कई महिलाएं अपने शरीर पर मौजूद अनचाहे बालों की वजह से काफी परेशान रहती हैं, और उन्हें हटाने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाती हैं। फिर चाहे हाथ हो या पैर और अंडर आर्म्स हो या बिकिनी एरिया, इन जगह पर मौजूद अनचाहे बाल कभी-कभी कई तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे में शेविंग भी इन्हें हटाने का एक आसान तरीका हो सकता है। लेकिन सवाल उठता है कि क्या वाकई में महिलाओं को बिकिनी और बॉडी रेजर का इस्तेमाल करना चाहिए? क्या महिलाओं के लिए रेजर सुरक्षित होते हैं? हां अगर बिकिनी और बॉडी रेज़र का सही तरीके से और सही सावधानियों के साथ इस्तेमाल किया जाए तो ये काफी सुरक्षित हो सकते हैं। रेज़र से शेविंग करना आमतौर पर वैक्सिंग की तुलना में तेज़, ज़्यादा किफ़ायती और कम दर्दनाक माना जाता है; जिससे यह कई महिलाओं के लिए एक सुविधाजनक विकल्प बन जाता है। मार्केट में आजकल कई बड़े ब्रांड्स के रेजर आपको देखने को भी मिल जाएंगे, जिन्हें खासकर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है। इन्हें इस्तेमाल करना तो आसान होता ही है, साथ-साथ ये काफी सुविधाजनक भी होते हैं। पर्सनल केयर से इसी तरह की अन्य जानकारी के लिए आप ब्यूटी बास्केट की मदद ले सकती हैं। वहीं, अब कुछ रेजर पर एक नजर डाल लेते हैं जो बिकिनी एरिया और बॉडी की अन्य जगहों से अनचाहे बालों को हटाने में मदद कर सकते हैं।
| Top Products | Feature | Rating |
|---|---|---|
| Carmesi Disposable Body Razors for Women - Pack of 5 | 5 का सेट | 3.8 |
| Gillette Venus Breeze Hair Removal Razor for Women | लुब्रिकेटिंग स्ट्रिप | 4.3 |
| LetsShave Evior 6 Shaving Razor for Women | 6 ब्लेड | 4.3 |
| Carmesi Body Razor for Women's Hair Removal | छोटी साइज | 4.2 |
| Plush 5 Sweden Steel Blade Razor for Women | 5-ब्लेड | 3.9 |
Carmesi Disposable Body Razors for Women - Pack of 5
Check Price on Amazon5 के सेट में आने वाले ये बॉडी रेजर महिलाओं के लिए काफी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इनके साथ आप कम दाम में अनचाहे बालों को शरीर से हटा सकती हैं। इसके हर रेजर में 3 ब्लेड्स लगे हुए हैं, जो हर तरह की त्वचा पर इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित हो सकते हैं। ये रेजर रबर ग्रिप के साथ आते हैं जो हाथ से आसानी से फिसलेंगे नहीं। इनके इस्तेमाल से आसानी से कोई कट बॉडी पर नहीं लगेगा और बालों को हटाते वक्त दर्द भी नहीं होगा। इनके ब्लेड में लगी एलोवेरा और विटामिन ई मॉइस्चर स्ट्रिप नाजुकता से शेव करने की सुविधा देती है, साथ ही आपकी त्वचा को मुलायम भी बनाए रखेगी। इनकी मदद से आप आसानी से कहीं भी और कभी भी शेव कर सकती हैं।
Carmesi Disposable Body Razors for Women - Pack of 5 | Aloe Vera & Vitamin E Moisture Strip For Smooth & Painless Hair Removal | Slip-Proof Rubber Grip | Safe, Hygienic & Economical
₹199.00
Gillette Venus Breeze Hair Removal Razor for Women
Check Price on Amazonयह जिलेट वीनस ब्रांड का रेजर है जिसकी मदद से आसानी से आप बॉडी व बिकिनी लाइन से अनचाहे बालों को हटा सकती हैं। इस Venus रेजर की खासियत है कि इसमें आसान ग्लाइड के लिए एवोकाडो ऑइल और बॉडी बटर से बने जेल बार दिए गए हैं। फ़्रीशिया फूलों की खुशबू के साथ आने वाला यह रेजर शेविंग के दौरान शानदार खुशबू का अनुभव कराएगा। इस रेजर का लचीला घूमने वाला सिर जो आपके कर्व्स के साथ आसानी से फिसलता है और इसका तीन ब्लेड वाला शानदार गोल सिरा बारीक बालों को भी हटाने में सक्षम है। इसे शावर में इस्तेमाल करने के लिए आसान पकड़ वाला रबर हैंडल और लुब्रिकेटिंग स्ट्रिप दी गई है। इस रेजर के साथ अनचाहे बालों को बिना किसी दर्द या केमिकल के इस्तेमाल से हटाया जा सकता है।
Gillette Venus Comfortglide Hair Removal Razor for Women with Avocado Oils & Body Butter, Freesia Scent, 1 Pc
₹290.00
LetsShave Evior 6 Shaving Razor for Women
Check Price on Amazon6 अल्ट्रा-शार्प स्टेनलेस स्टील ब्लेड के साथ डिजाइन किया गया यह एविओर रेजर एक ही स्ट्रोक में सबसे छोटे बालों को भी हटा सकता है, जिससे शानदार परिणाम मिलते हैं। इसका मिड-फ्लेक्स फीचर घुमावदार जगहों पर भी चिकनी शेविंग सुनिश्चित करता है। एलोवेरा, एवोकाडो, आर्गन ऑयल और विटामिन ई से भरपूर यह रेजर शेव करते समय त्वचा को नमी प्रदान करता है, जिससे रूखापन और रेजर बर्न से बचाव होता है। यह रेजर संवेदनशील त्वचा और बिकिनी एरिया पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। चाहे आपको बॉडी रेज़र चाहिए, बिकिनी रेज़र चाहिए, या प्यूबिक एरिया रेज़र चाहिए; यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी ओपन-फ्लो ब्लेड डिज़ाइन और एंटी-क्लॉगिंग ब्लेड सिस्टम बालों को जमने से रोकता है, जिससे महिलाओं के लिए शेव करना आसान हो जाता है। इससे यह भी सुनिश्चित होता है कि रेजर ज़्यादा समय तक चले और सामान्य रेजर की तुलना में ज़्यादा तेज भी रहे। आसान नियंत्रण के लिए इसके एर्गोनोमिक सॉफ्ट रबर हैंडल में माइक्रो रबराइज्ड पैटर्न है जो मजबूत पकड़ और आसान संचालन सुनिश्चित करते हैं।
LetsShave Evior 6 Shaving Razor for Women | Mid-Flex Blades & Dual Moisture Bar infused with Aloe vera & Avacado | Smooth & Safe | Full-Body Hair Removal - Bikini, Arms, Legs & Sensitive Areas
₹459.00
Carmesi Body Razor for Women's Hair Removal
Check Price on Amazonछोटे और कॉम्पैक्ट साइज वाला यह बॉडी रेजर 5 ब्लेड्स के साथ आता है, जिसे आसानी से रीयूज भी किया जा सकता है। अपनी छोटी साइज की वजह यह रेजर आसानी से आपकी जेब, पर्स या हैंडबैग में फिट हो जाता है; इसलिए आप इसे कहीं भी ले जा सकती हैं। इसकी एलोवेरा और विटामिन ई युक्त लुब्रिकेशन स्ट्रिप जलन को रोकती है और आपकी त्वचा को छोटे बच्चों की तरह मुलायम बना सकती है। इसकी वजह से आपको बार-बार नया रेजर खरीदने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि इसके ब्लेड को आसानी से बदला जा सकता है। इस रेजर के एर्गोनोमिक हैंडल मजबूत पकड़ देते हैं, जिससे कोई खरोंच या कट नहीं लगता। इस रेज़र का सिर आसानी से घूमता है और आपके घुटनों और कोहनी जैसे घुमावदार क्षेत्रों पर भी शानदार शेविंग परिणाम देता है।
Carmesi Body Razor for Women's Hair Removal |1 Pc | With Travel Case | 5-Blade Precision | Smooth & Hassle-Free Shaving on the Go | Aloe Vera & Vit E
₹299.00
Plush 5 Sweden Steel Blade Razor for Women
Check Price on Amazonहाथ, पैर, अंडरआर्म और बिकनी लाइन पर आसान शेविंग परिणामों के लिए Plush का यह रेजर काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इस 5-ब्लेड वाले रेज़र से आप एक ही स्ट्रोक में शेव कर सकेंगी। इसके हर ब्लेड स्टेनलेस स्टील के हैं और स्वीडन में बने हैं। इसका एर्गोनॉमिक डिज़ाइन सभी कर्व्स पर आसानी से शेव करने में सक्षम है, और यह सब बिना किसी रुकावट के संभव होता है। इसके हैंडल को गीली परिस्थितियों में बेहतर नियंत्रण के लिए डिजाइन किया गया है। इस रेज़र में एलोवेरा स्ट्रिप और विटामिन ई है जो आपकी त्वचा पर अधिक चिकनी फिसलन प्रदान करता है। इस रेजर की खासियत यह भी है कि इसे इस्तेमाल करने के बाद जलन भी नहीं होगी और उन जगहों को भी आसानी से शेव किया जा सकता है जहां हाथ आसानीसे नहीं पहुंचता।
Plush 5 Sweden Steel Blade Body Razor for Woman | Reusable Body Razor with Aloe Vera Lubricating Strip | Pivoting Head | Irritation-Free, Easy & Safe, No Bumps | Ideal for All Skin Types
₹298.00
बिकनी और बॉडी रेजर का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें ये बातें
- रेजर की क्वालिटी और सफाई- हमेशा शेव करते समय एक तेज़ और साफ़ रेज़र का इस्तेमाल करें। बिकनी एरिया पर खासकर संवेदनशील त्वचा के लिए डिज़ाइन किया गया रेज़र का इस्तेमाल किया जा सकता है और जलन से बचने के लिए नियमित रूप से ब्लेड बदलते रहेृना चाहिए।
- स्किन प्रिपरेशन- डेड स्किन सेल्स को हटाने और बालों को नरम करने के लिए शेविंग से पहले उस क्षेत्र को एक्सफोलिएट करें। यह काम आसानी से त्वचा के नरम हो जाने के बाद शॉवर में किया जा सकता है।
- शेविंग क्रीम व जेल- कोमलता के लिए और घर्षण को कम करने के लिए हमेशा शेविंग क्रीम या जेल का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे रेजर बर्न और जलन से बचा जा सकता है।
- शेविंग की दिशा- हमेशा बालों के बढ़ने की दिशा में ही शेव करें ताकि अंदर की ओर उगने वाले बाल और जलन का खतरा कम हो। बालों की दिशा के विपरीत शेव करने से बचना चाहिए।
- शेव करने के बाद- शेविंग के बाद उस जगह को अच्छी तरह ठंडे पानी से धो लें और त्वचा को आराम देने तथा रूखेपन से बचाने के लिए मॉइस्चराइजिंग लोशन या आफ्टरशेव बाम लगाएं।
- अन्य- त्वचा में नमी बनाए रखने और जलन से बचने के लिए शेव किए गए हिस्से को मॉइश्चराइज करते रहना चाहिए। एक ही हिस्से पर बार-बार शेविंग करने से बचें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है। अपना रेजर किसी और के साथ शेयर न करें, क्योंकि इससे इन्फेक्शन का खतरा रहता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
