Top SearchesFrench Nail Art DesignsStretch mark Removal CreamBest Lip Balms for Dry LipsLakme Lipsticks for Indian Skin toneBest Moisturizers for Dry SkinLip Balm For Pigmented Lips

Maybelline के फिट मी फाउंडेशन भारतीय स्किन टोन के साथ अच्छी तरह हो सकते हैं मैच!

Maybelline फाउंडेशन की फिट मी रेंज में आपको मिलेंगे भारतीय त्वचा के हिसाब से कई शेड्स। लॉन्ग-लास्टिंग फॉर्मुला और सही कवरेज के साथ हर तरह का मेकअप हो सकता है पूरा, देखिए कुछ विकल्पों को।

Maybelline फिट मी फाउंडेशन भारतीय स्किन के लिए
Maybelline फिट मी फाउंडेशन भारतीय स्किन के लिए

जब भी हम बात करते हैं फाउंडेशन की तो यह हर तरह के मेकअप के लिए काफी जरूरी माने जाते हैं। फिर चाहे ऑफिस जाना हो, पार्टी करनी हो, किसी शादी में जाना हो या पार्टनर के साथ डेट नाइट हो; अच्छे मेकअप के लिए फाउंडेशन काफी महत्वपूर्ण होता है। मार्केट में वैसे तो अलग-अलग ब्रांड के फाउंडेशन देखने को मिलते हैं, जिनमें Maybelline एक जाना-माना नाम है। कई बड़े ब्रांड्स की तुलना में काफी किफायती माने जाने वाले ये फाउंडेशन अलग-अलग तरह की रेंज में आते हैं, जिनमें फिट मी रेंज को काफी पसंद किया जाता है। फिट मी फ़ाउंडेशन अपने हल्के टेक्श्चर और आसानी से ब्लेंड होने वाले फॉर्मूले के कारण एक लोकप्रिय विकल्प है। इस रेंज के फाउंडेशन चेहरे को एक प्राकृतिक मैट फ़िनिश देते हैं, जो तैलीय और मुंहासों वाली त्वचा पर भी आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।  फिट मी रेंज में शेड्स के भी काफी विकल्प मौजूद हैं, जो विशेष रूप से भारतीय त्वचा में पाए जाने वाले अलग-अलग अंडरटोन और रंग को एक जैसा दिखाने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। फिट मी मैट + पोरलेस फाउंडेशन सामान्य से तैलीय त्वचा के लिए विशेष रूप से उपयुक्त हो सकते हैं, वहीं फिट मी ड्यूवी + स्मूथ फाउंडेशन सूखी और मिश्रित त्वचा के लिए भी मिलता है। वहीं, फाउंडेशन समेत अन्य मेकअप प्रोडक्ट्स की जानकारी ब्यूटी बास्केट से ली जा सकती है। अब डालते हैं इस ब्रांड के पांच फाउंडेशन के विकल्पों पर एक नजर।

मेबिलीन फिट मी फाउंडेशन में मिलेंगे किस तरह के विकल्प?

  • लिक्विड फाउंडेशन- ये आमतौर पर बोतल या ट्यूब पैक में आते हैं, जो मेकअप के लिए एक चिकना और समान बेस प्रदान करने का काम करते हैं। यह एक बहुमुखी फाउंडेशन है, जो हल्के से लेकर पूरे कवरेज तक की रेंज दे सकता है, और इसे चेहरे पर एक समान रंगत बनाने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। Maybelline के लिक्विड फाउंडेशन चेहरे पर आसानी से मिक्स हो जाते हैं और एक प्राकृतिक, ओस जैसी फिनिश देते हैं। इस आसानी से उंगलियों, ब्रश या ब्लेंडर की मदद से लगाया जा सकता है।
  • स्टिक फाउंडेशन- यह एक तरह का क्रीम बेस्ड फाउंडेशन होता है जो सुविधाजनक ट्विस्ट-अप स्टिक फॉर्मेट में पैक किया जाता है। इस तरह का फाउंडेशन लगाने में काफी आसान होता है और यह एक बहुमुखी मेकअप प्रोडक्ट है जिसका उपयोग फाउंडेशन, कंसीलर या यहां तक कि कॉन्टूरिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • पाउडर फाउंडेशन- जैसे की नाम से ही साफ हो रहा है कि इस तरह का फाउंडेशन पाउडर फॉर्म में आता है जो प्रेस्ड या लूज़ होता है। यह हल्की से मध्यम कवरेज देता है और अक्सर चमक को नियंत्रित करने और मैट फिनिश देने की अपनी क्षमता के लिए पसंद किया जाता है। पाउडर फाउंडेशन बहुमुखी होते हैं और इन्हें अकेले या अन्य लिक्विड या क्रीम फाउंडेशन को सेट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
01

Maybelline New York Liquid Foundation

Check Price on Amazon

मैट फिनिश वाला यह लिक्विड फाउंडेशन सामान्य से लेकर ऑइली स्किन के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फाउंडेशन के साथ आपके चेहरे के खुले हुए रोमछिद्र ढक सकते हैं और एक नैचुरल दिखने वाला फिनिश मिलेगा। SPF22 के गुणों से युक्त यह फाउंडेशन सूरज की हानिकारक किरणों से आपके चेहरे को बचाने का भी काम करेगा। यह फाउंडेशन एक नैचुरल मैट फिनिश देते हुए चेहरे को चमकदार बनाएगा। इसे लगाने के बाद आपको चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होगा और यह लगाने के बाद परतदार नहीं लगेगा। इसका क्ले फॉर्मुला चेहरे पर मौजूद तेल को सोखने का काम करेगा और रोमछिद्रों को बंद नहीं करेगा। इसमें आपको 18 शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे, जो अलग-अलग स्किन टोन के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। पंप पैकिंग वाले इस फाउंडेशन को आप उंगलियों, ब्रश या स्पंज की मदद से चेहरे पर सेट कर सकेंगी। 

Maybelline New York Liquid Foundation

Rs. 369

Get This
02

Maybelline New York Fit Me! Liquid Natural Full Coverage Combination Skin Foundation

Check Price on Amazon

फिट मी रेंज का यह लिक्विड फाउंडेशन SPF18 के गुणों से युक्त है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करेगा और मेकअप को काफी नैचुरल बनाएगा। इस फाउंडेशन की खास बात है कि इसमें आपको मीडियम-डीप, मीडियम, लाइट-मीडियम और फेयर लाइट जैसी अलग-अलग स्किन टोन के हिसाब से इसमें कई शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे। लाइट कवरेज वाला यह फाउंडेशन पंप पैकेजिंग के साथ आता है, और यह आपके चेहरे पर आसानी से ब्लेंड हो जाएगा। नैचुरल फिनिश वाले इस फाउंडेशन को लगाने के बाद आपका चेहरा काफी अच्छा लग सकता है और मेकअप के अन्य प्रोडक्ट्स भी अच्छी तरह ब्लेंड होंगे। इसे डर्मेटोलॉजिस्ट ने टेस्ट किया है और इसमें किसी तरह की खुशबू भी नहीं दी गई है।

Maybelline New York Fit Me! Liquid Natural Full Coverage Combination Skin Foundation

Rs. 1469.67

Get This
03

Maybelline New York Liquid Foundation

Check Price on Amazon

यह फाउंडेशन भारतीय त्वचा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिसमें आपको करीब 7 शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे। SPF50 PA++ के गुणों से युक्त यह फाउंडेशन त्वचा के अनुकूल फार्मूला और बेअर स्किन टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया, जो इसे रोजमर्रा के मेकअप और धूप से सुरक्षा के लिए बेहतरीन बनाता है। इसमें विटामिन सी के गुण मौजूद हैं, जो समय के साथ त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं और साथ ही तुरंत ताजा लुक भी देते हैं। सीसी क्रीम और त्वचा को निखारने वाले पिगमेंट के गुणों को मिलाकर, इस मेबेलिन फिट मी फाउंडेशन को तैयार किया गया है जो एक प्राकृतिक दिखने वाला फिनिश देता है। यह फाउंडेशन Face Tint की तरह भी काम करेगा और चेहरे पर कोई सफेद दाग नहीं छोड़ेगा। लिक्विड फॉर्म में आने वाला यह फाउंडेशन फुल कवरेज देते हुए आपके मेकअप को शानदार बनाने में मदद कर सकता है।

Maybelline New York Liquid Foundation

Rs. 292

Get This
04

Maybelline Natural Fit Me Oil-Free Stick Full Coverage Foundation

Check Price on Amazon

स्टिक फॉर्म में आने वाला यह फाउंडेशन चेहरे को पूरी कवरेज देने का काम करेगा, जिसका फिनिश मैट रहेगा। इसकी प्राकृतिक कवरेज त्वचा को ताज़ा, सांस लेने योग्य और चमकदार बनाने में मदद कर सकती है। इस फाउंडेशन का अलग ट्रांस्लूसेंट बेस चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होने देगा और त्वचा के प्राकृतिक उतार-चढ़ाव को प्रदर्शित करने में भी मदद करता है। ऑइल फ्री फॉर्मुला के साथ तैयार किया गया यह फाउंडेशन चेहरे को चिप-चिपा महसूस नहीं होने देगा और यह मीडियम-डीप, लाइट-फेयर व लाइट-मीडियम स्किन के लिए अलग-अलग शेड्स में आपको मिल जाएगा। 

Maybelline Natural Fit Me Oil-Free Stick Full Coverage Foundation

Rs. 1299

Get This
05

Maybelline New York Fit Me Powder Medium Coverage Matte Foundation

Check Price on Amazon

फिट मी रेंज का यह पाउडर फाउंडेशन है जो आपके चेहरे को मीडियम कवरेज देने का काम करेगा। त्वचा की रंगत को एक समान करते हुए यह फाउंडेशन, दाग-धब्बों और रंग परिवर्तन को छिपाने में मदद कर सकता है। इसकी मैट फिनिश आपके मेकअप को प्राकृतिक बनाने का काम करेगी और इसमें मौजूद SPF32 सूरज की हानिकारक किरणों से आपके चेहरे को बचाएगा। हर तरह की त्वचा पर इस फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है। बॉक्स पैकिंग के साथ आने वाले इस फाउंडेशन को आप आसानी से अपने मेकअप पाउच में रख सकेंगी और इसे लगाने के लिए साथ में एक ऐप्लिकेटर भी दिया गया है।

Maybelline New York Fit Me Powder Medium Coverage Matte Foundation

Rs. 825

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या मेबिलीन के फिट मी फाउंडेशन भारतीय त्वाच के लिए सही होंगे?

हां, मेबिलीन फिट मी फाउंडेशन भारतीय त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। यह विशेष रूप से भारतीय त्वचा टोन के अनुरूप 16 रंगों में उपलब्ध होते हैं, और सामान्य से तैलीय त्वचा पर इनका इस्तेमाल किया जाता है। यह फाउंडेशन एक प्राकृतिक मैट फिनिश देते हैं।

मेबिलीन के फिट मी फाउंडेशन में SPF के गुण होते हैं?

हां, कुछ मेबिलीन फिट मी फाउंडेशन में SPF गुण होते हैं। खास तौर पर, फिट मी मैट + पोरलेस लिक्विड फाउंडेशन और फिट मी ड्यूवी + स्मूथ लिक्विड फाउंडेशन। दोनों ही SPF 18-22 प्रदान करते हैं।

मेबिलीन फिट मी फाउंडेशन की प्राइस रेंज क्या है?

मेबिलीन फीट मी फाउंडेशन अलग-अलग प्राइस रेंज में आपको मिल सकते हैं। इनकी शुरूआती कीमत करीब ₹200 से शुरू होती है और ₹1,500 तक जा सकती है।

You May Also Like