शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, जहां पारंपरिक प्रथाओं के साथ ही पार्टी का माहौल भी जोरों-शोरो से जमने वाला है। आजकल शादी में कॉकटेल पार्टी का ट्रेंड जोरों पर है। इसमें अक्सर महिलाएं एक मॉडर्न और ग्लैमरस लुक के साथ तैयार होती हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ शानदार न्यूड लिपस्टिक शेड्स के विकल्प लेकर आए हैं, जो कॉकटेल पार्टी में धमाल मचा सकते हैं। ये शेड ना सिर्फ आपके ग्लैमरस लुक को कॉम्पलीमेंट करेंगे, बल्कि इंडियन स्किन टोन को और भी निखार सकते हैं। आप इन Nude Lipstick Shades को किसी भी तरह के आउटफिट्स जैसे की साड़ी, गाउन, इंडो-वेस्टर्न, ड्रेसेस या फिर जंपसूट्स और कई अन्य के साथ लगा सकती हैं। इस तरह के शेड्स रात के समय में बेहद खूबसूरत लग सकते हैं और साथ ही आपके ग्लैमरस कॉकटेल पार्टी लुक को अट्रैक्टिव बना सकते हैं।
मेकअप और स्किन केयर से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ब्यूटी बास्केट कैटेगरी पर क्लिक करें।
