आज के दौर में मेकअप दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन गया है और हर महिला की चाहत होती है कि उसकी त्वचा बेदाग, निखरी हुई और खूबसूरत दिखे। इस खूबसूरती को निखारने में फाउंडेशन एक अहम भूमिका निभाता है। फाउंडेशन, मेकअप का ऐसा बेस है जो न सिर्फ चेहरे के रंग को एकसमान बनाने में मदद करता है, बल्कि दाग-धब्बे, झाइयाँ और त्वचा की असमानता को भी छुपा सकता है। लेकिन फाउंडेशन का असर तभी सही दिखता है जब वह आपकी त्वचा के टोन, टाइप और ज़रूरतों के अनुसार चुना गया हो। अक्सर देखा गया है कि गलत फाउंडेशन के चुनाव के चलते चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है इसलिए ज़रूरी है कि फाउंडेशन खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि आपका लुक नैचुरल और आकर्षक नज़र आए। बाजार में कई फाउंडेशन ब्रांड्स मौजूद हैं, लेकिन कुछ ब्रांड्स ऐसे हैं जो गुणवत्ता, टोन मैच और लॉन्ग-लास्टिंग इफेक्ट के लिए सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं। ब्यूटी बास्केट में आने वाले इस शानदार प्रोडक्टस के आज हम कुछ बेहतरीन ब्रांड के विकल्प को लेकर आएं हैं, जिनकी मदद से आप एक परफेक्ट फाउंडेशन ले सकती हैं।
कुछ प्रसिद्ध फाउंडेशन के बारे में बताएं।
आपको पता है, बाजार में आज हर स्किन टोन के लिए अलग-अलग प्रकार के फाउंडेशन मौजूद है जोकि बेस्ट ब्रांड में भी आपको मिल सकते हैं। जिसका फायदा यह हो सकता है कि यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना, आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद कर सकता है। लैकमे से लेकर मैबेलीन, फेसेस कैनडा, मार्स आदि सब ऐसे नाम हैं जो बेहतरीन फाउंडेशन ब्रांड के लिए जाने जाते हैं। अगर विस्तार से इस बारे में बात करें तो, मेबेलिन का Fit Me Matte फाउंडेशन बेहद लोकप्रिय है, जो महिलाओं के द्वारा काफी पसंद की जा रही है, क्योंकि यह ऑयली से लेकर नॉर्मल स्किन टाइप्स के लिए भी सही होता है और साथ ही यह चेहरे को नैचुरल मैट फिनिश देता है और कई स्किन टोन शेड्स में उपलब्ध है। वहीं लैकमे का फाउंडेशन लंबे समय तक टिकने वाला माना गया है। L'Oréal Paris के फाउंडेशन के बारे में कहूं तो यह 2 बेहतरीन विकल्प में मौजूद है और लिक्विड बेस में आता है, जो हर स्किन टोन के साथ मेल कहा सकता है। वहीं यदि आप हाई-एंड ब्रांड की तलाश में हैं तो मैक का फाउंडेशन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह प्रोफेशनल मेकअप के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। इसके अलावा भी हुड्डा ब्यूटी, नार्स, कलरबार आदि के फाउंडेशन आपको मिल जाएंगे जो बढ़िया ब्रांड माने जाते हैं।
