Top SearchesFrench Nail Art DesignsStretch mark Removal CreamBest Lip Balms for Dry LipsLakme Lipsticks for Indian Skin toneBest Moisturizers for Dry SkinLip Balm For Pigmented Lips

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए कौन-से Face Serum हो सकते हैं बढ़िया? जानें

बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए तलाश है किसी अच्छे से प्रोडक्ट की तो यहां देखें 10 फेस सीरम की लिस्ट, जो डार्क स्पॉट कम करने में माने जाते हैं मददगार

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए कौन-से Face Serum हो सकते हैं बढ़िया? जानें
डार्क स्पोट के लिए Face Serum

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा बेदाग और चमकदार हो। इसके लिए लड़कियां काफी ज्यादा मेहनत भी करती हैं। गुलाब जल, एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी समेत कई घरेलू चीजें अपना कर चमकदार त्वचा तो मिल जाती है, लेकिन दाग-धब्बों का क्या किया जाए? जिन लड़कियों के चेहरे पर दाग-धब्बे होंगे इसका दर्द सिर्फ वही समझ सकती हैं कि चाहे कितना भी घरेलू नुस्खा अपना लिया जाए लेकिन दाग-धब्बे साथ छोड़ने का नाम ही नहीं लेते हैं। अगर आप चेहरे दाग धब्बों से परेशान हैं और काफी सारा घरेलू नुस्खा भी अपना कर देख लिया तो आप बारी है कुछ अलग ट्राई करने की। डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए आप आप सीरम ट्राई कर सकती हैं। मार्केट आजकल काफी सारे सीरम मिलने लगे हैं, जिन्हें आप अपनी ब्यूटी बास्केट में शामिल कर सकती हैं। ये सभी सीरम चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

क्यों होते हैं चेहरे पर डार्क स्पॉट?

चेहरे पर डार्क स्पॉट होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे मुहासे या ब्रेकआउट, इनसे चेहरे की त्वचा पर स्किन काले धब्बे बन सकते हैं। इसके अलावा बहुत ज्यादा सूर्य के कॉन्टैक्ट में आने से भी त्वचा के अलग-अलग हिस्सों पर काले धब्बे या डार्क स्पॉट हो जाते हैं। जानकारों के अनुसार स्किन की कंडीशन और कुछ बीमारियों के कारण भी चेहरे पर डार्क स्पॉट हो जाते हैं। कभी-कभी कुछ दवाओं के रिएक्शन से काले धब्बे हो जाते हैं। मेलास्मा भी चेहरे पर दाग धब्बों का बड़ा कारण हो सकता है। इसके अलावा कभी-कभी त्वचा में सूजन होने या फिर चोट लगने से भी डार्क स्पॉट हो जाते हैं। डार्क स्पॉट और काले धब्बे होने का कारण चाहे जो भी हो, अगर समय पर इनका इलाज न किया जाए तो ये लंबे समय तक चेहरे पर रह सकते हैं और ये लुक को भी खराब कर सकते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए आप सीरम की इस्तेमाल कर सकती हैं।

Top ProductsFeatureRating
The Derma Co 2% Kojic Acid Face Serum2% कोजिक एसिड3.9
Himalaya Wellness Company Himalaya Dark Spot Clearing Turmeric Face Serumडार्क स्पॉट क्लियरिंग फेस सीरम4.0
Pilgrim 10% Niacinamide Face Serum For Acne Marks 10ml 10% नियासिनमाइड फेस सीरम 4.1
The Derma Co 10% Niacinamide Face Serum with 2% Zinc 2% जिंक4.1
Garnier Skin Naturals, Face Serumविटामिन सी4.0
Minimalist Oil Control & Anti-Acne 10% Niacinamide Face Serum with Zincनियासिनमाइड और जिंक4.0
Dot & Key 10% Vitamin C + E, 5% Niacinamide Serum 10% विटामिन C + E4.0
Asaya Advanced Pigmentation Serum | Reduces Dark Spots, Acne Marks & Hyperpigmentationनियासिनमाइड सीरम4.6
Fixderma Skarfix-TX Face Serum with 4% Kojic Acid, 4% Niacinamide Serum,लाइटवेट टेक्स्चर4.2
Deconstruct 10% Niacinamide Face Serum For Skin Brightening0.3% अल्फा अर्बुटिन4.0
01

The Derma Co 2% Kojic Acid Face Serum

Check Price on Amazon

यह द डर्मा को ब्रांड का फेस सीरम है। इस सीरम को बनाने के लिए 2% कोजिक एसिड और 1% अल्फा अर्बुटिन का इस्तेमाल किया गया है। दाग-धब्बों को कम करने के लिए यह फेस सीरम अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका एडवांस फॉर्मुलेशन डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन को कम करता है। साइत इसके रोजाना इस्तेमाल से आपको क्लीयर स्किन मिल सकती है। यह सीरम खनिज तेल, डाई, पैराबेंस और सल्फेट्स फ्री है, जो पिगमेंटेशन और काले धब्बों के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी फॉर्मूलेशन हो सकता है। इसके इस्तेमाल से आपको मात्र 3-6 सप्ताह में में अंतर दिखने लगता है। The Derma Co Serum 10 ग्राम की पैकिंग में मिल रहा है। इसमें मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की चमक को बढ़ाते हैं और प्रदूषण, UV किरणों, धुएं और टॉक्सिक जैसे केमिकल से होने वाले नुकसान से भी त्वचा की सुरक्षा करते हैं।

The Derma Co 2% Kojic Acid Face Serum

Rs. 224

Get This
02

Himalaya Wellness Company Himalaya Dark Spot Clearing Turmeric Face Serum

Check Price on Amazon

यह हिमालय कंपनी का डार्क स्पॉट क्लियरिंग फेस सीरम है। ऑयल फॉर्म में मिलने वाला यह सीरम हर तरह की स्किन टाइप के लिए उपयुक्त है। यह सीरम में 2% नियासिनमाइड और 10% ग्लाइकोलिक एसिड से बना है, जो नेचुरल बैरियर बनाता है और मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है, जिससे आपको कुछ ही समय में साफ, स्वस्थ और चमकदार त्वचा मिलती है। टरमरिक की खूबियों वाली यह फेस सीरम 7 दिनों में डार्क स्पॉट कम कर सकता है। स्पेशल इंग्रीडिएंट की बात करें तो इसमें ग्लाइकोलिक एसिड और विटामिन बी3 मिलाए गए हैं। यह सीरम आपको 30Ml की पैकेजिंग में मिल रहा है। आप इस फेस सीरम के 3-5 ड्रॉप दिन में दो बार लगा सकती हैं।

Himalaya Wellness Company Himalaya Dark Spot Clearing Turmeric Face Serum

Rs. 299

Get This
03

Pilgrim 10% Niacinamide Face Serum For Acne Marks 10ml

Check Price on Amazon

हर तरह की स्किन के लिए सूटेबल रहने वाला यह पिल्ग्रिम ब्रांड का 10% नियासिनमाइड फेस सीरम है। यह सीरम मुंहासे के निशान, दाग और काले धब्बे को मिटाता है। 1% जिंक पीसीए और सैलिसिलिक एसिड वाला यह सीरम ऑयल को भी कंट्रोल करता है, जिससे चेहरे पर मुहासे नहीं होते हैं। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ दाग-धब्बे कम होते हैं बल्कि यह त्वचा की रंगत को निखारता और अनइवेनेस को भी कम करता है। ड्रॉप फॉर्म वाला यह फेस सीरम 10 मिलीलीटर की बॉटल में मिल रहा है। यह Pilgrim Serum महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है। इस के इस्तेमाल से आपको 6 हफ्ते के अंदर रिजल्ट देखने को मिल सकता है।

Pilgrim 10% Niacinamide Face Serum For Acne Marks 10ml

Rs. 191

Get This
04

The Derma Co 10% Niacinamide Face Serum with 2% Zinc

Check Price on Amazon

द डर्मा कंपनी का यह 10% नियासिनमाइड फेस सीरम है। इसमें विटामिन बी3 और 2% जिंक भी मिलाया गया है। यह फेस सीरम न सिर्फ दाग और धब्बों को मिटाता है, बल्कि मुहासों को रोकने में भी मददगार साबित होता है। यह सीरम हर तरह की स्किन के लिए सूटेबल है। इस सीरम में एक सुरक्षित और प्रभावी फॉर्मूलेशन है, जो 3 से 6 सप्ताह में आपको फर्क दिखाता है। यह सीरम खनिज तेल, डाई, पैराबेन और सल्फेट फ्री है, जिससे स्किन को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इसका इस्तेमाल दिन में दो बार किया जा सकता है। यह सीरम आपको 10 ml के पैक में मिल जाएगा।

The Derma Co 10% Niacinamide Face Serum with 2% Zinc

Rs. 219

Get This
05

Garnier Skin Naturals, Face Serum

Check Price on Amazon

यह गार्नियर ब्रांड का फेस सीरम है। विटामिन सी की खूबियों वाला यह फेस सीरम काले दाग-धब्बों को कम करता है और कुछ ही दिन में चेहरे की चमक को बढ़ाता है। हर तरह की स्किन के लिए सूटेबल रहने वाला यह फेश सीरम 30 मिली की बॉटल में मिल रहा है। रोजाना इसके इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिन में रिजल्ट देखने को मिल सकता है। इस Garnier Serum को लगाने से पहले फेस वॉश से अपनी स्किन को साफ करें फिर सीरम की 3-4 बूंदें लगाएं और हल्के थपथपाते हुए चेहरे और गर्दन पर समान रूप से फैलाएं। इसे लगाने के बाद मॉइस्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें। इस सीरम का इस्तेमाल रोजाना दिन में दो बार करें।

Garnier Skin Naturals, Face Serum

Rs. 328

Get This
06

Minimalist Oil Control & Anti-Acne 10% Niacinamide Face Serum with Zinc

Check Price on Amazon

चेहरे के दाग धब्बे को कम करने के लिए मिनिमलिस्ट ब्रांड का यह एंटी-एक्ने फेस सीरम भी अच्छा विकल्प हो सकता है। यह 10% नियासिनमाइड फेस सीरम जिंक के साथ बनाया गया है। यह सीरम ऑयल कंट्रोल करने में भी मददगार माना जाता है। इसमें मिलाए गए नियासिनमाइड और जिंक ब्रेकआउट या पिंपल्स को रोकते हैं। यह फेस सीरम 30ml की पैक में मिल रहा है और इसका इस्तेमाल हर तरह की स्किन टाइप वाले लोग कर सकते हैं। ड्रॉप फॉर्म में मिलने वाले Minimalist Serum को आसानी से लगाया जा सकता है। इस सीरम का दिन में दो बार इस्तेमाल करके आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। दाग-धब्बों से छुटकारा के अलावा बेहतर हाइड्रेशन के लिए आप 1% हयालूरोनिक एसिड के साथ मिनिमलिस्ट 5% नियासिनमाइड सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Minimalist Oil Control & Anti-Acne 10% Niacinamide Face Serum with Zinc

Rs. 599

Get This
07

Dot & Key 10% Vitamin C + E, 5% Niacinamide Serum

Check Price on Amazon

यह डॉट एंड की ब्रांड का फेस सीरम है। इसमें 10% विटामिन सी + ई और 5% नियासिनमाइड सीरम मिलाए गए हैं। यह सीरम हर तरह की स्किन के लिए उपयुक्त हो सकता है और इसे 20 ml की पैकिंग में दिया जा रहा है। यह सीरम न सिर्फ डार्क स्पॉट को कम करता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से ब्राइटनिंग और ग्लोइंग स्किन मिलती है। साथ ही Dot & Key Serum त्वचा को पोषण देकर फाइन लाइन डायवर्जन, एंटी रिंकल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, हाइपरपिगमेंटेशन कम करता है। इसमें एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज भी हैं। ड्रॉप फॉर्म में मिलने वाले इस सीरम का इस्तेमाल सुबह और शाम दिन में दो बार किया जा सकता है। इसे लगाने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

Dot & Key 10% Vitamin C + E, 5% Niacinamide Serum

Rs. 439

Get This
08

Asaya Advanced Pigmentation Serum | Reduces Dark Spots, Acne Marks & Hyperpigmentation

Check Price on Amazon

डार्क स्पॉट्स, मुंहासे के निशान और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के लिए यह सीरम सही विकल्प हो सकता है। यह सीरम कॉंबिनेशन, ड्राई, ऑयली, एक्ने प्रोन, नॉर्मल से लेकर एक्स्ट्रा सेंसिंटीव स्किन के लिए सूटेबल है। 30ml की पैक में मिलने वाले इस सीरम में नियासिनमाइड, अल्फा अर्बुटिन और मेलामी कॉम्प्लेक्स की खूबियां मिली हुई हैं। इसका लाइटवेट फॉर्मूला तेजी से स्किन में ऑब्जर्व हो जाता है। यह सीरम न सिर्फ डार्क स्पॉट को कम करता है बल्कि त्वचा की रंगत को एक समान करता है और बेजान त्वचा को चमकदार बनाता है। पुरुषों और महिलाओं लिए के यह सीरम उपयुक्त है।

Asaya Advanced Pigmentation Serum | Reduces Dark Spots, Acne Marks & Hyperpigmentation

Rs. 599

Get This
09

Fixderma Skarfix-TX Face Serum with 4% Kojic Acid, 4% Niacinamide Serum,

Check Price on Amazon

फिक्स डर्मा का यह फेस सीरम है, जो कि 4% कोजिक एसिड, 4% नियासिनमाइड सीरम, 3% ट्रेनेक्सामिक एसिड और 2% अल्फा अर्बुटिन के साथ मिलकर बनाया गया है। यह सीरम हाइपर पिगमेंटेशन और मेलास्मा का इलाज करता है। साथ ही मुंहासे के दाग को कम करता है और साथ ही त्वचा को चमकदार भी बनाता है। यह कोजिक एसिड सीरम आपको 30Ml की पैक में मिल जाएगा। लाइटवेट टेक्स्चर वाला यह सीरम आपकी त्वचा में जल्दी से ऑब्जर्व हो जाता है। कम समय में बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इस सीरम का इस्तेमाल दिन में दो बार किया जा सकता है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपको मात्र 15 दिनों में ही फर्क नजर आने लगेगा।

Fixderma Skarfix-TX Face Serum with 4% Kojic Acid, 4% Niacinamide Serum,

Rs. 641

Get This
10

Deconstruct 10% Niacinamide Face Serum For Skin Brightening

Check Price on Amazon

हर तरह की स्किन के लिए उपयुक्त रहने वाला यह 10% नियासिनमाइड फेस सीरम है। इसमें 0.3% अल्फा अर्बुटिन है। ब्राइटनिंग, डार्क स्पॉट करेक्शन, हाइपरपिग्मेंटेशन कम करना, स्मूथनिंग और ग्लो जैसी खूबियों के भरपूर यह सीरम आपके लिए अच्छी चॉइस हो सकता है। यह सीरम पिगमेंटेशन और काले धब्बे कम करता है। महिलाओं और पुरुषों के लिए यह सीरम सूटेबल है। अगर आप बिगनर हैं, तो भी इसका इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं। ड्रॉप फॉर्म में आने वाले इस सीरम का इस्तेमाल दिन में दो बार किया जा सकता है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपको बढ़िया रिजल्ट देखने को मिल सकता है।

Deconstruct 10% Niacinamide Face Serum For Skin Brightening

Rs. 545

Get This

चेहरे पर दाग-धब्बों को कैसे रोकें?

  • स्किन केयर रूटीन बनाएं- त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए एक सही स्किन केयर रूटीन अपनाएं। इससे आप अपनी त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं साथ ही दाग-धब्बे भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
  • सनस्क्रीन लगाएं- चेहरे पर दाग धब्बे न हों इसलिए रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ऐसी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, जो कम से कम SPF 50 वाली हो। ये सूरज की हानिकारक किरणों से आपके चेहरे की सुरक्षा करती है साथ ही काले धब्बों को हटाने में भी मददगार हो सकती है।
  • सीधी धूप से बचें- अधिक धूप में निकलने से बचें। गर्मी के दिनों में खासतौर पर 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच की धूप से बचें।
  • सूर्य की सीधी धूप से बचने के लिए करें ये काम- अगर आपको जरूरी काम के लिए धूप में निकलना भी पड़ता है, तो आप अपने चेहरे को ढक कर रखें। इसके लिए दुपट्टा, स्कार्फ या फिर टोपी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • विटामिन सी का इस्तेमाल करें- स्किन के लिए विटामिन सी काफी अच्छा माना जाता है। यह त्वचा की कोशिकाओं में मेलेनिन उत्पादन को रोकता है, जिससे काले धब्बों से छुटकारा मिलता है।

सही फेस सीरम का चुनाव कैसे करें?  

  • स्किन टाइप- सही फेस सीरम का चुनाव करने से पहले अपनी स्किन टाइप को पहचानें। आपकी स्किन ड्राई, ऑयली, सेंसिटिव, या कॉम्बिनेशन है, यह जानने के बाद ही अपने लिए सीरम चुनें।
  • स्किन की समस्या- अपनी त्वचा की समस्याओं को ध्यान में रखकर ही फेस सीरम का चुनाव करें तभी आपको बेहतर रिजल्ट दिखाई देंगें।
  • सामग्री- आप जो भी सीरम लेने की सोच रहे हैं पहले उसकी सामग्री को ध्यान से पढ़ें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी त्वचा इस सीरम को सहन कर सकती है या नहीं।
  • मात्रा- शुरुआत में कम मात्रा वाले सीरम की बॉटल लें, जिससे इसके इस्तेमाल से आपको पता चल जाएगा कि वह सीरम आपके लिए कितना कारगर है।
  • बिगनर हैं तो रखें खास ध्यान- वहीं अगर आप बिगनर हैं यानी पहली पर अपने लिए सीरम लेने की सोच रही हैं, तो कम % वाले सीरम का चुनाव करें।
  • पैच टेस्ट करें- सीरम लेने के बाद इसे सीधे चेहरे पर लगाने के बजाय हाथ पर या किसी अन्य जगह लगा कर कुछ देर देखें। इससे आपको पता चल जाएगा की वह सीरम आपकी स्किन के लिए उपयुक्त है या नहीं।

इन्हें भी देखें:- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

किस ब्रांड का सीरम डार्क स्पॉट के लिए अच्छा होता है?

द डर्मा को, हिमालय, पॉंड्स, डॉट एंड की और मिनिमलिस्ट जैसे कीई ब्रांड्स है, जिनके पास Dark Spots को कम करने वाले सीरम मिल जाएंगे।

सीरम का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?

किसी भी Face Serum का इस्तेमाल करने से पहले अपने फेस को अच्छे से धुल कर सुखा लें फिर सीरम का इस्तेमाल करें।

क्या सीरम लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना जरूरी है?

अगर आप दिन में सीरम लगा रहे हैं, तो Sunscreen का इस्तेमाल जरूर करें।

रात में सीरम लगाने के बाद क्या करना चाहिए?

Night Serum लगाने के बाद फेस मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

You May Also Like