Top SearchesFrench Nail Art DesignsStretch mark Removal CreamBest Lip Balms for Dry LipsLakme Lipsticks for Indian Skin toneBest Moisturizers for Dry SkinLip Balm For Pigmented Lips

गर्मियों में अपनी त्वचा का कैसे रखें ख्याल? विकल्पों के साथ जानें

गर्मी खिली-खिली और चमकदार त्वचा पाने के लिए उसकी सही देखभाल जरूरी है। यहां बताए जा रहे कुछ तरीके और विकल्प सुंदर त्वचा पाने में मददगार हो सकते हैं।

गर्मियों में अपनी त्वचा का कैसे रखें ख्याल? विकल्पों के साथ जानें
गर्मियों में अपनी Skin का कैसे रखें ख्याल?

सर्दियों के मौसम में हर कोई अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रखता है, लेकिन गर्मी आते-आते अक्सर लोग अपनी स्किन पर ध्यान देना भूल जाते हैं। जबकि ऐसा करना गलत है, क्योंकि मौसम चाहे जो भी हो अपनी स्किन की सही से देखभाल न करने से उसकी चमक चली जाती है और स्किन संबंधी कई समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं। इसलिए सिर्फ सर्दी ही नहीं बल्कि गर्मी में भी अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। गर्मी में खासतौर पर त्वचा को पर्याप्त हाइड्रेशन, मॉइश्चराइजेशन और फ्रेश बनाए रखना जरूरी होता है, क्योंकि इन दिनों काफी तेज धूप होती है, जिससे सनबर्न, टैनिंग, डिहाइड्रेशन जैसी अन्य स्किन संबंधी समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं। इसके अलावा चीपचीपी गर्मी और पसीने के कारण मुंहासे होने की संभावना भी अधिक बढ़ जाती है। इसलिए इस मौसम में भी त्वचा की देखभाल करना काफी जरूरी होता है, ताकि स्किन ग्लो करती रहे। ब्यूटी बास्केट के तहत आज हम आपके लिए कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट की लिस्ट लेकर आए हैं, जो गर्मी में आपकी त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाए रख सकते हैं।  

गर्मी के लिए स्किन केयर रूटीन

  • क्लींजिंग- गर्मी के मौसम में किसी फेस वॉश या फिर क्लींजर की मदद से दिन में दो बार चेहरे को धोएं। इससे पसीना और गंदगी निकल जाएगी।
  • टोनर- फेस वॉश के बाद चेहरे पर एक अच्छा सा टोनर जरूर लगाएं। टोनर चेहरे को हाइड्रेट करने और साफ करने में मदद करता है।
  • मॉइस्चराइजिंग- कुछ लोगों को लगता है कि सिर्फ सर्दी में ही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन यह गलत है। सिर्फ सर्दी ही नहीं बल्कि गर्मियों में भी मॉइस्चराइजर लगाना ज़रूरी है। इस मौसम में लाइटवेट, जेल बेस्ड या फिर वॉटर बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सनस्क्रीन- गर्मी के मौसम में दिन के समय में सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी न भूलें। खासतौर पर जब आप घर से बाहर निकल रहे हों।
  • सीरम- रात के समय सनस्क्रीन के बजाय आप अपनी त्वचा के अनुसार कोई अच्छा सा सीरम जरूर लगाएं।
01

Cetaphil Paraben, Sulphate-Free Gentle Skin Hydrating Face Wash Cleanser

Check Price on Amazon

चेहरे को साफ करने के लिए सबसे पहले आपको एक अच्छे से क्लींजर या फेसवॉश की आवश्यकता होगी, जिसके लिए Cetaphil ब्रांड का यह क्लींजर अच्छी पसंद हो सकता है। इस क्लींजर को बनाने के लिए किसी भी तरह के हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। साथ ही यह Cleanser पैराबेन और सल्फेट-फ्री है। नियासिनमाइड और विटामिन बी5 की खूबियों वाला यह फेस वॉश क्लींजर त्वचा को कोमल हाइड्रेटिंग बनाता है। साथ ही यह सूखी, सामान्य और संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त है।

Cetaphil Paraben, Sulphate-Free Gentle Skin Hydrating Face Wash Cleanser

Rs. 351

Get This
02

Plum 3% Niacinamide & Rice Water Face Toner

Check Price on Amazon

फेस वॉश के बाद हमेशा एक अच्छे से टोनर के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है, जिसके लिए का यह प्लम 3% नियासिनमाइड और चावल के पानी वाला फेस टोनर उपयुक्त हो सकता है। यह दाग-धब्बों को कम करते हुए चेहरे की त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। खास बात यह है कि यह फेसवॉश सभी, तैलीय, मुंहासे वाली त्वचा, संयोजन, शुष्क और सामान्य त्वचा के लिए उपयुक्त है। इसका इस्तेमाल महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं। इस Face Toner में जापान के चावल का अर्क है, जो महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करता है, रोमछिद्रों को टाइट करता है और त्वचा को साफ बनाने में मदद करता है।

Plum 3% Niacinamide & Rice Water Face Toner

Rs. 352

Get This
03

Garnier Vitamin C + Booster Face Serum

Check Price on Amazon

अपनी स्किन केयर रूटीन में एक अच्छा सा सीरम शामिल करने की सोच रहे हैं, तो विकल्प के रूप में इस गार्नियर विटामिन सी + बूस्टर फेस सीरम को देख सकते हैं। यह त्वचा को चमकदार बनाने और काले धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यह फेस सीरम 30X विटामिन सी, 2% नियासिनमाइड और BHA के साथ मिलता है। ब्रांड के अनुसार इसके इस्तेमाल से सिर्फ 3 दिनों में चमकदार त्वचा मिल सकती है। यह सीरम तैलीय, शुष्क, मिश्रित, संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त है। 30ml की बॉटल में मिलने वाले इस सीरम का इस्तेमाल महिला और पुरुष कोई भी कर सकता है। इसका इस्तेमाल आप दिन में दो बार कर सकते हैं।

Garnier Vitamin C + Booster Face Serum

Rs. 371

Get This
04

Pond's Super Light Gel Oil Free Moisturiser

Check Price on Amazon

यह पॉन्ड्स ब्रांड का सुपर लाइट जेल फार्मूला वाला ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर है, जो कि गर्मी के मौसम के लिए उपयुक्त हो सकता है। 200 एमएल की मात्रा वाले इस मॉइस्चराइज़र में हाइलूरोनिक एसिड और विटामिन ई की खूबियां मिली हुई हैं, जो त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। ब्रांड के अनुसार यह मॉइस्चराइज़र 24 घंटे तक त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। लाइटवेट फार्मूला होने की वजह से यह आसानी से पूरे फैलता है और तुरंत अवशोषित हो जाता है। खास बात यह है कि यह Pond's का ऑयल फ्री फेस मॉइस्चराइजर हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।

Pond's Super Light Gel Oil Free Moisturiser

Rs. 272

Get This
05

Dot & Key Watermelon Cooling Sunscreen SPF 50+ PA++++

Check Price on Amazon

यह डॉट ऐंड की ब्रांड की सनस्क्रीन है जो SPF 50 PA+++ से भरपूर है। वाटरमेलन कूलिंग इफेक्ट वाला यह सनस्क्रीन हाइलूरोनिक एसिड की खूबियों से भरपूर है, जो तुरंत त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है और टैनिंग को रोकता है। खास बात यह है कि इसके इस्तेमाल से चेहरे पर किसी तरह का ह्वाइट कास्ट नहीं बनता है। 50 ग्राम मात्रा वाला यह सनस्क्रीन सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है। यह सनस्क्रीन काफी लाइटवेट और नॉन-स्टिकी है। साथ ही इसमें किसी तरह की खुशबू भी नहीं मिलाई गई है।

Dot & Key Watermelon Cooling Sunscreen SPF 50+ PA++++

Rs. 387

Get This

गर्मियों के लिए स्किन केयर टिप्स

  • एक सही स्किन केयर रूटीन अपनाने के साथ ही इस मौसम में कुछ टिप्स भी फॉलों करें, जिससे आपकी त्वचा अंदर से भी खिली-खिली रहे। इसके लिए खूब पानी पिएं और हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स जैसे नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन करें।  
  • स्किन को साफ और स्वस्थ रखने के लिए जब भी समय मिले गुलाब जल और एलोवेरा का प्रयोग करें। इससे सनबर्न या डैमेज से राहत मिलती है।
  • बिना सनस्क्रीन लोशन लगाए घर से बाहर न निकलें।
  • सनस्क्रीन के बाद भी जब भी घर से बाहर निकलें तो चेहरे और सिर को अच्छे से ढक कर निकलें।
  • हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएट करें ताकि मृत त्वचा कोशिकाएं हट जाएं और चेहरे पर चमक आए। एक्सफोलिएशन के तुरंत बाद हाइड्रेटिंग टोनर या मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

इन्हें भी देखें: 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या गर्मी में सनस्क्रीन लगाना जरूरी है?

जी हां गर्मियों का मौसम में सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। इससे सूरज की हानिकारक किरणों के काफी हद तक छुटकारा मिलता है। आप जब भी घर से बाहर निकलें, तो चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना ना भूलें।

गर्मी के मौसम में कितनी बार फेस वॉश करना चाहिए?

गर्मियों के इस मौसम में दिन में दो बार चेहरे को अच्छे से साफ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके चेहरे की गंदगी काफी हद तक साफ हो जाती है।

क्या गर्मी के मौसम में नाइट स्किन केयर जरूरी है?

जी बिल्कुल, चाहे सर्दी हो या गर्मी किसी भी मौसम में अपने नाइट केयर को कभी भी नजर अंदाज ना करें।

समर स्किन केयर रूटीन के लिए कितना बजट होना चाहिए?

समर स्किन केयर रूटीन के लिए आपका बजट 1000 से 2000 रुपये के बीच में होना चाहिए।

You May Also Like