कई महिलाएं मेकअप करना पसंद करती हैं। फिर उन्हें किसी पार्टी में जाना हो या फिर कोई त्योहार हो, अलग-अलग अवसर पर अलग प्रकार के मेकअप करना महिलाओं को पसंद होता है। जिससे वे खुद को स्टाइलीस दिखाती हैं। और आंख मेकअप का अहम हिस्सा होती है, जो पूरे लुक को बदल सकती है। हालांकि बेहतर आई मेकअप करने के लिए अच्छे ब्रांड के आईशैडो पैलेट की जरूरत होती है, बता दें कि अलग-अलग शेड्स के साथ आने वाले ब्रांडेड आईशैडो पैलेट उच्च गुणवत्ता वाले सामान से बने होते हैं, साथ ही इनमें लाइटवेट फॉर्मूला का इस्तेमाल किया जाता है, जो मैट फिनिश टच दे सकते हैं। आईशैडो पैलेट की मदद से आप नो मेअकप लुक से लेकर ग्लिटरी और बोल्ड लुक पा सकती हैं। ऐसे ही जानकारी लेने के लिए ब्यूटी बास्केट से मदद ले सकती हैं।
किन ब्रांड्स के पास मिलेंगे अच्छे क्वालिटी के आईशैड पैलेट?
अगर आपको मेकअप करना अच्छा लगता है और बेहतर आईशैडो पैलेट की तलाश कर रही हैं, तो भारत में कई ब्रांड हैं जो अच्छी क्वालिटी केआईशैडो पैलेट बनाते हैं, जैसे कि MARS, स्विस ब्यूटी, लैक्मे, Maybelline आदि। इनमें आपको विभिन्न प्रकार के रंग मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार उपयोग में ले सकती हैं। इन सभी आईशैडो पैलेट को लाइटवेटेड फॉर्मूले के साथ बनाया जाता है, जो लंबे समय तक टिक सकता है। इसमें शिमर और मैट के बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिए गए हैं, जो आपकी आंखों को आकर्षक बना सकते हैं। इसमें न्यूड आईशैडो भी मिल सकता है, जिससे आप सॉफ्ट ग्लैम लुक पा सकती हैं।
क्यों मेकअप के लिए जरूरी होता है आईशैडो पैलेट?
महिलाएं मेकअप सुंदर लुक पाने के लिए करती है। आंख चेहरे का सबसे खूबसूरत हिस्सा होती है, जिसे महिलाएं आकर्षक बनाना पसंद करती हैं और उसके लिए आईशैडो पैलेट का उपयोग करती हैं। आईशैडो पैलेट में विभिन्न रंगों के शैडो होते हैं, जिन्हें आप अपनी त्वचा के रंग के अनुसार चुन सकती हैं। यहां तक कि, आईशैडो पैलेट का उपयोग करके नेचुरल, ग्लैम,बोल्ड आदि जैसे कई प्रकार के लुक पा सकती हैं। यह आपके आंखों को आकर्षक बनाने में भी मदद करते हैं।
अपने लिए सही आईशैडो पैलेट का चुनाव कैसे करें?
अगर आप अपने लिए एक अच्छे आईशैडो पैलेट की तलाश कर रही हैं, लेकिन आपको नहीं पता कि खुद के लिए सही आईशैडो पैलेट का चुनाव कैसे करें, तो घबराइएं नहीं क्योंकि हम आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप आईशैडो पैलेट लेती हैं, तो पहले आप अपने स्किन के प्रकार को समझें, जैसे कि आपकी त्वचा किस रंग की है, उस हिसाब से आप एक बेहतर आईशैडो पैलेट का चुनाव कर सकती हैं। उसके बाद आप किसी बड़े ब्रांड की पैलेट लें, जो उच्च गुणवत्ता के साथ बने होते हैं, जो काफी सुंदर लुक दे सकता है। इसी के साथ आपको जिस तरह का मेकअप करना है उस हिसाब से भी सही शेड के साथ आने वाले पैलेट का चुनवा किया जा सकता है।
और पढ़ें:
इन प्रोडक्ट्स के साथ आपके Eye Makeup को मिल सकता है प्रोफेशनल टच!
ऑफिस के लिए कैसे मिलेगा सिंपल Makeup Look? देखें 10 जरूरी प्रोडक्ट्स
पार्टी हो या ऑफिस बड़े ब्रांड्स के Eye Shadow Palette के साथ आपका मेकअप हो सकता है सबसे शानदार
Faq's
हल्के मेकअप के लिए किस ब्रांड के आईशैडो बेहतर हैं?
अगर आप हल्का मेकअप करना चाहती हैं तो मेबेलिन, लैक्मे, ब्लू हैवेन जैसे ब्रांड के आईशैडो पैलेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये मैट फिनिश के साथ आते हैं, जो काफी आकर्षक लुक दे सकता हैं।
कौन से ब्रांड के आईशैडो बेहतर होते हैं?
भारत में कई ऐसे ब्रांड हैं, जो अच्छी क्वालिटी के आईशैडो पैलेट बनाते हैं, जैसे कि लैक्मे,मार्स, स्विस ब्यूटी आदि, जिन्हें आप अलग-अलग अवसर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
ब्लू हैवेन के आईशैडो पैलेट में क्या खासियत होती है?
ब्लू हैवेन के आईशैडो पैलेट में मैट और मेटैलिक शेड्स मिलते हैं, जिन्हें आप खासकर पार्टी में इस्तेमाल कर सकती हैं।
गोरी त्वचा के साथ किस प्रकार के आईशैडो अच्छे लगते हैं?
अगर आपका स्किन टोन लाइट है, तो आप न्यूड आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं, यह आपको बेहतर लुक दे सकता है।