अक्सर सर्दियों के मौसम में त्वचा के साथ ही हमारे बाल भी रूखे, बेजान और पोषण रहित हो जाते हैं। इसी कारण से, बालों में रूसी, खुजली और सूखे स्लैल्प जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपको भी सर्दियों में इसी तरह की बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? और इसके लिए आप टी ट्री ऑयल इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो आपको इसके फायदे और नुकसान जान लेने चाहिए। सर्दियों में Tea Tree Oil बालों के लिए अच्छा हो सकता है क्योंकि यह रूसी, खुजली, और सूखे स्कैल्प जैसी सर्दियों की आम समस्याओं से लड़ता है। यह स्कैल्प को साफ करता है, बालों को पोषण देता है और बालों के झड़ने को रोकने में भी मदद कर सकता है। अगर आप बालों की इन समस्याओं से जूझ रही हैं, तो नीचे कुछ अच्छे टी ट्री ऑयल विकल्पों पर नजर डाल सकती हैं-
Soulflower Tea Tree Hair Oil
Check Price on Amazonइस टी ट्री ऑयल के जरिए बालों में होने वाला डैंड्रफ कम हो सकता है और साथ ही यह नए बालों के उगने और स्कैल्प को पोषण देने में भी मदद करता है। इसमें कास्टर तेल का इस्तेमाल किया गया है, जो बालों को स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बना सकता है। वहीं, इसका ऑलिव ऑयल स्कैल्प पर शांत और आरामदायक एहसास देने का काम करता है। यह तिल से तेल के साथ आता है, जो जड़ों को पोषण देते हुए बालों का झड़ना कम कर सकता है। इसमें जोजोबा ऑयल का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्कैल्प पर आने वाला तेल कम होता है और रोमछिद्र खुल सकते हैं। इसमें हानिकारक पैराबेन, सल्फेट और मिनरल ऑयल का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिस कारण यह आपके बालों और त्वचा के लिए सुरक्षित हो सकता है। इसे पारंपरिक कोल्ड प्रेस्ड तरीके से तैयार किया गया है।
Soulflower Tea Tree Hair Oil
Rs. 331
Parachute Advansed Tea Tree Essential Oil
Check Price on Amazonयह Parachute ब्रांड का 100% शुद्ध टी ट्री ऑयल है, जो आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें किसी अन्य तेल का सामग्री को नहीं मिलाया गया है, जिस वजह से इसे आपको किसी अन्य तेल के साथ मिलाकर बालों पर लगाना होगा। यह अच्छी क्वालिटी वाले टी ट्री एक्सट्रैक्ट से बना है और पूरी तरह से शुद्ध है, जो आपके बालों के लिए ज्यादा से ज्यादा फायदे दे सकता है। इसके जरिए डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प की पपड़ी को कम करने में मदद मिल सकती है और रूखे और खराब बालों को भी ठीक किया जा सकता है। इसकी क्षमता 14 मिली है और यह एक ड्रॉपर के साथ आता है। यह ग्लूटेन, पैराबेन और क्रूलेटी मुक्त उत्पाद है।
Parachute Advansed Tea Tree Essential Oil
Rs. 299
INTIMIFY Tea Tree Essential Oil For Hair
Check Price on Amazonइस टी ट्री एसेंशियल ऑयल के इस्तेमाल से चेहरे, त्वचा और बालों को कई लाभ मिल सकते हैं। आप इसे चमकदार और स्वस्थ बालों व साथ ही डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए किसी भी शैम्पू में मिला सकती हैं। यह लगभग हर प्रकार के बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस 100% शुद्ध और प्राकृतिक टी ट्री ऑयल की क्षमता 30 मिली है। यह एक ड्रॉपर के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे किसी अन्य तेल और सामग्री में जरूरत के हिसाब से मिलाया जा सकता है। आप इस एसेंशियल ऑयल को नारियल तेल जैसे किसी दूसरे कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर धीरे-धीरे बालों में लगा सकती हैं और तब तक रगड़ें जब तक वह अवशोषित न हो जाए। यह आपके बालों से डैंड्रफ, ड्रायनेस और खुजली को दूर कर सकता है।
INTIMIFY Tea Tree Essential Oil For Hair
Rs. 178
Brillare 5% Tea Tree Oil for Dandruff & Itchy Scalp
Check Price on Amazonअगर आपके बाल भी सर्दियों में रूखे और बेजान हो जाते हैं, तो यह टी ट्री ऑयल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें टी ट्री ऑयल के साथ ही सूरजमुखी का तेल, लेमन ऑयल, नीम का तेल, सोयाबीन तेल, ऑलिव ऑयल और व्हीट जर्म ऑयल का भी इस्तेमाल किया गया है। यह स्कैल्प पर जमने वाली पपड़ी और डैंड्रफ को कम करने में मदद कर सकता है। वहीं, इसके जरिए आपका स्कैल्फ स्वस्थ बन सकता है, जिससे बालों को भी पोषण मिलेगा। इस तेल के इस्तेमाल से बालों का रूखापन दूर हो सकता है। यह Tea Tree Oil बालों पर आने वाले अतिरिक्त तेल को भी कम करने का काम करता है। यह एक डाइल्यूटेड तेल है, जिसे आप सीधा अपने बालों पर लगा सकती हैं।
अन्य मेकअप, हेयर और स्किन केयर टिप्स के लिए ब्यूटी बास्केट पर क्लिक करें।
Brillare 5% Tea Tree Oil for Dandruff & Itchy Scalp
Rs. 279
AROMATICO 100% Pure Tea Tree Oil for Hair
Check Price on Amazonयह टी ट्री हेयर ऑयल नेचुरल चीजों से बना है, जो स्कैल्प को आराम देने और डैंड्रफ की समस्याओं का इलाज करने के लिए बनाया गया है। तिल, जोजोबा और कैस्टर ऑयल जैसे नेचुरल चीजों से भरपूर, यह टी ट्री ऑयल स्कैल्प को हल्की नमी देने का काम करता है, जिससे रूखी और खुजली वाली स्कैल्प से राहत मिल सकती है। इसे टी ट्री एक्सट्रैक्ट के एसेंस से बनाया गया है, जिसमें स्कैल्प को पोषण देकर बालों को घना और लंबा बनाने की क्षमता होती है। इसे इस्तेमाल करना भी आसान है, आप थोड़ा सा तेल स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें। इसे कम से कम 30 मिनट के लिए लगा रहने दें, हो सके तो रात भर छोड़ दें, फिर शैम्पू कर लें। सबसे अच्छे फायदे पाने के लिए इसे रेगुलर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। टी ट्री, कास्टर, तिल और जोजोबा से बना यह तेल बालों को घना, लंबा, चमकदार बना सकता है।
AROMATICO 100% Pure Tea Tree Oil for Hair
Rs. 249
टी ट्री ऑयल के फायदे और नुकसान
बालों के लिए टी ट्री ऑयल कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। मगर, कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। ऐसे में आपको इसके फायदे और नुकसान दोनों को एकबार समझ लेना चाहिए-
फायदे:
- इसके एंटीफंगल गुण रूसी पैदा करने वाले फंगस को खत्म करके डैंड्रफ से छुटकारा दिला सकते हैं।
- यह स्कैल्प को गहराई से पोषण देते हुए नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे रूखापन कम हो सकता है।
- इसमें मिलने वाले सूजन-रोधी (anti-inflammatory) गुण स्कैल्प की खुजली और जलन को शांत कर सकते हैं।
- यह बालों के रोमछिद्रों को साफ करता है, जिससे बेहतर ब्लड सर्कुलेशन होता है और बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है।
नुकसान:
- गलत तरीके से इस्तेमाल करने या एलर्जी होने पर यह बालों को नुकसान पहुंचाकर उनके झड़ने का कारण बन सकता है।
- इसके ज्यादा इस्तेमाल से बाल रूखे हो सकते हैं, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है।
- कुछ लोगों को Tea Tree Oil से स्कैल्प की त्वचा पर दाने और गंभीर जलन हो सकती है, खासकर जब तेल हवा या प्रकाश के संपर्क में आता है।
निष्कर्ष:
जहां एक तरफ इसके ढ़ेरों फायदें हैं तो दूसरी तरफ कुछ नुकसान भी हैं। हालांकी, सावधानी के साथ और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह फायदेमंद हो सकता है। नुकसान से बचने के लिए आप पैच टेस्ट कर सकती हैं और साथ ही अगर आपको बालों या त्वचा से जुड़ी कोई गंभीर समस्या से है, तो डॉक्टर की सलाह ले सकती हैं। आपको इसके अधिक और सीधे इस्तेमाल से बचना चाहिए, इसे नारियल तेल, जैतून या किसी अन्य कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
