डॉट एण्ड की का नाम आए-दिन सोशल मीडिया पर हमें सुनने को मिल जा रहा है, जोकि महिलाओं के बीच अपने शानदार प्रोडक्टस के लिए लोकप्रिय हो रहा है। यह फेस सीरम से लेकर फेसवॉश तक को लेकर काफी चर्चा में हैं। आपको बता दें, अगर आप अपनी स्किन को हर दिन तरोताज़ा और साफ़ महसूस करना चाहती हैं, तो डॉट एण्ड की फेसवॉश आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। क्योंकि यह फेसवॉश खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो दिनभर की धूल, प्रदूषण और ऑयल से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपनी त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाए रखना चाहते हैं। Dot & Key के फेसवॉश में मौजूद प्राकृतिक चीज़े आपकी स्किन को गहराई से साफ कर सकते हैं और पोर्स को बिना सुखाए क्लियर रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह फेसवॉश स्किन को ड्राय किए बिना उसे फ्रेश और सॉफ्ट बना सकता है। साथ ही, यह हानिकारक केमिकल्स से मुक्त होता है, जिससे यह सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। ब्यूटी बास्केट में शामिल इस प्रोडक्टस के कई सारे विकल्प को आज हम लेकर आएं हैं, जिसको आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार आसानी से चुन सकती हैं।
डॉट एण्ड की फेसवॉश के कितने प्रकार होते हैं?
क्या आपको पता है कि डॉट एण्ड की भी कई प्रकार के फेसवॉश को बनाता है जो हर स्किन टाइप के लिए अलग-अलग होते हैं। आज के समय में जब हर किसी की त्वचा की ज़रूरतें अलग होती हैं, ऐसे में एक ही प्रकार का फेसवॉश सभी के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता। इसलिए आज हम इस ब्रांड के कई सारे फेसवॉश के विकल्पों को लेकर आएं हैं जो विभिन्न स्किन टाइप्स के लिए अलग-अलग है। आप यहां जान सकेंगे कि डॉट एण्ड की के फेसवॉश कितने प्रकार के होते हैं और आपकी त्वचा के लिए कौन सा उपयुक्त हो सकते हैं। जैसे; आपको बता दें विटामिन C और सुपर ब्राइट फोमिंग वाला फेसवॉश हर स्किन के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है और साथ ही यह डल और थकी हुई स्किन में जान डाल सकता है और-तो-और स्किन टोन को ब्राइट कर सकता है। इसके अलावा जो सीसा युक्त फेसवॉश आते हैं वो ऑयली और सेंसिटिव स्किन के लिए सही हो सकते हैं और साथ ही, यह एक्ने और रेडनेस को कम करके स्किन को मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन एक्ने-प्रोन और ऑयली है तो आप Dot & Key का एक्ने कंट्रोल फेसवॉश ले सकती हैं। ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए डॉट एण्ड की ने हाइड्रेटिंग जेंटल फेसवॉश को बाजारों में उतारा है जो स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है। आपको बता दें, तरबूजे के कणों से युक्त फेसवॉश आपकी स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं और यह सभी प्रकार के स्किन के लिए बढ़िया होता है।
