आजकल की खराब जीवनशैली की वजह से त्वचा का खराब होना आम बात हो गई है। ऐसे में आजकल लोग तरह-तरह के स्किनकेयर रूटीन अपनाते हैं, और इसी कड़ी में नाइट स्किनकेयर रूटीन भी काफी लोकप्रिय हो चुका है। जैसा की नाम से ही स्पष्ट है, Skincare Routine For Night, रात में किया जाता है जिससे चेहरे की त्वचा की क्वालिटी और टेक्श्चर बेहतर हो सके। आज हम आपको कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप रात को सोने से पहले इस्तेमाल कर सकती हैं, और इनकी खास बात है कि इन्हें महिलाएं व पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकेंगे। आप अपने ब्यूटी बास्केट में इन प्रोडक्ट्स को शामिल कर त्वचा तरो-ताजा बना सकेंगी। बड़े ब्रांड्स के ये प्रोडक्ट्स सुरक्षित सामग्रियों से बनाए गए हैं, और इनके इस्तेमाल से त्वचा को नुकसान पहुंचने की संभावना काफी कम है।
रात को सोने से पहले स्किनकेयर रूटीन क्यों है जरूरी?
रात में स्किनकेयर करना जरूरी होता है क्योंकि सोते वक्त आपकी त्वचा खुद को प्राकृतिक तरह से ठीक करती है जिस वजह से इस समय स्किन की क्वालिटी भी बेहतर हो सकती है। रात में सोने से पहले अगर आप स्किनकेयर करेंगी तो सभी प्रोडक्ट्स ज्यादा बेहतर तरह से काम करेंगे और त्वचा का स्वास्थ भी बेहतर होगा। रात के समय में चेहरे की नमी कम हो जाती है, और इसी वजह से नमी बनाए रखने के लिए स्किनकेयर करना जरूरी हो जाता है। वहीं, ऐंटी एजिंग, झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या को भी कम करने के लिए भी रात में स्किनकेयर किया जा सकता है।
स्टेप-बाय-स्टेप नाइट स्किनकेयर रूटीन
- सबसे पहले तो आपको अपने चेहरे को साफ पानी और क्लेंजर का इस्तेमाल कर साफ करना चाहिए। इसके साथ चेहरे पर मौजूद धूल, गंदगी और मेकअप आसानी से निकल जाएंगे और चेहरा साफ लगेगा।
- आप कभी-कभी चेहरे को रात में स्क्रब भी कर सकती हैं जिससे छोटे-छोट छिद्र खुल जाएंगे और अन्य प्रोडक्ट्स स्किन में अच्छी तरह समाएंगे।
- इसके बाद एक टोनर की मदद से आप चेहरे को हायड्रेट कर सकती हैं। एक बढ़िया क्वालिटी का टोनर या मिस्ट चेहरे को चमक देगा और उसमें नमी को बनाए रखेगा।
- टोनर लगाने के बाद एक रेटिनॉल युक्त सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए। सीरम के साथ आपकी त्वचा पर मौजूद झुर्रियां व महीन रेखाएं कम हो सकती हैं। वहीं, Face Serum चेहरे की त्वचा को अंदर तक पोषण देने में मददगार रहेंगी।
- सीरम लगाने के बाद आपको नाइट क्रीम लगानी चाहिए। ये क्रीम चेहरे को मॉइश्चराइज करेगी और त्वचा के टेक्श्चर को भी बेहतर करेगी।
- इसके बाद एक बढ़िया अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करने से आखों के नीचे मौजूद काले घेरों और सूजन को कम किया जा सकता है।
नाइट स्किनकेयर रूटीन के सबसे जरूरी प्रोडक्ट्स कौनसे हैं?
- क्लेंजर- इसकी मदद से आपका चेहरा साफ होता है और उसपर जमा गंदगी व अशुद्धियां अच्छी तरह निकलती हैं। एक बढ़िया क्वालिटी का क्लेंजर या फेस वॉश चेहरे को साफ बनाने में मदद करता है और इसे नाइट स्किनकेयर रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है। अगर आप किसी दिन पूरा स्किनकेयर नहीं कर सकती तो सिर्फ चेहरे को धो लेना ही काफी हो सकता है।
- टोनर या मिस्ट- इसके रोजाना इस्तेमाल से चेहरा चमकदार बन सकता है। ये चेहरे को अतिरिक्त चमक देते हुए उसे नमी भी देता है। टोनर या मिस्ट चेहरे की स्किन की बनावट को भी बेहतर कर सकती है।
- सीरम- अगर आप अपने नाइट स्किनकेयर रूटीन में सीरम का इस्तेमाल नहीं कर रहीं तो शायद बाकी प्रोडक्ट्स ज्यादा असरदार नहीं होंगे। नाइट सीरम के इस्तेमाल से त्वचा को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे और अन्य प्रोडक्ट्स स्किन में बेहतर तरह से सोक होंगे।
- नाइट क्रीम- सारे प्रोडक्ट्स को लगाने के बाद नाइट क्रीम उन्हें चेहरे पर सील करते हुए उसे नमी देती है। इसके लगातार इस्तेमाल से चेहरे मॉइश्चराइज व हायड्रेट रहेगा।
इन सभी प्रोडक्ट्स के अलावा आप अपने नाइट स्किनकेयर रूटीन में फेस स्क्रब, क्ले मास्क, लिप मास्क और शीट मास्क को भी शामिल कर सकती हैं।
नाइट स्किनकेयर करते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान
- अगर किसी दिन स्किनकेयर करने का समय नहीं मिल रहा तो सिर्फ चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- हमेशा अपनी त्वचा के हिसाब से सही प्रोडक्ट्स का चुनाव करें।
- अगर आपकी त्वचा रूखी, तैलीय, या मिक्स है तो उसके हिसाब से ही सही चीजें चुनें।
- किसी भी खतरनाक केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है।
- चेहरे को पोछने के लिए नर्म तौलिए का इस्तेमाल करें और ज्यादा रगड़कर चेहरा साफ न करें।
इन्हें भी पढ़ें:
5 स्टेप Skincare Routine के साथ Summer Season में चमक सकती है आपकी त्वचा, देखिए प्रोडक्ट्स
त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं ये Skin Moisturizer, गर्मी के लिए हो सकते हैं परफेक्ट चॉइस
देखिए Facial Kits के बेहतरीन विकल्प, जो घर पर ही दे सकती हैं सैलॉन जैसी ग्लोइंग स्किन
Faq's
नाइट स्किनकेयर रूटीन के लिए चेहरे को किस तरह के पानी से धोना चाहिए?
हमेशा नाइट स्किनकेयर रूटीन से पहले कोशिश करें चेहरे को गुनगुने पानी से साफ किया जाए। हल्के गर्म पानी से चेहरा बेहतर तरह से साफ होगा और इसके नैचुरल ऑइल्स बने रहेंगे।
क्या नाइट स्किनकेयर रूटीन में स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए?
हां, आप हफ्ते में 2-3 बार रात को सोने से पहले चेहरे को स्क्रब कर सकती हैं। हालांकि, रोजाना स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है।
क्या सिर्फ महिलाओं को ही नाइट स्किनकेयर रूटीन करनी चाहिए?
नहीं, महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी नाइट स्किनकेयर रूटीन अपना सकते हैं। वैसे भी मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स यूनीसेक्स होते हैं जिन्हें महिलाएं व पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
नाइट स्किनकेयर के लिए कौनसे प्रोडक्ट्स जरूरी हैं?
आपके नाइट स्किनकेयर रूटीन में क्लेंजर, टोनर, सीरम और नाइट क्रीम का होना जरूरी होता है। इसके अलावा आप स्क्रब, क्ले मास्क, अंडर आई क्रीम, लिप मास्क और शीट मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।