पार्टी में जाना है, तैयार होना है और समय भी कम है, क्या इन सबसे आप भी परेशान हो रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि जल्दी-जल्दी और कम समय में मेकअप को कैसे करें और अक्सर हड़बड़ी में गलती कर बैठती हैं? तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ आसान तरीके और प्रोडक्टस को लेकर आएं हैं जो आपको झटपट एक बढ़िया Party Look दे सकता है। अब आप सोच रही होंगी कि इसमें तो ज्यादा प्रोडक्ट्स की जरूरत होगी और आपके पास मेकअप के ज्यादा प्रोडक्ट्स नहीं हैं, तो भी आपको इसके बारे में भी ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि कम चीजों के साथ भी आप एक शानदार पार्टी लुक पा सकती हैं। बस ज़रूरत है थोड़ी समझदारी और सही इस्तेमाल की, जिनकी मदद से किसी भी पार्टी में जाने के लिए अब फटाफट तैयार हो सकती हैं। साथ ही ये मेकअप के प्रोडक्ट्स आपके ब्यूटी बास्केट का भी अहम हिस्सा बन सकता है।
कम समय में जल्दी मेकअप कैसे कर सकते हैं?
अक्सर जब हमें अचानक किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार होना पड़ता है और हमारे पास समय कम होता है तो हम परेशान होने लगते हैं कि कैसे तैयार हों। ऐसे में जरूरत है कुछ आसान तरीकों को जानने की जिसकी मदद से कम समय में खूबसूरत लुक पा सकते हैं। जैसे आप सबसे पहले किसी फेसवॉश से अपने चेहरे को साफ करके तुरंत मॉइस्चराइज़र लगा सकती है। मेकअप की पहली शुरुआत आप प्राइमर से कर सकती है, इसके बाद कोई बढ़िया ब्रांड के फाउंडेशन का इस्तेमाल करें जिससे आपके दाग-धब्बे ढक सकते हैं और इससे आपको कंसीलर लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद आप कॉम्पैक्ट पाउडर की मदद से मेकअप को सेट कर सकती हैं और यह आपको पसीना आने से रोकने में भी मदद कर सकता है। एक आईलाइनर या काजल की मदद से आप अपनी आंखों की खूबसूरती को निखार सकती है और साथ ही लिपस्टिक को होंठ के साथ-साथ भी इस्तेमाल करके एक परफेक्ट पार्टी लुक पा सकती हैं।
