धूप-धूल और पॉल्यूशन या फिर खराब स्किन केयर रूटीन से चेहरा बेजान हो जाता है। ऐसे में त्वचा की सही देखरेख के लिए एक प्रॉपर स्किन केयर रूटीन की आवश्यकता होती है। अगर आपको भी लगता है कि आपका चेहरा पहले डल होता चला जा रहा है या उसकी चमक गायब हो रही है तो आपको जरूरत है एक सही नाइट स्किन केयर रूटीन की, जिसकी मदद से आप अपना खोया हुआ ग्लो वापस पा सकती हैं। साथ ही सही स्किन स्किन केयर रूटीन अपना कर आपको पहले से कहीं अधिक सुंदर और निखरी त्वचा मिल सकती है। यहां हम आपको कुछ स्किन केयर टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने रोज के नाइट स्किन केयर में एड कर सकती हैं। इन रोजाना रात में इन स्किन केयर टिप्स को अपनाकर आप हर सुबह रेडिएंट ग्लो वाली स्किन पा सकती हैं। नाइट स्किन केयर टिप्स के अलावा आपको यहां कुछ विकल्प भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी ब्यूटी बास्केट में शामिल कर सकती हैं।
ग्लोइंग त्वचा लिए नाइट स्किन केयर टिप्स
- फेस वॉश- चाहे मॉर्निंग स्किन केयर रूटिन हो या नाइट, फेस वॉश सबसे जरूरी है। फेस वॉश से दिन भर की गंदगी और धूल-मिट्टी चेहरे से निकल जाती है। इसलिए रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें।
- टोनर- फेस वॉश के बाद चेहरे को साफ टॉवल से पोंछ कर टोनर लगाएं। इससे ph बैलेंस मेंटेन रहता है और पोर्स टाइट होते हैं।
- सीरम- अपनी त्वचा की समस्याओं के अनुसार नाइट स्किन केयर रूटीन में सीरम को जरूर शामिल करें। आप चाहें तो विटामिन सी सीरम एड कर सकती हैं। इससे त्वचा की स्थिति में सुधार आता है।
- मॉइस्चराइजर- मौसम चाहे जो भी हो अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए एक मॉइस्चराइजर का उपयोग जरूर करें।
- लिप बाम- अपने होठों को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखने के लिए एक अच्छे से लिप बाम का उपयोग करें।
- आई क्रीम- आंखों के आसपास की त्वचा को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखने के लिए एक आई क्रीम का उपयोग करें। वहीं अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे हैं आप एक अच्छा सा आई केयर क्रीम भी लगा सकती हैं।
