गर्मी के मौसम में तेज धूप, धूल-मिट्टी, उमस और प्रदूषण की वजह से त्वचा का काला पड़ना (टैनिंग होना) तो आम बात है। चेहरे से लेकर हाथ-पैर और पीठ तक पर टैनिंग हो जाती है जिससे हमारी त्वचा का स्वास्थ्य तो खराब होता ही है, साथ-साथ रंगत भी फीकी पड़ जाती है। ऐसे में हर हफ्ते पार्लर जाना तो संभव है नहीं, लेकिर अगर हम आपसे कहें कि आप घर पर ही आसानी से कुछ प्रोडक्ट्स की मदद से Tanning को कम कर सकती हैं तो? जी हां, यहां पर आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आपकी मदद कर सकेंगे। आपकी ब्यूटी बास्केट का अहम हिस्सा बनते हुए ये घर पर ही आपके चेहरे और शरीर की रंगत में सुधार लाने में मदद कर सकते हैं। वहीं, आजकल की खराब जीवनशैली और पर्यावरण संबधित समस्याओं की वजह से त्वचा को होने वाले नुकसान को भी ये चीजें कम करने में मदद कर सकती हैं।
किन चीजों के साथ चेहरे और शरीर से टैनिंग को किया जा सकता है कम?
- फेस स्क्रब- इसका उपयोग करके टैनिंग को कम करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि स्क्रब त्वचा की ऊपरी परत से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है, जिससे टैनिंग का रंग हल्का हो जाता है। मेलेनिन से त्वचा को रंगत मिलती है, और टैनिंग का कारण बनता है। स्क्रबिंग मेलेनिन के जमाव को तोड़ने और इसे समान रूप से फैलाने में मदद कर सकता है।
- बॉडी स्क्रब- यह टैनिंग को कम करने में मदद करता है क्योंकि यह त्वचा की ऊपरी परत से मृत कोशिकाओं को हटाता है, जिससे त्वचा की रंगत एक समान होती है और टैनिंग कम दिखाई देती है। इसमें मौजूद छोटे-छोटे कण (जैसे चीनी, नमक, कॉफी पाउडर) त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं, जिससे मृत त्वचा कोशिकाएं और टैनिंग वाली परत हट जाती है।
- फेस वॉश- टैन रिमूवल फेस वॉश, टैनिंग को कम करने में मदद कर सकता है। ये त्वचा को एक्सफोलिएट करके, मृत त्वचा कोशिकाओं और अतिरिक्त मेलेनिन को हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा की रंगत एक समान होती है और टैन हल्का हो जाता है।
- फेस मास्क- इसकी मदद से त्वचा को Exfoliate करने, टैन को हल्का करने, और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद मिलती है। यह त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार दिखती है।
- सीरम- विटामिन सी सीरम, टैनिंग को कम करने में मदद कर सकता है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है जो मेलेनिन उत्पादन को कम करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, कुछ Serum में ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करते हैं, जिससे टैनिंग कम दिखाई देती है।
