाले तेल और गंदगी के साथ ही ब्लैकहेड्स व व्हाइटहेड्स को भी हटा सकती हैं। इसमें फुजी ग्रीन टी और विच हेजल जैसे तत्वों का इस्तेमाल किया गया है, जो गहराई से सफाई करते हैं और पोर्स को भी ब्लॉक करते हैं। त्वचा को ताजा और साफ बनाने वाली ये स्ट्रिप्स पोर्स साइज को भी कम करती हैं। इसे हर तरह की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके एक पैक में आपको कुल 6 स्ट्रिप्स मिलती हैं। वहीं ये छोटे से बॉक्स में आती हैं, जिन्हें अपने साथ कहीं भी लेकर जाया जा सकता है।

Sanfe Deep Purifying Nose Strips for Women & Men

Rs. 145

Get This
06

Swiss Beauty Hydra Anti Wrinkle Eye Serum Patch

Check Price on Amazon

स्विस ब्यूटी ब्रांड के ये हायड्रा आई सीरम पैच ऐलोवेरा के गुणों से भरपूर हैं, जो आंखों को अच्छा एहसास देने का काम करते हैं। इन्हें आंखों के नीचे आनी वाली सूजन को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं अगर गर्मियों के मौसम में आपकी आंखों के नीचे वाली त्वचा सूखी पड़ जाती है, जो ये आई पैच विटामिन और मिनरल के गुणों के साथ उसे ठीक कर सकते हैं। इन आई पैच को ड्राय, ऑयली, कॉम्बीनेशन और सेंसटिव हर तरह की स्किन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ये आई पैच त्वचा में होने वाली जलन और रेडनेस को भी कम करने में मददगार हो सकते हैं। वहीं इनके जरिए रिंकल्स और फाइन लाइंस को भी कम किया जा सकता है। इसके एक पैक में आपको कुल 6 जोड़ी आई पैच मिलते हैं।

Swiss Beauty Hydra Anti Wrinkle Eye Serum Patch

Rs. 244

Get This
07

L'Oral Paris Revitalift Crystal Micro-Essence Sheet Mask

Check Price on Amazon

त्वचा को गहराई से नमी देने के लिए लोरिआल पैरिस ब्रांड का यह शीट मास्क काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें एडवांस्ड पेटेंड कुशन टिश्यू मास्क टेक्नोलॉजी मिलती है, जो त्वचा को करीब 10 परतों तक नमी पहुंचाने का काम करती है। इस शीट मास्क में 2% से भी कम सैलिसिलिक एसिड के गुण मिलते हैं, जो त्वचा को हायड्रेट करता है। यह शीट मास्क रेविटालिफ्ट क्रिस्टल माइक्रो ऐसेंस ट्रीटमेंट के साथ आता है, जो त्वचा को किसी क्रिस्टल की तरह ही चमकदार बनाने का काम करता है। फ्लोरल सेंट के साथ आने वाले Hydrating Sheet Mask में एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ ही 48 घंटे तक का लंबा हायड्रेशन मिलता है। यह ट्रेवल साइज में आता है और इसे हर तरह की त्वचा पर लगाया जा सकता है।

L'Oral Paris Revitalift Crystal Micro-Essence Sheet Mask

Rs. 114

Get This
08

Plum 3% Niacinamide & Rice Water Face Toner

Check Price on Amazon

प्लम का यह फेस टोनर निआसिनैमाइड और विटामिन-बी3 के गुणों के साथ आता है, जो त्वचा पर होने वाले मुंहासों, दाग-धब्बों को कम करता है, सीबम को आने से रोकता है और स्किन बैरियर को भी सही करता है। इसका 3% निआसिनैमाइड चमकदार टोन्ड त्वचा देता है। इस फेस टोनर में राइस वॉटर का इस्तेमाल भी किया गया है, जो पोर्स को छोटा करके त्वता को चिकना बनाता है। इसमें ओट के गुण भी मिलते हैं, जिसके जरिए त्वचा पर होने वाली सूजन भी कम हो सकती है। इसे ऑयली, ड्राय, कॉम्बीनेशन, एक्ने प्रोन, नॉर्मल और सेंसिटिव जैसी अलग-अलग तरह की त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्प्रे बोतल वाली पैकिंग में आता है, जिसे चेहरे पर छिड़कर आप 72 घंटों तक चमकदार त्वचा पा सकते हैं।

Plum 3% Niacinamide & Rice Water Face Toner

Rs. 394

Get This
09

The Derma Co 2% Kojic Acid Face Serum

Check Price on Amazon

द डर्मा को का यह फेस सीरम 2% कोजिक एसिड और 1% अल्फा अर्बुतिन के साथ बनाया गया है, जिसका हर एक एप्लीकेशन त्वचा से दाग-धब्बों को कम कर सकता है। इसका एडवांस फॉर्मुलेशन डार्क स्पॉट और पिग्मेंटेशन को कम करने के साथ ही रेगुलर इस्तेमाल करने पर क्लीयर स्किन देता है। इस फेस सीरम को लगभग हर तरह की त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की चमक को बढ़ाने के साथ ही प्रदूषण, UV किरणों, धुएं और टॉक्सिक कैमिकल एलीमेंट से होने वाले नुकसान को भी कम करते हैं। गर्मियों के मौसम में डल पड़ने वाली त्वचा को भी इस फेस सीरम के जरिए बेहतर किया जा सकता है। आप इस फेस सीरम के 3-5 ड्रॉप दिन में दो बार लगा सकते हैं।

The Derma Co 2% Kojic Acid Face Serum

Rs. 220

Get This
10

Minimalist Sunscreen SPF 50 PA++++

Check Price on Amazon

गर्मियों के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए सनस्क्रीन बेहद जरूरी है। ऐसे में Minimalist ब्रांड की यह सनस्क्रीन आपको सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा दे सकती है। इसमें 4 बेहद असरादर UV फिल्टर मिलते हैं, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सूरक्षा देते हैं। इसमें विटामिन-ए, बी3, बी5, ई और एफ के गुण मिलते हैं, जो धूप से त्वचा को हुए नुकसान को कम करने के साथ ही उसे हायड्रेट, चमकदार और नरिश भी करते हैं। यह सनस्क्रीन SPF 50 के साथ आती है और इसे हर तरह की स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका लाइटवेट और आसानी से ऑब्जर्व होने वाला फॉर्मूला त्वचा पर धब्बे नहीं छोड़ता है और साथ ही हल्का एहसास देता है।

Minimalist Sunscreen SPF 50 PA++++

Rs. 249

Get This

4 आसान स्टेप के साथ रोजाना अपनी त्वचा को दें पोषण

घर में रहना हो या फिर ऑफिस, कॉलेज जाने से लेकर किसी भी काम के लिए घर से बाहर निकलना हो, आपको कुछ आसान Skincare स्टेप्स को तो रोजाना ही करना चाहिए। वहीं इन स्टेप्स को आप सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि पूरे साल भी अपना सकते हैं, क्योंकि यह आपकी त्वचा को पोषण देने के लिए सबसे आसान और असरदार रूटीन साबित हो सकता है।

  • सबसे पहले तो आपको सुबह उठकर फेसवॉश करना चाहिए, इससे रातभर में चेहरे पर जमी गंदगी, सीबम आसानी से निकल जाते हैं। आप रात को सोने जाने से पहले भी फेसवॉश कर सकते हैं।
  • फेसवॉश के बाद आपको चेहरे पर अपनी त्वचा के अनुसार एक सही टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। टोनर आपके पोर्स को बंद कर देता है, जिससे किसी भी तरह की गंदगी और धूल त्वचा में प्रवेश नहीं करती है।
  • टोनर के बाद बारी आती है फेस सीरम की, आप अपनी त्वचा के अनुसार एक सही सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीरम को भी आप दिन में कम-से-कम दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब गर्मियों के लिए सबसे जरूरी है सनस्क्रीन, ऊपर के तीन स्टेप पूरे होने के बाद आप चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। सनस्क्रीन आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा देती है।
  • इसके बाद आपको गर्मी हो या सर्दी एक अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा को हायड्रेट रखता है, जिससे जलन, सूखापन और खुजली जैसी समस्याएं कम होती हैं।

गर्मियों में क्यों जरूरी है एक सही स्किन केयर रूटीन?

गर्मी के मौसम में निकलने वाली तेज धूप से लेकर लू वाली हवाएं और कभी-कभार अचानक आने वाली बारिश त्वचा को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। इन सबके कारण अक्सर त्वचा पर टैनिंग, रूखापन और डलनेस महसूस होती है। इन्हीं समस्याओं से बचने और इन्हें कम करने के लिए गर्मियों में एक सही स्किन केयर रूटीन बेहद जरूरी है। ऊपर बताए गए प्रोडक्ट्स के अलावा आप गर्मियों में चेहरे की त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए ऐलोवेरा जेल, नाइट क्रीम, मॉइश्चराइजर, फेस पैक या फिर मुल्तानी मिट्टी का भी प्रयोग कर सकते हैं। कई लोगों को गर्मियों में त्वचा पर अतिरिक्त तेल (ऑयल) आने की भी समस्या होती है, इसे कम करने के लिए आपको hyaluronic acid, एजेलैक एसिड से तत्वों से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं आपको खास ऑयली स्किन के लिए आने वाले कई फेसवॉश, टोनर, सीरम और सनस्क्रीन आसानी से मिल सकती है, जिन्हें आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

गर्मियों के लिए एक आसान स्किन केयर रूटीन क्या है?

अगर आप रोज के लिए एक आसान स्किन केयर रूटीन चाहते हैं, तो आप सिर्फ फेसवॉश, टोनर, सीरम, सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चारों प्रोडक्ट्स को आप सुबह के साथ ही रात में सोने से पहले भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे पर होने वाली टैनिंग को कैसे कम कर सकते हैं?

गर्मियों में चेहरे पर होने वाली टैनिंग को कम करने के लिए आप डी-टैन फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं आपको रोजाना Sunscreen का इस्तेमाल भी करना चाहिए, क्योंकि यह टैनिंग की समस्या से काफी हद तक त्वचा को सुरक्षा देती है।

गर्मियों में त्वचा को हायड्रेट रखने के लिए क्या लगा सकते हैं?

त्वचा को गर्मियों में हायड्रेट रखने के लिए आप रोजाना फेस सीरम और टोनर के अलावा हफ्ते में 2-3 बार शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। शीट मास्क त्वचा को गहराई से नमी देते हैं, जिससे स्किन ड्रायनेस की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

गर्मी में चेहरे पर जलन और रेडनेस कम करने के लिए क्या करें?

गर्मियों में अगर चेहरे पर जलन या रेडनेस हो रही है, तो इसके लिए आप बर्फ से मसाज कर सकते हैं। वहीं इसके लिए कई तरह के फेस मास्क और सीरम भी आते हैं, जो इस समस्या को कम कर सकते हैं।

You May Also Like