गर्मियों के मौसम में हर महिला हल्का और फ्रेश मेकअप चाहती हैं। ऐसे में पीच रंग वाले न्यूड लिपस्टिक शेड्स आपके लुक को बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक निखार देने का काम करती हैं। ये शेड्स न सिर्फ चेहरे पर सुंदर ग्लो लाते हैं बल्कि हर तरह के आउटफिट और मेकअप के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं। इस गर्मी आप अपने मेकअप कलेक्शन को अपडेट करना चाहती हैं तो Peach रंग के न्यूड Lipstick Shades चुनें क्योंकि इसमें आपको वॉटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ फार्मूला भी मिल जाएंगे जो लिपस्टिक को फैलने से बचाते हैं।
हमने यह विषय क्यों चुना?
मेरी जैसी ऑफिस-कॉलेज जाने वाली लड़कियां अक्सर इस गर्मी के मौसम में हल्के मेकअप करना पसंद करती हैं और मेकअप में लिपस्टिक का सबसे खास भूमिका होता है यह तो हम सभी जानते हैं। आपको बता दें, Peach न्यूड लिपस्टिक की खासियत यह है कि यह होंठों को आकर्षक दिखाने के साथ-साथ भारीपन महसूस नहीं होने देती। गर्मियों में जहां गहरे रंग की लिपस्टिक कभी-कभी भारी लगती है, वहीं पीच Nude शेड्स चेहरे को ताजगी और सादगी का एहसास देते हैं। यह ट्रेंड में भी है और आपकी प्राकृतिक खूबसूरती को निखारने का काम भी करती है।
