मेकअप करना तो लगभग हर महिला को पसंद होता है और अवसर या जगह के हिसाब से एक आकर्षक लुक के लिए अलग-अलग तरह का मेकअप किया जाता है। इसी कड़ी में ऑफिस जाने वाली महिलाएं लगभग रोजाना ही हल्का-फुल्का मेकअप करती हैं, लेकिन ऑफिस के लिए एक सामान्य लुक रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आपको भी ऑफिस के लिए साधारण मेकअप टिप्स की तलाश है, तो यहां इसकी जानकारी मिल जाएगी। यहां आपको ऐसे 10 प्रोडक्ट्स के बारे में बातएंगे जो आपके Makeup Look For Office को आधुनिक टच दे सकते हैं। बड़े ब्रांड्स के ये प्रोडक्ट्स आपकी ब्यूटी बास्केट का अहम हिस्सा बन सकते हैं और इन्हें ऑफिस के अलावा अन्य अवसरों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
कौन-से प्रोडक्ट्स के साथ ऑफिस के लिए किया जा सकता है सिंपल मेकअप?
वैसे तो मेकअप के तमाम प्रोडक्ट्स आजकल लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, लेकिन ऑफिस के लिए सिंपल मेकअप करने के लिए कम चीजों के साथ भी काम चलाया जा सकता है।
- बीबी क्रीम- ऑफिस के लिए अगर आप फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, तो बीबी क्रीम काफी काम आ सकती है। इसके साथ आपको एक प्राकृतिक लुक मिलेगा। इन्हें लगाना भी काफी आसान होता है और इनमें आपको ऐसे विकल्प भी मिल जाएंगे, जो त्वचा को धूप से बचाएंगे।
- कंसलीर- चेहरे के दाग-धब्बों, आंखों के नीचे के काले घेरों और अन्य निशानों को छिपाने के लिए कंसीलर काफी जरूरी माना जाता है। कंसीलर का इस्तेमाल कर चेहरा चमकदार बन सकता है और रंगत एक जैसी लगेगी। कंसीलर लगाने से चेहरे पर दूसरे प्रोडक्ट्स बेहतर तरह से काम करते हैं।
- कॉम्पैक्ट पाउडर- साधारण मेकअप के लिहाज से कॉम्पैक्ट या लूज पाउडर काफी जरूरी होता है। यह चेहरे पर फाउंडेशन को अच्छी तरह मिलने और बाकी प्रोडक्ट्स को सेट करने में भी मदद करता है। बीच-बीच में मेकअप को सेट करते रहने के लिए भी कॉम्पैक्ट पाउडर बढ़िया रहता है।
- आईलाइनर व काजल- आंखें चेहरे का अहम हिस्सा होती हैं और मेकअप करते समय इनका खास ख्याल रखना पड़ता है। आंखों को एक आकर्षक लुक देने के लिए आईलाइनर व काजल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनके साथ आप साधारण मेकअप लुक को पूरा कर सकेंगी।
- लिपस्टिक- किसी दिन मेकअप न भी किया हो तो लिपस्टिक आपके चेहरे की रंगत को बदल सकती हैं। आपके साधारण ऑफिस लुक के लिए अलग-अलग लिपस्टिक शेड्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऑफिस में किस तरह का मेकअप लुक रहता है सही?
ऑफिस मतलब एक गंभीर माहौल जहां रोजाना मीटिंग्स होती हैं और कई तरह के लोगों से मिलना पड़ता है, ऐसे में एक सिंपल लेकिन दमदार मेकअप आपके लुक को बेहतर करने के साथ-साथ आत्मविश्वास को भी बढ़ा सकता है। सामान्य मेकअप ना सिर्फ आपके फॉर्मल बल्कि कैजुअल और ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ काफी जच सकता है। ऑफिस में बहुत ज्यादा भारी या चमकदार मेकअप आपको असहज महसूस करा सकता है। फिर चाहे आपने वेस्टर्न फॉर्मल कपड़े पहने हों या भारतीय फॉर्मल कपड़े साधारण मेकअप आपके लगभग हर लुक को पूरा कर सकता है। वहीं, इसे आप अपनी पंसद व चेहरे की रंगत के हिसाब से भी सेट कर सकती हैं। अगर आप अपने मेकअप बेस को हल्का रख रहीं हैं तो आंखों और लिपस्टिक को थोड़ा गहरा टच दे सकती हैं। वहीं, हेवी बेस के साथ आई मेकअप और लिपस्टिक दोनों ही हल्की अच्छी लगती हैं। किसी दिन मेकअप करने की इच्छा न हो तो आप सिर्फ बीबी क्रीम, लिपस्टिक और टिंट लगाकर भी ऑफिस जा सकती हैं।
किस तरह की लिपस्टिक आपके ऑफिस लुक को कर सकती हैं पूरा?
क्या भी अपने ऑफिस लुक को पूरा करने के लिए हर बार एक सही लिपस्टिक का चुनाव करते वक्त कंफ्यूज हो जाती हैं? अगर हां, तो इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो आपको सही लिपस्टिक का चुनाव करने में मदद कर सकती हैं। ऑफिस जा रही है, तो जाहिर है आप हल्का मेकअप ही करेंगी, ऐसे में आपको अपने लिए न्यूड शेड्स वाली लिपस्टिक को चुनना चाहिए। हां, इसके लिए आप मैट या फिर ग्लॉसी में से किसी भी फिनिश वाली लिपस्टिक लगा सकती हैं, यह पूरी तरह से आपकी पसंद पर निर्भर करता है। वहीं अगर आपके ऑफिस में कोई इवेंट है और आप रेगुलर दिन से थोड़ा ज्यादा मेकअप कर रही हैं, तो आप बोल्ड शेड्स वाली लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। हालांकी, ज्यादा मेकअप के साथ बोल्ड के अलावा न्यूड शेड्स वाली मैट लिपस्टिक भी बढ़िया लुक दे सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
देखिए Facial Kits के बेहतरीन विकल्प, जो घर पर ही दे सकती हैं सैलॉन जैसी ग्लोइंग स्किन
Working Women के काम आ सकते हैं ये जरूरी Makeup Products, यहां देखें विकल्प
Liquid अथवा Pencil किस प्रकार का Eyeliner होता है अच्छा? विकल्पों के साथ देखें जानकारी
Faq's
किन 5 प्रोडक्ट्स के साथ ऑफिस के लिए सिंपल मेकअप लुक किया जा सकता है?
अगर आपको ऑफिस के लिए रोजाना सिंपल मेकअप करना पड़ता है तो आप टॉप प्रोडक्ट्स की लिस्ट में बीबी क्रीम, कॉम्पैक्ट पाउडर, आई लाइनर, लिपस्टिक और टिंट को शामिल कर सकती हैं। इन प्रोडक्ट्स के साथ ऑफिस जाने के लिए एक साधारण लेकिन आकर्षक मेकअप आसानी से किया जा सकता है।
क्या ऑफिस में रोजाना फाउंडेशन लगाना चाहिए?
अगर आप ऑफिस के लिए साधारण मेकअप लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो फाउंडेशन से बेहतर है कि आप बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें। ये क्रीम दिन के मेकअप लुक या फिर रोजमर्रा के सामान्य मेकअप के लिहाज से काफी सही पसंद हो सकती है और इसके साथ मेकअप को एक मैट फिनिश भी मिलेगा।
ऑफिस के लिए ग्लॉसी लिपस्टिक से बेहतर मैट क्यों होती हैं?
ऑफिस में हम काम करने जाते हैं और रोजाना कई तरह की मीटिंग्स और कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होना पड़ता है। ऐसी फॉर्मल जगहों पर ग्लॉसी लिपस्टिक थोड़ा चमकीला लुक क्रिएट कर सकती हैं, जो शायद आपके फॉर्मल कपड़ों से मेल न खाए। इस वजह से ज्यादातर महिलाएं ऑफिस में मैट लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं।
चीक टिंट को कैसे इस्तेमाल करना चाहिए?
आपको चीक टिंट को गालों और आखों के ऊपर वाले हिस्से पर लगाकर अच्छी तरह मिलाना पड़ेगा। चीक टिंट एक प्राकृतिक ब्लश की तरह लगेगा जो आपके सिंपल मेकअप लुक में चार चांद लगा सकता है। चीक टिंट रोजाना इस्तेमाल के लिहाज से काफी बढ़िया पसंद हो सकते हैं।