गर्मी के मौसम में चेहरे के साथ ही बाहर आने-जाने के कारण कई बार पूरे शरीर पर भी टैनिंग की समस्या हो जाती है। जहां चेहरे को टैनिंग से बचाने के लिए तमाम प्रोडक्ट्स के विकल्प मौजूद हैं, वहीं शरीर की टैनिंग कम करने के लिए अक्सर हमारे पास ज्यादा प्रोडक्ट्स मौजूद नहीं होते हैं। इसी कारण से हम आपको यहां पर कुछ ऐसे Soaps के विकल्प दे रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप शरीर की टैनिंग कम कर सकते हैं। ये साबुन Sun Tan को हटाने में मदद करने के साथ ही त्वचा की रंगत को भी सुधार सकते हैं, जिस कारण इन्हें ब्यूटी बास्केट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। इन साबुन को अलग-अलग तरह की त्वचा पर लगाया जा सकता है और साथ ही ये आपकी त्वचा को मुलायम भी बना सकते हैं। हालांकी, जिनकी त्वचा में कोई समस्या है या फिर सेंसिटिव स्किन है तो फिर किसी भी साबुन का इस्तेमाल करने से पहले हम पैच टेस्ट करने की सलाह देते हैं।
और पढ़ें: गर्मियों के लिए अपना सकते हैं ये आसान Hair Care Routine, यहां देखें खास प्रोडक्ट्स के विकल्प
Faq's
किस प्रकार के साबुन शरीर से टैनिंग हो हटा सकते हैं?
ज़ीग्लो कोजिक एसिड और विटामिन ई साबुन और ज़ीग्लो मैक्स कोजिक एसिड और ग्लूटाथियोन जैसे तत्वों के साथ आने वाले Soaps शरीर से टैनिंग को कम करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
क्या टैन हटाने वाले साबुन रोजाना लगाए जा सकते हैं?
हां, आप शरीर से Sun Tan हटाने के लिए साबुन का रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकी, इसके लिए आपको एक अच्छे ब्रांड और क्वालिटी वाला साबुन चुनना चाहिए और अपनी स्किन सेंसिटिविटी का ध्यान रखना चाहिए।
क्या सन टैन हटाने वाले साबुन त्वचा को गोरा करते हैं?
टैनिंग को हटाने वाले साबुन त्वचा से सूरज की किरणों से हुए कालेपन को दूर करने के लिए होते हैं। हालांकी, इनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम, चमकदार और तरोताजा बन सकती है।
क्या महिला और पुरूष दोनों टैनिंग हटाने वाले साबुन इस्तेमाल कर सकते हैं?
Sun Tan Removal के लिए आने वाले साबुन को महिला और पुरूष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकी, इनके इस्तेमाल से पहले आपको अपनी त्वचा के प्रकार और सेंसिटिविटी का ख्याल रखना जरूरी होता है।