Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

त्वचा को बनाएं चमकदार इन डिटैन Face Scrubs के साथ

गर्मियों के मौसम में धूल और प्रदूषण को हटाकर चेहरे को साफ-सुथरा और चमकदार बनाएं रखने में ये डिटैन फेस स्क्रब आपकी मदद कर सकते हैं।

De Tan फेस स्क्रब
De Tan फेस स्क्रब

गर्मियों के मौसम आने के साथ-साथ, शुरू हो जाती है डिटैन की समस्याएं। हर महिला चाहती है कि उनकी त्वचा हमेशा साफ, दमकती और तरोताजा दिखे। लेकिन बदलते मौसम, प्रदूषण और धूप के सीधे संपर्क में आने से त्वचा पर टैनिंग होने लग जाती है, जिससे चेहरा बेजान और मुरझाया हुआ नजर आता है। इससे आपकी प्राकृतिक रंगत छिप सकती है। ऐसे में सिर्फ फेसवॉश से चेहरा धो लेना काफी नहीं होता, बल्कि त्वचा की गहराई से सफाई ज़रूरी हो जाती है। यही काम करता है, डिटैन फेस स्क्रब। डिटैन स्क्रब त्वचा की ऊपरी सतह पर जमी हुई गंदगी को हटाकर, अंदर तक गहराई से सफाई करता है और त्वचा को फिर से निखारने का काम करता है। कई सारे स्क्रब प्राकृतिक तत्वों से भरपूर होते हैं जो आपके ब्यूटी बास्केट में शामिल हो सकते हैं और आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना कोमलता और ताजगी दे सकते हैं। अगर आप भी अपनी त्वचा को फिर से खिला-खिला और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यहां कुछ डिटैन फेस स्क्रब के विकल्प मौजूद है जिसको आप अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

डिटैन फेस स्क्रब क्या है और इसको कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?

अब आप सोच रही होंगी कि आखिर यह डिटैन फेस स्क्रब होता क्या है और इसको इस्तेमाल कैसे करना है? तो आपको बता दें डिटैन स्क्रब एक ऐसा प्रोडक्ट होता है जो त्वचा की ऊपरी परत से सन-टैनिंग, धूल-मिट्टी और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है और आपकी त्वचा को चमकदार बना सकता है। इसमें कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं जो गहराई से चेहरे को साफ करने में मदद कर सकते हैं जैसे कि वॉलनट शेल, कॉफी बीड्स, नींबू या एलोवेरा। साथ ही ये सारी चीजें त्वचा को नमी प्रदान करते हुए उसे साफ और दमकता हुआ रखने में मदद कर सकते हैं। आपको बता दें इसको इस्तेमाल करना इतना भी मुश्किल नहीं है। आप आराम से हफ्ते में 2 से 3 बार अपने चेहरे को अच्छे से साफ करके इसका उपयोग कर सकती हैं। इसको जरा-सा अपनी हाथों में लेकर पूरे चेहरे पर धीरे-धीरे 2 से 3 मिनट तक मसाज करना होता है, फिर पानी से धोकर हल्का मॉइस्चराइज़र लगा सकते हैं। बस ध्यान रखें कि आंखों के आस-पास Scrub ना करें।

Top ProductsFeatureRating
Biotique Papaya Tan Removal Brightening & Revitalizing Face Scrub यह क्रीम फॉर्म में आता है4.1
mCaffeine Coffee Tan & Dead Skin Removal Face Scrub प्राकृतिक एक्सफोलिएंट 4.1
Himalaya Tan Removal Orange Face Scrubऑरेंज पील और ओटमील 4.2
Everyuth Naturals Pure & Light Tan Removal Choco Cherry Scrubचॉकलेट और चेरी से बना है4.1
Lotus Botanicals Ubtan De-Tan Radiance Face Scrub केमिकल फ्री4.0
01

Biotique Papaya Tan Removal Brightening & Revitalizing Face Scrub

Check Price on Amazon

सूर्य की किरणों से होने वाले टैन को हटाने के साथ-साथ यह पपीता वाला फेस स्क्रब आपके चेहरे को नमी प्रदान करने का भी काम करता है। पपीते में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी त्वचा की गहराइयों में जाकर मृत कोशिकाओं को हटाता है और ताजगी प्रदान करता है। यह Biotique Papaya टैन हटाने वाला फेस स्क्रब हर स्किन टाइप के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। यह क्रीम फॉर्म में आता है और पूरी तरह प्राकृतिक चीजों से बना हुआ है। इसमें नीम के कुछ कण मौजूद है जो बैक्टीरिया से स्किन की रक्षा कर सकते हैं और साथ ही हल्दी के भी अंश मौजूद है जो त्वचा की रंगत को निखारने का काम करती है। यह पूरे तरीके से केमिकल फ्री है जिससे आपको किसी भी प्रकार की स्किन एलर्जी होने की संभावना कम है।

Biotique Papaya Tan Removal Brightening & Revitalizing Face Scrub | Gentle Exfoliation | Smooth and Clear Complexation | 100% Botanical Extracts| Suitable for All Skin Types | 100g

₹143.00

Get This
02

mCaffeine Coffee Tan & Dead Skin Removal Face Scrub

Check Price on Amazon

क्या आप भी अपने चेहरे से सन-टैन हटाने के साथ-साथ ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को भी खत्म करना चाहती हैं? तो यह mCaffeine का कॉफी युक्त टैन और डेड स्किन हटाने वाला फेस स्क्रब आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आपको बता दें कि कॉफी एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंट है, मतलब कि यह चेहरे की गहराई में जाकर मृत त्कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। यह जेल फॉर्म में आता है और इसमें कॉफी के अलावा अखरोट और विटामिन B5 मौजूद है जो त्वचा त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकता है। इस स्क्रब में आपके स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले सारे केमिकल्स जैसे सल्फेट, मिनरल ऑइल, पैराबेन आदि को एक दम दूर रखा गया है और आपके स्किन की सुरक्षा के अनुसार इसे बनाया गया है। यह हर स्किन के लिए एक बढ़िया चॉइस साबित हो सकता है।

mCaffeine Coffee Tan & Dead Skin Removal Face Scrub (75gm)|Caffeine & Walnut Scrub for Face|Exfoliating & Brightening Scrub|Blackhead Remover,Whitehead Remover,Detan Pack I Face Scrub For Women & Men

₹183.00

Get This
03

Himalaya Tan Removal Orange Face Scrub

Check Price on Amazon

अपनी स्किन टोन को निखारने के साथ-साथ साफ-सुथरी और चमकदार त्वचा के लिए आप इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। Himalaya का यह टैन Removal फेस स्क्रब में ऑरेंज पील और ओटमील मौजूद है, जिसकी मदद से चेहरे को धूप से होने वाली टैनिंग हटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही ऑरेंज पील की मदद से चेहरे का रंगत निखर सकता है और चेहरा खिला हुआ महसूस हो सकता है, तो वहीं ओटमील आपके चेहरे को मुलायम और नमीयुक्त बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही, इस फेस स्क्रब की मदद से आपके चेहरे के दाग-धब्बे भी कम हो सकते हैं। अगर आपकी स्किन टाइप कॉम्बिनेशन है तो यह आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। अब इस De Tanning फेस स्क्रब के साथ टैन को गुड बाय कहने का वक्त आ गया है।

Himalaya Tan Removal Orange Face Scrub, 100g

₹105.00

Get This
04

Everyuth Naturals Pure & Light Tan Removal Choco Cherry Scrub

Check Price on Amazon

चॉकलेट और चेरी से बना यह टैन को हटाने वाला फेस स्क्रब आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है। आपको बता दें चेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, चेरी में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। यह टैन के साथ-साथ डेड स्किन सेल्स को भी हटा सकता है और आपके चेहरे को मुलायम और चमकदार बना सकता है। Everyuth Naturals का यह फेस स्क्रब पेस्ट फॉर्म में आता है जो सामान्य स्किन वालों के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आप इसको चेहरे के अलावा गर्दन और कंधों पर भी लगा कर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को बाहरी गंदगी से सुरक्षित रखने में भी मददगार साबित हो सकता है।

Everyuth Naturals Tan Removal Chocolate & Cherry Face Scrub | Detan & Cleanse|Antioxidant Chocolate & Vitamin C Cherry |Oily, Dry, Normal, Combination & Sensitive Skin - 50g Tube

₹105.00

Get This
05

Lotus Botanicals Ubtan De-Tan Radiance Face Scrub

Check Price on Amazon

हल्दी, चना पाउडर और गुलाबों की पंखुड़ियों के साथ बना यह डिटैन फेस स्क्रब आपकी त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाले टैन को हटाने के साथ-साथ आपकी स्किन को सोने जैसा चमकदार बनाएं रखने में भी मदद कर सकता है। Lotus का यह फेस स्क्रब क्रीम फॉर्म में आता है और इसकी खासियत यह है कि हर स्किन टाइप वाली महिलाएं इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके रेगुलर इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां, दाग-धब्बे और ब्लैकहेड्स-व्हाइटहेड्स भी कम हो सकते हैं। साथ ही यह आपके चेहरे की प्राकृतिक रंगत को निखारने का काम कर सकता है। यह पूरी तरह से केमिकल फ्री है, जिससे आपके स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंच सकता है।

Lotus Botanicals Ubtan De-Tan Radiance Face Scrub | Infused with 24K Gold | For Gentle Exfoliation, Unclogs Pores, Glowing & Rejuvenated Skin, Anti-Tan | No Silicon, No Sulphates, Non-Comedogenic, No Preservatives | 100g

₹244.00

Get This

डिटैन फेस स्क्रब को इस्तेमाल करने के क्या फायदे हो सकते हैं?

क्या आजकल आपको भी टैनिंग की समस्या हो रही है? गर्मियों के मौसम में यह एक आम बात-सी हो गई है कि जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो धूप और धूल की वजह से हमारे चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लग जाती है, इस दौरान डिटैन फेस स्क्रब इन समस्या के समाधान के रूप में आपकी मदद कर सकते हैं। यह सूर्य की किरणों से हुए टैन को धीरे-धीरे कम कर सकता है और आपके चेहरे की असली रंगत को वापस लाने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही, स्क्रब करने के आपको कई सारे फायदे मिल सकते हैं जैसे कि इससे रोमछिद्र तो साफ होते ही है और ब्लैकहेड्स भी कम हो सकते हैं। यदि आप इसका नियमित इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बन सकती है। साथ ही, चेहरे की झुर्रियां भी कम हो सकती है। De Tan Face Scrubs आपकी त्वचा को ताजगी प्रदान कर सकता है, इसलिए आप इसे आराम से बेफिक्र होकर अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें - 

  1. Makeup सीखने की है चाह? Lakme के ये प्रोडक्ट्स आ सकते हैं काम
  2. June 2025 के इन Summer Skin Care टिप्स के साथ पा सकती हैं दमकती हुई त्वचा
  3. अपने लिए कैसे चुनें सही लिपस्टिक शेड्स?

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

डिटैन फेस स्क्रब को कितने बार इस्तेमाल कर सकते हैं?

डिटैन फेस स्क्रब को आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपके चेहरे में मौजूद धूल-मिट्टी को यह जल्दी साफ करने में मददगार साबित हो सकता है।

क्या डिटैन फेस स्क्रब हर स्किन टाइप के लिए सही हो सकते हैं?

हां, कई सारे डिटैन फेस स्क्रब ऑल स्किन टाइप में आते हैं जो हर त्वचा के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इनके अलावा आप पैक के ऊपर दिए गए स्किन टाइप वाले निर्देश को देख कर ले सकती हैं कि कौन-सा स्क्रब किस त्वचा के लिए है।

कौन-सी कंपनी के डिटैन फेस स्क्रब बढ़िया होते हैं?

बाजारों में कई सारे बढ़िया कंपनी मौजूद है जो डिटैन फेस स्क्रब को बनाते है लेकिन यह आपके त्वचा के टाइप और शूट करने के ऊपर निर्भर करता है कि आपके लिए कौन-सी स्क्रब बढ़िया हो सकती हैं। वैसे आप बायोटिक, हिमालया, mCaffeine, लोटस आदि के डिटैन फेस स्क्रब को ले सकती हैं।

क्या स्क्रब सिर्फ चेहरे के लिए ही आते हैं?

नहीं, स्क्रब सिर्फ चेहरे के लिए नहीं आते हैं, बॉडी के लिए भी स्क्रब आते हैं जो आपकी पूरी बॉडी के टैन को हटाने में और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं।

You May Also Like