क्या आपको भी ऐसा लगता है कि लाल रंग की लिपस्टिक मुझ पर अच्छी नहीं लगती है, तो यकीन मानिए आप ऐसी अकेली नहीं है, जिन्हें यह लगता हो कि रेड लिपस्टिक मेरे पर खिल नहीं रही। बहुत सी लड़कियों और महिलाओं को लगता है कि Red Lipsticks सिर्फ कुछ गिनी-चुनी स्किन टोन वालों पर ही अच्छी लगती है। पर सच्चाई यह है लाल तो एक सदाबहार रंग है जो हर स्किन टोन की खूबसूरती को बढ़ा सकता है बस ज़रूरत है सही शेड पहचानने की। लाल रंग की खासियत है कि ऐसे रंग की लिपस्टिक कोई साधारण रंग की लिपस्टिक नहीं है बल्कि यह आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाने का काम करती है। अब चाहे ऑफिस मीटिंग हो, किसी की शादी हो या कोई पार्टी, रेड लिपस्टिक हर समय में आपका साथ निभा सकती है। साथ ही यह आपके ब्यूटी बास्केट का एक खूबसूरत हिस्सा बन सकती है।
स्किन टोन के हिसाब से कौन-सी रेड लिपस्टिक हो सकती है परफेक्ट?
सबके स्किन टोन अलग-अलग होते हैं, अगर हम स्किन टोन के हिसाब से सही शेड का चुनाव कर लिपस्टिक लेते हैं तो यह हमारे लिए परफेक्ट चॉइस बन सकता है। जैसे, अगर आपकी स्किन टोन गोरी है तो आप कोरल रेड शेड्स के लिपस्टिक ले सकती हैं, यह आप पर बहुत प्यारे लग सकते हैं। इनके अलावा आप रुबी रेड शेड भी ले सकती हैं,जोकि क्लासिक रेड है जो हर गोरी स्किन वाली लड़की को जंचती है। यदि आपका रंग गेहुआं है तो आप पर थोड़ा ब्राइट और अंडर टोन वाला रेड रंग का लिपस्टिक खिल सकता है जो आपको ग्लैमरस और बोल्ड लुक दे सकता है। आपकी त्वचा सांवली त्वचा है तो ब्रिक रेड्स या बरगंडी वाले मैट फिनिश आपको बोल्ड लुक देने के साथ-साथ आप पर खिल सकते हैं। अगर स्किन टोन गहरी सांवली है तो इन स्किन टोन पर डीप रेड, ब्लड रेड या ब्राउन अंडरटोन वाले रेड्स एकदम फिट बैठ सकते हैं।
रेड लिपस्टिक लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जब भी आप रेड लिपस्टिक लेने जा रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें ताकि आप अपने लिए एक बढ़िया लिपस्टिक ले सके। जैसे सबसे पहले आप अपने स्किन टोन का ध्यान रख कर ही शेड्स का चुनाव करें, क्योंकि सही चुनाव आपके लुक को परफेक्ट बना सकता है। इसके साथ ही फिनिश पर ध्यान देना जरूरी है कि यह मैट फिनिश है या ग्लॉसी। जैसे, मैट लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रह सकती है तो वही क्रीम फिनिश लिपस्टिक सॉफ्ट और होंठों को मॉइश्चराइजिंग रखने में मदद कर सकती है। साथ ही, आप लिपस्टिक लेते समय ब्रांड और इसकी गुणवत्ता का जरूर ख्याल रखें, क्योंकि लोकल लिपस्टिक आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। एक चीज ध्यान देने वाली बात है कि हर Red Shade हर मौके के लिए नहीं होता, इसलिए यह ध्यान दें कि आप ऑफिस के लिए लाल Lipstick ले रही हैं तो थोड़ा लाइट रेड लें और वही पार्टी के लिए लेना हो तब आप ब्राइट या डीप रेड शेड ले सकती हैं।
किस प्रकार के लुक के साथ रेड लिपस्टिक लगाई जा सकती है?
लाल रंग की लिपस्टिक तो अपने आप में एक हर समय आकर्षक लुक देने वाली लिपस्टिक है, लेकिन फिर भी आप यह सोच रही हैं कि किस तरह के लुक के साथ इसको लगा सकते हैं तो आपको बता दें, जब आप इसे साड़ी या सूट के साथ लगाएंगी तो यह आपकी खूबसूरती को दोगुनी कर सकती है। खासकर काले, पीले या कोई भी लाइट रंग की साड़ी या सलवार-सूट के साथ रेड लिपस्टिक बहुत ही कमाल का लुक दे सकती है। अगर आप पार्टी में जाने वाली है और आप एक बोल्ड लुक चाहती हैं, तो यह Lipstick Red आपकी मदद कर सकती है। साथ ही आप इसके साथ हील्स सैंडल भी पहन सकती है जो आपको और अधिक आकर्षक बना सकती है। अगर हम ऑफिस की बात करें तो कुर्ता-पलाजो के साथ भी लाल लिपस्टिक एक कॉन्फिडेंट लुक दे सकता है। एक खास बात का ध्यान रखें कि अगर आपका लिपस्टिक बोल्ड है तो आई मेकअप को सॉफ्ट रखें ताकि आपका मेकअप बैलेंस लगे।
इन्हें भी पढ़ें -
- Swiss Beauty की स्मज प्रूफ Lipsticks आपके हर लुक को कर सकती हैं पूरा
- पाना चाहती हैं No-Makeup Look? तो शामिल करें ये बढ़िया विकल्प
- इन बेसिक Skincare Kit के साथ चमकदार बन सकती है आपकी त्वचा!