Top SearchesFrench Nail Art DesignsStretch mark Removal CreamBest Lip Balms for Dry LipsLakme Lipsticks for Indian Skin toneBest Moisturizers for Dry SkinLip Balm For Pigmented Lips

1000 रूपये के अंदर घर पर कैसे करें फेशियल? विकल्प के साथ जानें

बार-बार पार्लर के खर्चे से बचने के लिए अगर आप घर पर ही फेशियल करना चाहती हैं, तो यहां बताए जा रहे कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं।

1000 रूपये के अंदर घर पर कैसे करें फेशियल? विकल्प के साथ जानें
इन Facial से घर पर ही मिलेगी चमकदार त्वचा

अक्सर लड़कियां चमकदार त्वचा पाने के लिए काफी सारे घरेलू नुस्खे आजमाती रहती हैं, लेकिन कभी-कभी सिर्फ घरेलू नुस्खों से बात नहीं बनती। ऐसे में बेहतर निखार के लिए समय-समय पर अपनी स्किन के मुताबिक Facial भी करते रहना चाहिए। फेशियल करने से त्वचा चमकदार तो बनती ही है, साथ ही धूप के कारण हुई टैनिंग भी काभी हद तक हट जाती है। हालांकि इसके लिए आपको बार-बार पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप घर पर कुछ फेशियल किट की मदद से पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं, वो भी 1000 रुपये से भी कम कीमत में। यहां हम आपके लिए ऐसे ही कुछ बेहतरीन फेशियल किट की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी ब्यूटी बास्केट में शामिल कर सकती हैं। इन फेशियल किट के इस्तेमाल से आपकी स्किन चमकदार हो सकती है। इनको घर पर इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। खास बात यह है कि ये सभी फेशियल किट इतनी पर्याप्त मात्रा में मिल रहे हैं कि इनका इस्तेमाल एक से अधिक बार किया जा सकता है।

घर पर कैसे करें फेशियल?

अक्सर लड़कियां पार्लर जाकर फेशियल इसलिए करवाना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें सही तरीका या फिर पूरा प्रोसेस नहीं पता होता है। जबकी घर पर फेशियल करना बेहद आसान होता है। यहां जानिए घर पर किस तरह स्टेप बाय स्टेप फेशियल किया जा सकता है।  

  • पहला स्टेप- फेशियल का पहला स्टेप होता है स्किन को क्लीन करना। क्लीन करने से चेहरे पर जमी गंदगी निकल जाती है।
  • दूसरा स्टेप- क्लीन करने के बाद Face को एक्सफोलिएट करना फेशियल का दूसरा स्टेप होता है। इसके लिए फेशियल किट में Scrub दिया जाता है, जिसकी मदद आप त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकती हैं।
  • तीसरा स्टेप- फेशियल का तीसरा स्टेप होता है मसाज करना। इसके लिए फेशियल किट में मिलने वाली क्रीम की मदद से आप 10 से 12 मिनट तक चेहरे की मसाज कर सकती हैं।
  • चौथा स्टेप- फेशियल का चौथा स्टेप होता है चेहरे पर मास्क या पैक लगाना। चेहरे पर मास्क लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है और वह चमकदार बनती है।
  • आखिरी स्टेप- फेशियल के आखिरी स्टेप में आपको चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए, क्योंकि मॉइस्चराइजर स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।
Top ProductsFeatureRating
O3+ Bridal Facial Kit for Radiant & Glowing SkinO3+ ब्राइडल फेशियल किट4.1
Ozone Illuminous Gold Facial Kit | For All Skin Typeओजोन एल्युमिनस गोल्ड फेशियल किट4.1
Lotus Herbals Radiant Gold Facial Kitलोटस हर्बल्स रेडिएंट ग्लो फेशियल किट4.2
Mamaearth Rice Facial Kit With Rice Water & Niacinamide for Glass Skin राइस फेशियल किट4.0
Aroma Magic 7 step Bridal Glow Facial Kitअरोमा मैजिक ब्राइडल ग्लो फेशियल किट4.1
01

O3+ Bridal Facial Kit for Radiant & Glowing Skin

Check Price on Amazon

यह O3+ की ब्राइडल फेशियल किट है। इसकी मदद से आप 10 स्टेप में फेशियल को पूरा कर सकती हैं। इस फेशियल से आप ग्लोइंग और चमकदार त्वचा पा सकती हैं। खास बात यह है कि यह फेशियल किट हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है। यह Facial Kit स्किन अंदर से सफाई करती है और टैनिंग को कम करती है। पोर्स को क्लीन करने में मदद करती है। इसमें मिल रही हाइलूरोनिक एसिड, ग्लाइकोलिक एसिड और नियासिनमाइड जैसी खूबियां दाग-धब्बों को कम करके त्वचा को पोषण देती हैं और मॉइस्चराइज करती हैं।

O3+ Bridal Facial Kit for Radiant & Glowing Skin

Rs. 796

Get This
02

Ozone Illuminous Gold Facial Kit | For All Skin Type

Check Price on Amazon

यह ओजोन ब्रांड की इल्यूमिनस गोल्ड फेशियल किट है, जो कि सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है। इसके इस्तेमाल से चमकदार त्वचा मिलती है। यह फेशियल किट त्वचा को नमी प्रदान करती है, जिससे आपकी स्किन को हाइड्रेशन और पोषण मिलता है। 60 ग्राम के पैक में मिलने वाली यह फेशियल किट एक बार इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है। इसकी मदद से आप 6 आसान स्टेप्स में फेशियल कर सकती हैं। इस फेशियल किट की खासियत यह है कि पुरुषों और महिलाओं सबके के लिए उपयुक्त है। एलोवेरा, मैंगो बटर, शिया बटर और Vitamin E जैसे तत्वों के मिश्रण के साथ आने वाली फेशियल किट त्वचा को गंदगी, यूवी किरणों और सन डैमेज से भी बचाने में मदद करता है। साथ ही आपको बेदाग त्वचा प्रदान करता है।

Ozone Illuminous Gold Facial Kit | For All Skin Type

Rs. 187

Get This
03

Lotus Herbals Radiant Gold Facial Kit

Check Price on Amazon

लोटस हर्बल्स की यह रेडिएंट ग्लो फेशियल किट है। इसकी मदद से आसानी से घर पर फेशियल किया जा सकता है। मात्र 4 स्टेप्स में ही यह फेशियल किट आपकी स्किन को रेडिएंट और चमकदार बना सकती है। लोटस ब्रांड के इस फेशियल किट के हर प्रोडक्ट में 24 कैरेट गोल्ड है, जो त्वचा का रंग निखारने और उसे ग्लोइंग बनाने का काम करता है। क्लींजिंग, ह्लाइटनिंग और स्मूदिंग जैसी खूबियों वाली इस फेशियल किट का इस्तेमाल हर तरह की त्वचा वाले लोग कर पाएंगे। त्वचा को चमकदार बनाने के साथ ही यह स्किन से गंदगी, अशुद्धियों को हटाता है और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता करता है। यह फेशियल किट 170g की पैक में मिल रही है, जिसे एक से अधिक बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

Lotus Herbals Radiant Gold Facial Kit

Rs. 976

Get This
04

Mamaearth Rice Facial Kit With Rice Water & Niacinamide for Glass Skin

Check Price on Amazon

हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त रहने वाली यह मामाअर्थ ब्रांड की फेशियल किट है। 6 आसान स्टेप्स की मदद से आप घर ही पार्लर जैसी चमकती त्वचा पा सकती हैं। क्रीम, मिल्क, जेल और स्क्रब फॉर्म में आने वाली यह फेशियल किट 60 ग्राम के पैक में मिल रही है। चावल के पानी और नियासिनमाइड सीरम की खूबियों वाली इस फेशियल किट के इस्तेमाल से आपको Glass Skin मिल सकती है। यह फेशियल किट नेचुरल चीजों के मिश्रण से बनी है और इसमें किसी भी तरह के हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल नहीं हुआ है। जिस वजह से इसका इस्तेमाल सभी तरह की स्किन टाइप वाले लोग कर सकते हैं।

Mamaearth Rice Facial Kit With Rice Water & Niacinamide for Glass Skin

Rs. 319

Get This
05

Aroma Magic 7 step Bridal Glow Facial Kit

Check Price on Amazon

अरोमा मैजिक की यह ब्राइडल ग्लो फेशियल किट है। अगर आपकी शादी होने वाली है तो भी आप घर पर इसका इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 7 स्टेप वाली यह फेशियल किट एक बार में इस्तेमाल करने के लिए उपयुक्त हो सकती है। हल्दी और गुलाब के अर्क के साथ आने वाली यह फेशियल किट Skin को पुनर्जीवित करती है और प्राकृतिक चमक बढ़ाती है। यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है। ब्रांड के अनुसार इस फेशियल किट के इस्तेमाल के बाद 4 दिनों तक कोई भी एक्सफोलिएटर या स्क्रब लगाने से बचें।

Aroma Magic 7 step Bridal Glow Facial Kit

Rs. 179

Get This

घर पर ही फेशियल करने के फायदे

घर पर फेशियल करने के कई फायदे हैं। पार्लर में फेशियल करना महंगा होता है। ऐसे में घर पर फेशियल करने का पहला फायदा यही है कि आपके पैसों की बचत हो जाती है। इसके अलावा अगर पार्लर अच्छा ना हो, तो कई बार फेशियल से स्किन को फायदा होने की बजाय नुकसान हो जाता है। इसके अलावा अगर आप घर पर फेशियल करती हैं तो आपका काफी समय भी बच सकता है और आपको पार्लर के लिए अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं होगी। कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि पार्लर में ब्यूटीशियन स्क्रब को चेहरे पर कई-कई मिनटों तक घिसती हैं, जिससे संवेदनशील त्वचा वाली लड़कियों को ज्यादा परेशानी हो जाती है। ऐसे में किसी भी नुकसान से बचने के लिए घर पर ही फेशियल करना ज्यादा समझदारी भरा फैसला हो सकता है। Facial At Home से आप अपनी त्वचा के अनुसार फेशियल कर सकती हैं, जिससे बेहतर निखार मिल सकता है। इसके अलावा एक बार इस्तेमाल के बाद जो प्रोडक्ट बच जाते हैं, उनकी मदद से आप दोबारा फेशियल कर सकती हैं।  

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

कौन-कौन से ब्रांड्स के फेशियल किट मशहूर हैं?

लोटस, O3+, VLCC, मामाअर्थ, ओजोन, अरोमा और न्यूट्री ग्लो जैसे कई ब्रांड हैं, जो फेशियल के लिए काफी मशहूर हैं। इन ब्रांड्स के फेशियल किट आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह आराम से मिल जाएंगे।

एक फेशियल किट का इस्तेमाल कितनी बार किया जा सकता है?

यह बात फेशियल किट की मात्रा पर निर्भर करती है। फेशियल किट में मिलने वाले प्रोडक्ट की मात्रा ज्यादा होने पर आप इनका इस्तेमाल एक से अधिक बार कर सकते हैं।

क्या फेशियल किट महंगी होती है?

नहीं, फेशियल किट आपको 200 से लेकर 1000 रुपये तक की कीमत में आराम से मिल जाएंगी।

फेशियल किट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

फेशियल किट खरीदते समय सबसे पहले अपनी स्किन टाइप, फेशियल किट में मिले इंग्रीडिएंट और एक्सपायरी डेट जरूर देखें।

You May Also Like