जब भी बात आती है ऑफिस जाने की तो महिलाएं अपने मेकअप से समझौता नहीं करना चाहती हैं। ऑफिस में प्रोफेशनल लुक बनाए रखना जरूरी होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने मेकअप में क्रिएटिविटी न लाएं और जब बात आती है आंखों की सुंदरता को निखारने की तो आईशैडो को कैसे भूला जा सकता है भला? आईशैडो मेकअप का एक ऐसा हिस्सा है जो आपकी आंखों को एक सॉफ्ट, फ्रेश और प्रेजेंटेबल लुक देता है, बशर्ते सही शेड्स और पैलेट का चुनाव किया जाए। ऑफिस के लिए आईशैडो पैलेट में न्यूट्रल, ब्राउन, पीच, टौप और सटल पिंक जैसे शेड्स सबसे बेहतरीन माने जाते हैं। ये शेड्स न तो बहुत ज्यादा बोल्ड होते हैं और न ही आंखों को थका हुआ दिखाते हैं। एक अच्छी क्वालिटी का ऑफिस फ्रेंडली आईशैडो पैलेट आपके लुक को निखारने के साथ-साथ पूरे दिन टिके रहने वाला होना चाहिए। यहां ब्यूटी बास्केट में आपको ऑफिस लुक को पूरा करने के लिए कई सारे बढ़िया क्वालिटी और ब्रांड वाले Eyeshadow Palette के विकल्प दिए गए हैं जिनको आप अपनी पसंद और स्किन टोन के हिसाब से चुन सकती हैं।
आईशैडो चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
आईशैडो मेकअप का एक अहम हिस्सा है जो आपकी आंखों को आकर्षक और खूबसूरत लुक दे सकता है। लेकिन सही आईशैडो चुनना उतना ही जरूरी है जितना उसे लगाना। अगर आप अपने ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आईशैडो लेने जा रही हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रख सकती हैं;
- स्किन टोन - हर स्किन टोन पर अलग-अलग शेड्स अच्छे लगते हैं। जैसे, फेयर स्किन पर पिंक, ब्राउन और लाइट पीच शेड्स सुंदर लग सकते हैं। तो मीडियम स्किन पर गोल्ड, कॉपर और ब्रॉन्ज शेड्स अच्छे दिखते हैं। वहीं, डार्क स्किन पर डीप पर्पल, ग्रीन और मेटैलिक शेड्स शानदार लगते हैं।
- मौके के अनुसार चुनाव - Office या डे-वियर के लिए न्यूट्रल और सटल शेड्स बढ़िया माने जाते हैं और वहीं पार्टी या वेडिंग के लिए मेटैलिक या शिमरी शेड्स चुन सकती हैं।
- पिगमेंटेशन और क्वालिटी - आईशैडो का कलर कितना उभर कर आता है, यह उसकी पिगमेंटेशन पर निर्भर करता है। अच्छी क्वालिटी के आईशैडो आसानी से ब्लेंड होते हैं और लंबे समय तक टिके रहते हैं, इसलिए इसका ध्यान जरूर रखें।
- लुक का ध्यान - लुक के ध्यान को रखते हुए आईशैडो का चुनाव करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। जैसे, मैट शेड्स ऑफिस और फॉर्मल लुक के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। तो वहीं, शिमर और ग्लिटरी शेड्स पार्टी और ग्लैमरस लुक के लिए होते हैं।
- ब्रांड - अच्छे ब्रांड के आईशैडो लेने से यह आंखों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है, जैसे Lakme, मेबलिन, स्विस ब्यूटी, Huda Beauty आदि को आप चुन सकती हैं।
