हम सभी को ये तो पता है कि क्रीम हमारी त्वचा के लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब मार्केट में नाइट क्रीम के विकल्प भी आ गए हैं जो त्वचा को बेहतर करने के लिए जाने जाते हैं। नाइट क्रीम की मदद से फेस से जुड़ी समस्याओं को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। आपकी ब्यूटी बास्केट में डे क्रीम के साथ नाइट क्रीम के विकल्प भी जरूर होने चाहिए। Night Creams के काफी सारे फायदे होते हैं जैसे की ये स्किन को हाइड्रेट करती हैं। उम्र बढ़ने के लक्षणों और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से निपटने में भी ये क्रीम मददगार साबित हो सकती हैं।
नाइट क्रीम का इस्तेमाल कैसे करें?
अपने फेस से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए अगर आप एक नाइट क्रीम का प्रयोग करना चाहती हैं, तो उसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें। जब आप अपने फेस को तौलिए से सुखा लें उसके बाद चेहरे पर क्रीम के डॉट्स बनाते हुए इसको लगाएं। फिर अपनी उंगलियों की सहायता से पूरे फेस पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। हालांकि यहां बताई जा रही इन क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, इसके अलावा आप फेस पर लगाने से पहले पैच टेस्ट भी कर सकते हैं।
