Top SearchesFrench Nail Art DesignsStretch mark Removal CreamBest Lip Balms for Dry LipsLakme Lipsticks for Indian Skin toneBest Moisturizers for Dry SkinLip Balm For Pigmented Lips

ये नॉन-स्टिकी Hair Oil गर्मी के मौसम में बालों को दे सकते हैं सही पोषण

बालों में तेल लगाना काफी लाभकारी होता है। इससे बाल मजबूत होते हैं और ज्यादा टूटते भी नहीं हैं। जानिए गर्मी के मौसम में बालों के लिए कौन सा नॉन स्टिकी तेल सही हो सकता है।

ये नॉन-स्टिकी Hair Oil गर्मी के मौसम में बालों को दे सकते हैं सही पोषण
Non Sticky Hair Oil

सिर्फ त्वचा ही नहीं, बल्कि मौसम के हिसाब से बालों की देखभाल का तरीका भी बदल लेना चाहिए। गर्मियों में बालों की देखभाल उतनी ही जरूरी होती है, जितनी कि बारिश और सर्दी में। इस मौसम में धूप, धूल और पसीने की वजह से बाल चिपचिपे और काफी कमजोर हो जाते हैं, जिससे इनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप अपने बालों को टूटने से बचाना चाहती हैं, तो बालों में तेल जरूर लगाएं। हालांकि इन दिनों गर्मी के कारण बालों का भी चिपचिपा पन बढ़ जाता है, जिस वजह से हर दूसरे दिन शैंपू करने की जरूरत होती है। ऐसे में अक्सर लोग गर्मी में बालों में तेल लगाना बंद कर देते हैं, जबकि ऐसा करना सही नहीं होता है। अगर आप अपने बालों में नेचुरल मॉइस्चर बनाए रखना चाहती हैं और इसके लिए किसी ऐसे हेयर ऑयल की तलाश में हैं, जिसे लगाने के बाद बालों में चिपचिपापन न आए तो यहां बताए जा रहे हेयर ऑयल आपके लिए उपयुक्त हो सकते हैं। ब्यूटी बास्केट में आने वाले ये हेयर ऑयल बालों को बिना चिपचिपा बनाएं हेल्दी और स्ट्रांग बनाने में मदद करेंगे।

बालों के लिए सही हेयर ऑयल का चुनाव कैसे करें?

  • पतले बालों के लिए- अगर आपके बाल बहुत ज्यादा पतले हैं तो आप केमिकल युक्त तेल लगाने से बचें। आप अपने बालों में नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि नारियल तेल में किसी भी और तेल की मिलावट नहीं होती है। साथ ही आप बालों पर किसी तरह के हीट या केमिकल के इस्तेमाल से बचें। 
  • घने बालों के लिए- अगर आपके बहुत ज्यादा घने हैं तो उन्हें मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए आप नारियल, जैतून या फिर अरंडी के तेल का इस्तेमाल कर सकती है। ये बालों को प्राकृतिक मजबूती देते हैं। 
  • घुंघराले बालों के लिए- घुंघराले बालों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल काम होता है, क्योंकि ये घुंघराले होने के साथ ही रफ भी होते हैं। ऐसे में कर्ली बालों के लिए ऐसे तेल का चुनाव करें, जो उसे प्राकृतिक रूप से पोषण दे सके। इसके लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • रूखे बालों के लिए- रूखे और बेजान बालों के लिए ऐसे तेल का चुनाव करें, जो इसे पोषण दे सके। इसके लिए आप अरंडी का तेल या फिर नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही ज्यादा पोषण के लिए आप चाहें तो इसमें विटामिन-ई की गोलियां भी मिला सकती हैं। 
Top ProductsFeatureRating
Parachute Advansed Ayurvedic Coconut Hair Oilआयुर्वेदिक तेल4.2
Hair & Care Damage Repair Non-Sticky Hair Oilडैमेज रिपेयर 4.3
Emami 7 Oils in One Hair Oil 7 ऑयल्स इन वन4.2
Bajaj Almonds Drops Hair Oilआलमंड हेयर ऑयल 4.3
Parachute Advansed Jasmine Coconut Hair Oilजैस्मिन कोकोनट हेयर ऑयल 4.3
01

Parachute Advansed Ayurvedic Coconut Hair Oil

Check Price on Amazon

पैराशूट का यह एडवांस्ड आयुर्वेदिक नारियल का तेल है। यह तेल नारियल और 25 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों जैसे आंवला, नीम, भृंगराज, ब्राह्मी, मेथी आदि के साथ मिलता है। इसके इस्तेमाल से आपको बालों को एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे मिल सकते हैं। यह हेयर ऑयल बालों का झड़ना कम कर सकता है, रूसी को रोक सकता है। साथ ही यह Coconut Oil दोमुंहे बालों का भी उपचार करता है। ब्रांड के अनुसार यह तेल 30 दिनों में बालों का झड़ने कम कर सकता है। परिरक्षक मुक्त, पैराबेन मुक्त, सल्फेट मुक्त, सिलिकॉन मुक्त और खनिज तेल मुक्त होने की वजह से यह आपके बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है। 

Parachute Advansed Ayurvedic Coconut Hair Oil

Rs. 126

Get This
02

Hair & Care Damage Repair Non-Sticky Hair Oil

Check Price on Amazon

हेयर एंड केयर ब्रांड का यह डैमेज रिपेयर और नॉन-स्टिकी हेयर ऑयल है। एलोवेरा, जैतून का तेल और ग्रीन टी की खूबियों वाला यह तेल आपके बालों की अच्छे से देखभाल करता है और उन्हें जल्दी बढ़ने में भी मदद करता है। साथ ही यह स्टाइलिंग हीट, कलरिंग, केमिकल, प्रदूषण, धूप और कठोर पानी से होने वाले नुकसान को भी ठीक करता है। हल्का और चिपचिपा न होने वाला यह Hair Oil सभी प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त है। इसका इस्तेमाल बाल धोने के बाद स्टाइलिंग के लिए भी किया जा सकता है। साथ ही यह हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त है। 

Hair & Care Damage Repair Non-Sticky Hair Oil

Rs. 130

Get This
03

Emami 7 Oils in One Hair Oil

Check Price on Amazon

यह इमामी ब्रांड का यह 7 ऑयल्स इन वन हेयर ऑयल है। इसमें नारियल तेल, आंवला, जोजोबा, जैतून, अखरोट, आर्गन और बादाम के तेल का मिश्रण है, जो कि बालों को अंदर से 20 गुना मजबूत और बाहर से शाइनी बनाता है। यह तेल काफी हल्का और चिपचिपा नहीं। साथ ही इसे लगाना भी आसान है। इमामी ब्रांड का यह तेल बालों का टूटना का कम करता है और स्कैल्प को पोषण देता है। 500 मिलीलीटर की वॉटल में आने वाला यह तेल BPA मुक्त है। यह बालों को हाइड्रेट रखता है, नरम बनाता है और पोषण देता है। 

Emami 7 Oils in One Hair Oil

Rs. 191

Get This
04

Bajaj Almonds Drops Hair Oil

Check Price on Amazon

बजाज ब्रांड का यह आलमंड हेयर ऑयल है। यह तेल कई गुणों से भरपूर है जो आपके बालों को बेहतर देखभाल और पोषण प्रदान करता है। इस नॉन-स्टिकी फॉर्मूला में बादाम का तेल और विटामिन ई है। इसमें मिलाया गया 6X विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपके बालों को किसी तरह के नुकसान से बचाता है। साथ 2 गुना बालों का झड़ना कम करता है। इतना ही नहीं, यह बजाज आलमंड ड्रॉप्स हेयर ऑयल आपके बालों को 50% तक अधिक चमक प्रदान करता है। 

Bajaj Almonds Drops Hair Oil

Rs. 300

Get This
05

Parachute Advansed Jasmine Coconut Hair Oil

Check Price on Amazon

पैराशूट एडवांस्ड का यह जैस्मिन कोकोनट हेयर ऑयल 400 मिली के पैक में मिल रहा है और इसके साथ 90 मिली का पैक मुफ्त दिया जा रहा है। नारियल और विटामिन ई से भरपूर तेल हल्का है और इसे लगाने से बालों में चिपचिपा पन भी नहीं होता है। यह हेयर ऑयल आपके बालों को अंदर से पोषण देता है और उन्हें चमकदार बनाता है। नारियल का तेल बालों में 10 गुना गहराई तक प्रवेश करता है और उन्हें नमी के साथ पोषण भी देता है, जिससे आपके बाल पहले से ज़्यादा मज़बूत बनते हैं। वहीं विटामिन ई बालों को होने वाले नुकसान को कम करने, उन्हें रिपेयर करने और मजबूत बनाने में मदद करता है। 

Parachute Advansed Jasmine Coconut Hair Oil

Rs. 194

Get This

गर्मी में बालों की देखभाल कैसे करें?

  • गर्मियों में चिपचिपापन से बचने के लिए बालों में ऐसे तेल का उपयोग करें, जो बालों को हाइड्रेटेड रखे और चिपचिपा पन भी न दे। 
  • गर्मी में पसीने के कारण बालों में धूल और गंदगी जल्दी जमा हो जाती हैं। ऐसे में नियमित रूप से शैंपू करें। 
  • शैंपू के बाद बालों में कंडीशनर लगाना न भूलें। इससे बालों में की पोषण मिलता है और बाल शाइनी दिखते हैं। 
  • बाहर निकलने से पहले बालों को ढक कर रखें, क्योंकि सूरज की हानिकारक किरणें सिर्फ त्वचा ही ही नहीं बालों को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
  • हमेशा अपने बालों के हिसाब से शैंपू, कंडीशनर और तेल का इस्तेमाल करें। 

इन्हें भी देखें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

गर्मी के मौसम में बाल में तेल कब लगाना चाहिए?

गर्मियों में बहुत ज्यादा देर तक तेल लगाकर नहीं रखना चाहिए। आप चाहें तो इसे शैंपू से 2 से 3 घंटे पहले लगा सकते हैं।

क्या गर्मियों में ज्यादा तेल लगाना चाहिए?

जी नहीं गर्मियों में ज्यादा तेल लगाना सही नहीं होता है। इससे स्कैल्प में पसीना ज्यादा आएगा और धूल-मिट्टी चिपक सकती है। इसलिए बस थोड़ी मात्रा में तेल लगाएं।

गर्मी के मौसम में सप्ताह में कितनी बार बाल में तेल लगाना चाहिए?

गर्मी के मौसम में आप सप्ताह में केवल 1 या 2 बार ही ऑयलिंग करें।

क्या गर्मी के मौसम में बालों में गर्म तेल लगा सकते हैं?

जी हां, हल्का सा गुनगुना तेल आप किसी भी मौसम में लगा सकते हैं। गुनगुना तेल बालों की जड़ों तक जल्दी पहुंचता है और आराम भी देता है।

You May Also Like