Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

ब्रांडेड Matte Lipsticks के साथ पूरा होगा मेकअप, Myntra पर देखें विकल्प

डेली से लेकर पार्टी लुक तक के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं इन ब्रांड की मैट लिपस्टिक, जिनमें मिलेगा लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मुला और साथ ही शानदार फिनिश व रंग।

Branded Matte Lipsticks: देखें 5 शानदार विकल्प
Branded Matte Lipsticks: देखें 5 शानदार विकल्प

लिपस्टिक हमारे हर तरह के मेकअप में एक अहम किरदार निभाती है। मेकअप ना भी किया जाए फिर भी सिर्फ लिपस्टिक लगाकर एक अच्छा लुक पाया जा सकता है। वहीं, आजकल लिपस्टिक की रेंज में मैट फिनिश वाले विकल्प काफी पसंद किए जा रहे हैं। दरअसल, इस तरह की लिपस्टिक होंठों को एक बेहतर फिनिश और रंग देती हैं। इसी कारण से ये डेली लुक से लेकर पार्टी लुक तक के लिए काफी पसंद की जाती हैं। अब ऐसे में क्या आप भी मैट Lipstick को अपनी ब्यूटी बास्केट में शामिल करना चाहती हैं? मगर इसके लिए सही Brand का चुनाव नहीं कर पा रही हैं, तो आपको यहां इसी से जुड़ी जानकारी मिल रही है। आज की सूची में 5 ऐसे मशहूर मेकअप ब्रांड को शामिल किया गया है, जिनकी मैट लिपस्टिक को महिलाओं द्वारा बेहद पसंद किया जाता है और ये अपने कई गुणों के कारण मशहूर हैं।

कुछ लोकप्रिय मैट लिपस्टिक ब्रांड

लैकमे, मैबेलीन, फेसेस कैनडा, मार्स और लॉरियल 5 ऐसे नाम हैं, जिन्हें मैट लिपस्टिक के बढ़िया ब्रांड्स में से एक माना जाता है। ये पांचों ब्रांड अलग-अलग स्किन टोन, उपलक्ष्य और मेकअप प्रकार के अनुसार मैट लिपस्टिक की एक बड़ी रेंज पेश करते हैं। इनके पास आपको कई तरह के शेड में आने वाली मैट लिपस्टिक मिल सकती हैं। ऐसे में अगर आपको गहरा मेकअप करना पसंद है, तो इनमें बोल्ड लिपस्टिक शेड्स मिल जाएंगें। वहीं, जिन महिलाओं के हल्का मेकअप पसंद आता है, वो इन ब्रांड से Nude शेड वाली Lipsticks का चुनाव कर सकती हैं। इतना ही नहीं, आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये अलग-अलग प्रकार की लिपस्टिक भी बनाते हैं जैसे कि- बुलेट, ब्रश और क्रेयॉन। इनमें आपको क्रीमी, लिक्विड, साटिन, शीर जैसी अलग-अलग तरह की मैट लिपस्टिक्स भी मिल सकती हैं। इसके अलावा, अगर बात करें इनकी कुछ खासियतों की तो, इन ब्रांड के पास आपको लॉन्ग लास्टिंग, वॉटरप्रूफ, स्मजप्रूफ और लाइवटे फॉर्मुले के साथ आने वाली लिपस्टिक की एक बड़ी रेंज मिल सकती है।

Top ProductsFeatureRating
Maybelline New York Super Stay Matte Ink Liquid Lipstickट्रान्सफरप्रूफ फॉर्मुला4.5
Lakme 9to5 Hya Matte Hydrating Smudge Proof Lipstickइंटेंस कलर फॉर्मुला4.3
LOreal Paris Infallible Matte Resistance Liquid Lipstickहयाल्यूरॉनिक एसिड4.5
MARS Set of 3 Matte Lipsticks Boxस्मूद ग्लाइडर4.3
FACES CANADA 10HR Stay Comfy Matte Liquid Lipstickवन स्ट्रोक एप्लीकेशन4.3
01

Maybelline New York Super Stay Matte Ink Liquid Lipstick

Check Price on Myntra

इस मैबेलीन न्यू यॉर्क लिपस्टिक में मैट फिनिश के साथ ही लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मुला मिलता है, जिसकी वजह से यह लिपस्टिक करीब 16 घंटों तक आपके होंठों पर टिकी रह सकती है। यह Maybelline मैट इंक लिक्विड Lipstick 20 से भी ज्यादा शेड्स में उपलब्ध है, जिनमें से आप किसी को भी अपने लिए चुन सकती हैं। इसका स्मज और ट्रान्सफरप्रूफ फॉर्मुला लिपस्टिक को होंठों से बाहर फैलने व किसी सतह पर लगने से बचाता है। 5 मिली की पैकिंग में आने वाली इस लिपस्टिक के साथ एक ब्रश दिया गया है, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से होंठों पर लगा सकती हैं। यह एक फुल कवरेज वाली लिपस्टिक है, जिसकी वजह से एक ही ग्लाइड में बेहतर रंग और फिनिश पाया जा सकता है।

02

Lakme 9to5 Hya Matte Hydrating Smudge Proof Lipstick

Check Price on Myntra

लैकमे ब्रांड की यह मैट लिपस्टिक हयाल्यूरॉनिक एसिड के गुणों के साथ आती है, जिसके जरिए आपके होंठों को 14 घंटे तक का हायड्रेशन मिल सकता है। इस मैट लिपस्टिक में हायड्रेशन के साथ ही इंटेंस कलर फॉर्मुला मिलता है, जो आपको होंठों को शुष्क किए बिना एक बेहतर रंग देता है। इसमें होंठों को प्लम्प और मुलायम करने के लिए विटामिन-ई के गुण मिलते हैं। इसके साथ ही यह Lakme मैट Lipstick शिआ और कोकोओ बटर के गुणों से भरपूर है, जो होंठों को गहराई से पोषण देते हुए उन्हें फटने-कटने से बचाते हैं। यह लैकमे लिपस्टिक 40 से भी ज्यादा शेड्स में मिल सकती है और साथ ही यह बुलेट फॉर्म में आती है। इसका स्मजप्रूफ फॉर्मुला लिपस्टिक को बाहर फैलने से बचाता है।

03

LOreal Paris Infallible Matte Resistance Liquid Lipstick

Check Price on Myntra

लॉरियल पेरिस की यह लिक्विड मैट लिपस्टिक प्लशी ऐप्लीकेटर ब्रश के साथ आती है, जिसकी वजह से आप इसे आसानी से लगा सकती हैं। यह लॉरियल लिपस्टिक आपको 13 शेड्स में मिल सकती है, जिसमें कई ट्रेंडी शेड्स भी शामिल हैं। ट्रान्सफर और स्मज रेजिस्टेंट होने की वजह से इस मैट लिपस्टिक में आपको इसके फैलने की परेशानी भी नहीं होगी। वहीं, इस Matte लिक्विड Lipstick में हयाल्यूरॉनिक एसिड के गुण मिलते हैं, जो होंठों को पोषण देते हुए उन्हें सूखने और फटने से बचाते हैं। लिक्विड फॉर्म में आने वाली यह लिपस्टिक 16 घंटे तक रहने वाले लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मुला के साथ आती है, जिस वजह से आपको बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस मैट लिपस्टिक के जरिए आपको फुल कवरेज मिल सकती है।

04

MARS Set of 3 Matte Lipsticks Box

Check Price on Myntra

मार्स के इस लिपस्टिक बॉक्स में आपको 3 अलग-अलग शेड की लिपस्टिक मिलती हैं। रेड और मरून के शेड में आने वाली ये मैट लिपस्टिक आपके पार्टी लुक के लिए अच्छी हो सकती हैं। वहीं, इन लिपस्टिक में हाइली पिग्मेंटेड फॉर्मुला मिलता है, जिसकी वजह से ये एक ही ग्लाइड में अच्छी कवरेज दे सकती हैं। इनका सॉफ्ट मैट फिनिश आपके होंठों पर एक बेहतरीन रंगत दे सकता है। इसके अलावा ये Mars Lipsticks स्मूद ग्लाइडर के साथ आती हैं, जो होंठों पर मक्खन की तरह लगता है। ये लिपस्टिक करीब 4 घंटे तक आपके होठों पर टिकी रह सकती हैं। इनमें आपको कुल 6 अलग-अलग शेड्स के विकल्प मिल जाएंगें, जिन्हें आप अपनी पसंद और मेकअप के हिसाब से चुन सकती हैं।

05

FACES CANADA 10HR Stay Comfy Matte Liquid Lipstick

Check Price on Myntra

यह फेसेस कैनेडा ब्रांड की लिपस्टिक है, जो मैट फिनिश और लिक्विड फॉर्म में आती है। इस लिपस्टिक में वन स्ट्रोक एप्लीकेशन यानी एकबार में बेहतर रंग व फिनिश देने वाला फॉर्मुला मिलता है। यह Liquid Lipstick पूरे दिन टिकने वाले मैट फिनिश के साथ आती है। इसे ट्रान्सफरप्रूफ फॉर्मुला के साथ तैयार किया गया है, जिस कारण से यह होंठों के जरिए दूसरी सतह पर नहीं लगती है। इसमें करीब 16 बेहतरीन शेड्स के विकल्प मिल सकते हैं। वहीं, यह फेसेस कैनेडा मैट लिपस्टिक बादाम तेल के गुणों के साथ आती है, जो होंठों को गहराई से पोषण देने का काम करते हैं। इसमें 10 घंटे तक का लॉन्ग लास्टिंग फॉर्मुला दिया गया है, ताकी यह लिपस्टिक लंबे समय तक आपके होंठों पर टिकी रह सके।

भारतीय त्वचा के लिए मैट लिपस्टिक शेड्स

भारतीन स्किन टोन के लिए आपको मैट लिपस्टिक में कई सारे शेड्स मिल सकते हैं। हालांकी, इनका चुनाव अपनी त्वचा के अनुसार करना चाहिए। सांवली त्वचा पर थोड़े गहरे शेड्स और गोरी त्वचा पर हल्के शेड्स एक सुंदर लुक दे सकते हैं-

  • ब्राउन शेड्स:

ब्राउन लिपस्टिक शेड एक ऐसा शेड है, जो गहरे भारतीय त्वचा टोन को निखार सकता है। इसमें हल्के और गहरे दोनों तरह के शेड मिल सकते हैं।

  • न्यूड शेड्स:

पिंक, ब्राउन और रेड तीनों रंग के न्यूड शेड्स भारतीय स्किन टोन के लिए अच्छो हो सकते हैं। इन्हें डेली लुक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

  • बेरी शेड्स:

एक बेरी शेड जो भारतीय त्वचा पर अच्छा लग सकता है। यह भारतीय स्किन टोन उभारने के काम आ सकता है और पार्टी लुक के लिए अच्छा हो सकता है।

  • लाल शेड्स:

क्लासिक Red शेड वाली Lipstick, जो सांवली त्वचा पर बहुत अच्छा लग सकता है। इसे खासकर साड़ी और लहंगे जैसे ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ लगा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या मैट लिपस्टिक होंठों को सूखा बनाती है?

कुछ मैट लिपस्टिक होंठों को सूखा बना सकती हैं, इसलिए हाइड्रेटिंग फार्मूला वाली मैट लिपस्टिक चुनें और लिप बाम का उपयोग करें। ऐसा करने से होंठों के सूखने की समस्या कम हो सकती है।

लम्बे समय तक चलने वाली मैट लिपस्टिक कैसे चुनें?

ऐसे ब्रांड चुनें जो लंबे समय तक चलने का दावा करते हैं और अच्छे रिव्यू प्राप्त करते हैं। Lakme, Maybelline और MARS जैसे ब्रांड के पास आपको लॉन्ग लास्टिंग मैट लिपस्टिक मिल सकती हैं।

क्या मैट लिपस्टिक हर स्किन टोन पर अच्छी लगती है?

हां, सही शेड चुनने पर मैट लिपस्टिक हर स्किन टोन पर अच्छी लग सकती है। ऐसे में सांवली त्वचा के लिए गहरे और गोरी त्वचा के लिए न्यूड और बोल्ड दोनों तरह के शेड वाली लिपस्टिक चुन जा सकती है।

मैट लिपस्टिक लगाने का सही तरीका क्या है?

सबसे पहले होंठों को एक्सफोलिएट करें और फिर लिप बाम लगाएं। इसके बाद मैट लिपस्टिक लगाएं और इसे समान रूप से फैलाएं। इस तरह से मैट लिपस्टिक लगाने से आपको बेहतर फिनिश मिलेगा और होंठ भी नहीं सूखेंगे।

You May Also Like