Top SearchesFrench Nail Art DesignsStretch mark Removal CreamBest Lip Balms for Dry LipsLakme Lipsticks for Indian Skin toneBest Moisturizers for Dry SkinLip Balm For Pigmented Lips

मानसून में बालों को सुंदरता बरकरार रख सकते हैं ये हेयर केयर प्रोडक्ट

मानसून में बालों से जुड़ी समस्याएं अधिक बढ़ जाती हैं। ऐसे में इस समय बालों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। यहां पर कुछ हेयर केयर प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो मानसून में आपके बालों को सही पोषण दे सकते हैं।

मानसून में बालों को सुंदरता बरकरार रख सकते हैं ये हेयर केयर प्रोडक्ट
मानसून में इस्तेमाल करें ये हेयर प्रोडक्ट प्रोडक्ट

वैसे तो मानसून बड़ा ही अच्छा और सुहाना लगता है, लेकिन अपने साथ लेकर आता है ढेर सारी परेशानियां। इस मौसम में बालों और त्वचा को काफी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। खासतौर पर इस मौसम में बालों की देखभाल करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि बढ़ी हुई नमी, बारिश का पानी और बारिश के बाद उमस वाली चिपचिपी गर्मी के कारण कई समस्याएं हो सकती हैं। कई लोगों को तो डैंड्रफ, स्कैल्प इन्फेक्शन से भी परेशान होना पड़ता है। लेकिन सही देखभाल के साथ आप मानसून के इस मौसम में भी अपने बालों को स्वस्थ रख सकती हैं। यहां पर कुछ हेयर केयर प्रोडक्ट बताए जा रहे हैं जो मानसून में आपके बालों सिल्की और शाइनी बनाएंगे। साथ ही ये आपके ग्लैम ऐंड ग्लैमर को भी बढ़ा सकते हैं।

मानसून में इन हेयर केयर प्रोडक्ट से पाएं सुंदर बाल

  • शैम्पू- मानसून में नियमित रूप से अपने बालों को साफ करना चाहिए। इससे बालों में जमा हुए धूल, पसीना और अतिरिक्त तेल हटाया जा सकता है। इसके लिए आप अपने बालों के प्रकार के अनुसार एक अच्छा सा शैम्पू उपयोग करें।
  • कंडीशनर- मानसून में बालों को हाइड्रेटेड रखने के लिए एक अच्छे से हाइड्रेटिंग कंडीशनर का उपयोग करना आवश्यक है। इससे आपके बालों में नमी बनी रहती है और बाल उलझते भी नहीं हैं।
  • हेयर मास्क- सिर्फ कंडीशनर ही नहीं, मानसून में बालों को पोषण और नमी प्रदान करने के लिए हेयर मास्क का उपयोग करना भी आवश्यक है। कंडीशनर का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार या 15 दिन पर सकते हैं।
  • हेयर ऑयल- बहुत से लोगों को लगता है कि मानसून में बाल वैसे ही चिपचिपे हो जाते हैं, तो ऐसे में हेयर ऑयल की क्या जरूरत। जबकि ऐसा नहीं है। हर मौसम में बालों में तेल लगाना चाहिए। मानसून में आप नारियल तेल, सरसों का तेल, या जैतून का तेल जैसे प्राकृतिक तेलों का उपयोग कर सकते हैं।
Top ProductsFeatureRating
Bare Anatomy Anti Dandruff Shampooशैंपू4.1
Dove Intense Repair Conditionerकंडीशनर4.3
L'Oral Professionnel Paris Absolut Repair Maskमास्क4.2
L'Oreal Paris Serum, Protection and Shineहेयर सीरम4.3
Parachute Advansed Ayurvedic Coconut Hair Oilहेयर ऑयल4.1
01

Bare Anatomy Anti Dandruff Shampoo

Check Price on Amazon

मानसून में अक्सर बालों में डैंड्रफ की समस्या आम बात हो जाती है। ऐसे में डैंड्रफ को खत्म करने के लिए आप इस Bare Anatomy ब्रांड के एंटी डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस शैंपू में सैलिसिलिक एसिड की खूबियां मिली हुई है, जो रूसी पैदा करने वाले फंगस को टारगेट करता है। साथ ही यह जेंटल एक्सफोलिएंट के रूप में भी काम करता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाता है और खुजली को दूर करने में मदद करता है। ब्रांड के अनुसार यह शैंपू 100% तक डैंड्रफ कम करता है और बालों को मजबूत बनाता है। यह शैम्पू 250ml की पैकेजिंग में मिल जायेगा। साथ ही यह महिलाओं और पुरुषों के लिए के लिए सूटेबल है।

Bare Anatomy Anti Dandruff Shampoo

Rs. 499

Get This
02

Dove Intense Repair Conditioner

Check Price on Amazon

यह Dove ब्रांड का इंटेंस रिपेयर कंडीशनर है जो कि 175 मिली पैकेजिंग में मिल रहा है। यह कंडीशनर लिक्विड फॉर्म में मिलता है। केराटिन एक्टिव्स वाला यह कंडीशनर बालों की फ्रिजिनेस को खत्म करने के अलावा डैमेज बालों को जड़ से लेकर नीचे तक रिपेयर करता है। इसकी मॉइस्चर लॉक तकनीक उलझे बालों को पोषण देती है। खास बात यह है कि यह सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है। बेहतर रिजल्ट के लिए शैम्पू के बाद इस कंडीशनर को कानों से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं जहां बाल ज्यादा उलझते हैं।

Dove Intense Repair Conditioner

Rs. 210

Get This
03

L'Oral Professionnel Paris Absolut Repair Mask

Check Price on Amazon

मानसून बालों को प्रोटेक्ट रखने के लिए आप शैंपू के बाद हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह L'Oral ब्रांड का हेयर रिपेयर मास्क है। अगर आपके बाल ज्यादा ड्राई रहते हैं तो यह हेयर मास्क आपके लिए उपयोगी हो सकता है। प्रोटीन और ओमेगा-9 के साथ आने वाला यह मास्क ड्राई और डैमेज बालों को रिपेयर करता है। साथ ही बालों को मजबूत बनाता है। यह हेयर मास्क पुरुषों और महिलाओं के लिए सूटेबल है। क्रीम फॉर्म में मिलने वाला यह मास्क 250ml की पैकेजिंग में मिल रहा है।

L'Oral Professionnel Paris Absolut Repair Mask

Rs. 941

Get This
04

L'Oreal Paris Serum, Protection and Shine

Check Price on Amazon

बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए आप L'Oreal Paris ब्रांड के इस हेयर सीरम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों को उलझने से बचाता है, फ्रिज़ को कम करता है, साथ ही उन्हें हीट और प्रदूषण से बचाता है। इसे कमल, कैमोमाइल, फ्लैक्स, टियारे, गुलाब और सूरजमुखी जैसे 6 दुर्लभ फूलों के तेल से बनाया गया है। 230°C तक हीट से प्रोटेक्शन देता है, इसलिए इसका इस्तेमाल आप बालों को स्ट्रेट या कर्ल करते समय भी कर सकते हैं। वहीं रेगुलर शैम्पू और कंडीशनर के बाद इस एंटी-फ्रिज़ हेयर सीरम को गर्म करने के लिए अपनी हथेलियों के बीच 3-4 बूंदें रगड़ें फिर बालों की पूरी लंबाई पर लगाएं।

L'Oreal Paris Serum, Protection and Shine

Rs. 415

Get This
05

Parachute Advansed Ayurvedic Coconut Hair Oil

Check Price on Amazon

मानसून के मौसम में बालों में तेल लगाना जरूरी है। इसके लिए आप Parachute Advansed के इस आयुर्वेदिक नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल नारियल और 25 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों जैसे आंवला, नीम, भृंगराज, ब्राह्मी, मेथी आदि के साथ मिलता है। इसके इस्तेमाल से आपको बालों को कई सारे फायदे मिल सकते हैं। यह हेयर ऑयल बालों का झड़ना कम कर सकता है और डैंड्रफ को रोक सकता है। ब्रांड के अनुसार यह तेल 30 दिनों में बालों का झड़ने कम कर सकता है। साथ ही यह आपके बालों को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाता है। 

Parachute Advansed Ayurvedic Coconut Hair Oil

Rs. 181

Get This

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

मानसून में हफ्ते में कितनी बार शैंपू करना चाहिए?

मानसून के मौसम में नमी और पसीने के कारण बाल जल्दी गंदे हो जाते हैं, इसलिए बालों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए सप्ताह में 2-3 बार शैंपू करना जरूरी है।

क्या मानसून में ज्यादा तेल लगाना चाहिए?

जी नहीं मानसून में ज्यादा तेल लगाना सही नहीं होता है। इससे स्कैल्प में पसीना ज्यादा आएगा और धूल-मिट्टी चिपक सकती है। इसलिए बस थोड़ी मात्रा में तेल लगाएं।

क्या ऑयल और कंडीशनर के इस्तेमाल से बाल प्रोटेक्टेड रहते हैं?

जी हां, ऑयल और कंडीशनर बालों पर एक्स्ट्रा परत बनाते हैं, जिससे आपके बाल काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं।

You May Also Like