बात जब साधारण और खूबसूरत मेकअप हो तो एक ऐसा प्रोडक्ट है जो लगभग हर महिला और लड़की इस्तेमाल करती है, और वो है एक लिपस्टिक। वहीं, जब बात बढ़िया ब्रांड की हो तो कॉस्मेटिक की दुनिया में Mamaearth ने अपना काफी नाम कमाया है। ब्यूटी और केयर दोनों पर ही खास ध्यान देते हुए अपने विकल्पों को पेश करने वाली इसी कंपनी के कुछ लिपस्टिक शेड हम भी आपके लिए लेकर आए हैं। यहां पर आपको ब्राउन से लेकर ग्रेप वाइन और पिंक जैसे कई सारे रंग देखने को मिल जाएंगे, जिनका चुनाव आप पसंद के अनुसार कर सकती हैं और अपने लुक को और भी दमदार बना सकती हैं। मामाअर्थ की ज्यादातर लिपस्टिक टॉक्सिन-फ्री और क्रूरता-मुक्त फॉर्मूले के साथ तैयार की जाती हैं। इन्हें विटामिन ई, एवोकाडो ऑयल और जोजोबा ऑयल जैसे प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है, जो होठों का खास ध्यान रखती हैं। इसके साथ ही Mamaearth की Lipstick होंठों को पोषित और हाइड्रेटेड रखने का काम करते हुए आपके लुक को और भी बेहतर बनाती हैं। तो आइए देखते हैं इस ब्रांड की लिपस्टिक के कुछ शानदार शेड्स। वहीं, ब्यूटी बास्केट की मदद लेकर आपको मिल सकती है कई तरह के मेकअप व स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की जानकारी।
| Top Products | Feature | Rating |
|---|---|---|
| Mamaearth Moisture Matte Longstay Lipstick | मॉइस्चर मैट लॉन्गस्टे लिपस्टिक | 4.0 |
| Mamaearth Soft Matte Long Stay Lipsticks | ट्रांसफर प्रूफ | 3.9 |
| Mamaearth Creamy Matte Long Stay Lipstick | नॉन-ड्राइंग फॉर्मूला | 3.8 |
| Mamaearth Naturally Matte Liquid Lipstick | विटामिन सी और ई | 4.0 |
| Mamaearth Liquid Matte Mini Lipstick | लाइट कवरेज | 3.5 |
Mamaearth Moisture Matte Longstay Lipstick
Check Price on Amazonलंबे समय तक होठों पर टिकी रहने वाली इस लिपस्टिक में आपको खूबसूरत ब्राउन कलर का शेड देखने को मिल जाता है। यह लिपस्टिक लगाने में आसान है और इसका प्रयोग करने के बाद आपको मैट फिनिश मिलती है। होठों का खास ख्याल रखने के लिए इसको एवोकैडो तेल के साथ तैयार किया गया है। स्मज प्रूफ यह लिपस्टिक फैलती नहीं है और इसमें स्टिक फॉर्म मिल रही है, जिसके तहत आप आसानी से इसे लगा सकती हैं। बेहतर और बढ़िया कवरेज देने वाली यह लिपस्टिक 12 घंटे तक आपके होठों पर टिकी रहती है। विटामिन ई, मॉइस्चर मैट लॉन्गस्टे लिपस्टिक न केवल एक स्वाइप में खूबसूरत लुक देती है बल्कि 8 घंटे तक नमी और पोषण को भी बरकरार रखती है। इस लिपस्टिक में आपको ब्राउन के अलावा कई सारे और रंग भी देखने को मिल जाएंगे, जिनका चुनाव आप पसंद के अनुसार कर सकती हैं।
Mamaearth Moisture Matte Longstay Lipstick
Rs. 526
Mamaearth Soft Matte Long Stay Lipsticks
Check Price on Amazonपार्टीवियर लुक लेना है? तो एक बार मामाअर्थ की इस रेड शेड में आने वाली लिपस्टिक को ट्राई करके देखें। बढ़िया कवरेज देने वाली यह लिपस्टिक लगाने में भी बेहद आसान है। इसके साथ ही इसमें मैट फिनिश टाइप मिल जाता है, जो आपके लुक को और बेहतर एवं क्लासी बनाता है। 12 घंटे तक टिकी रहने वाली इस मामाअर्थ लिपस्टिक में फुल कवरेज की खासियत मिल रही है। साथ ही यह लिपस्टिक ट्रांसफर प्रूफ है। वहीं रेड लिपस्टिक में आपको जोजोबा तैल के तत्व भी मिल जाएंगे, जो इसको होठों के लिए बेहतर विकल्प बनाती है। इनमें कई सारे आपको ऐसे शेड देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें आप ऑफिस से लेकर रोजाना में इस्तेमाल कर सकती हैं।
Mamaearth Soft Matte Long Stay Lipsticks
Rs. 350
Mamaearth Creamy Matte Long Stay Lipstick
Check Price on Amazonक्रेयॉन फॉर्म के साथ आने वाली यह लिपस्टिक आपके होठों पर 8 घंटे तक टिकी रहेगी। इसमें मैट फिनिश दी गई है। साथ ही इसका पिंक रोज कलर इस लिपस्टिक को ऑफिस से लेकर हर तरह के लुक के साथ ट्राई करने के लिए बेहतर विकल्प बनाता है। क्रयॉन लिपस्टिक में फुल कवरेज मिल जाती है, जिससे की एक बार में ही आपके होठों का लुक और भी सुदंर बन जाता है। क्रीमी मैट लॉन्ग स्टे लिपस्टिक को आप सिर्फ एक स्वाइप में ही बेहतर तरीके से लगा सकती हैं। यह काफी सॉफ्ट है जिसके चलते लिपस्टिक लगाने में दिक्कत नहीं होती है और लगने के बाद होठों को क्रीम की तरह महसूस होती है। नॉन-ड्राइंग और फ्लेकप्रूफ आपके होठों को सूखने और फटने नहीं देती है। क्रीमी मैट लॉन्ग स्टे लिपस्टिक में हाइड्रेटिंग नॉन-ड्राइंग फॉर्मूला दिया गया है जो आपके होंठों को नमी और गहरा रंग देता है जो फ्लेक-फ्री रहता है।
Mamaearth Creamy Matte Long Stay Lipstick
Rs. 358
Mamaearth Naturally Matte Liquid Lipstick
Check Price on Amazonमैट फिनिश टाइप के साथ आने वाली मामाअर्थ की यह लिक्विड लिपस्टिक है, जो पिंक कलर के शेड में मिल रही है। इसमें आपको रेड और मल्टीकलर के दो रंग देखने को मिल जाते हैं, जिनका चुनाव आप अपनी पसंद के अनुसार कर सकती हैं। मैट लिक्विड लिपस्टिक को हर स्किन टाइप पर इस्तेमाल के लिए सही बताया गया है। यह लिपस्टिक आपको विटामिन सी और ई के तत्वों के साथ मिल रही है, जो 12 घंटे तक होठों पर टिकी रहती है।
Mamaearth Naturally Matte Liquid Lipstick
Rs. 526
Mamaearth Liquid Matte Mini Lipstick
Check Price on Amazonक्या आप एक ऐसी लिपस्टिक की तलाश कर रही है, जो आपके होठों को बढ़िया लुक तो दे ही, साथ ही में ज्यादा भारी भी न लगें? अगर हां, तो हम लेकर आए हैं लिक्विड मैट फिनिश के साथ आने वाली इस लिपस्टिक के ऑप्शन को। इसमें पिंक ऑर्चिड कलर का शेड देखने को मिल जाता है। इसके साथ ही यह लिपस्टिक 16 घंटे तक आपके होठों पर टिकी रह सकती है। इसमें स्मज प्रूफ और ट्रांसफर प्रूफ जैसे स्पेशल फीचर्स दिए गए हैं। लाइट कवरेज के साथ आने वाली यह लिपस्टिक हर स्किन टोन पर जा सकती है। इसमें नारियल के तेल की खासियत दी गई है।
Mamaearth Liquid Matte Mini Lipstick
Rs. 174
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
