अगर आपको ऑफिस में रोजाना एक बेदाग प्रोफेशनल लुक चाहिए तो स्विस ब्यूटी ब्रांड के पास हाई क्वालिटी मेकअप प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जो किफायती भी हैं। फाउंडेशन, लूज पाउडर, आईलाइनर, ब्लश और लिपस्टिक जैसे 5 प्रोडक्ट्स रोज के ऑफिस लुक के लिए सही रहेंगे। ये ऑफिस की पूरे दिन की शिफ्ट में आपके लुक को आकर्षक बनाए रखेंगे और इनके आसानी से फैलने की चिंता नहीं होगी। अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री से बने होने के कारण ये त्वचा के लिए भी सुरक्षित रहेंगे और रोजाना लगाने में किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आप आसानी से ₹500-₹1,000 तक के बजट में SWISS BEAUTY मेकअप प्रोडक्ट्स के साथ ऑफिस के लिए एक आकर्षक लुक पा सकती हैं।
स्किन टाइप के हिसाब से कैसे करें स्विस ब्यूटी प्रोडक्ट्स का चयन?
- ड्राय स्किन- अगर आपकी त्वचा रूखी है तो ऐसे प्रोडक्ट्स का चयन करें जो हाइड्रेटिंग हों जिससे त्वचा पर और अधिक रूखापन न हो। हमेशा ऐसे विकल्पों को चुनना चाहिए जो त्वचा को नमी देते हुए हाइड्रेशन को लंबे समय तक बनाकर रखें।
- ऑयली स्किन- इस तरह की त्वचा के लिए स्विस ब्यूटी के वे प्रोडक्ट्स सही होंगे जो स्वेट रेसिस्टेंट हों, ताकि मेकअप पसीने व तेल के असर से आसानी से खराब न हो। इसके लिए लॉन्ग-लास्टिंग और फेडप्रूफ क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स अच्छे रहते हैं।
- कॉम्बिनेशन स्किन- जिन लोगों की त्वचा ड्राय और ऑयली दोनों होती है उन्हें तरह-तरह के फॉर्मुला वाले प्रोडक्ट्स का चयन करना चाहिए। इसके लिए टी-जोन पर स्वेटप्रूफ फाउंडेशन लगाना चाहिए और गालों पर हाइड्रेटिंग ब्लश का इस्तेमाल करना चाहिए।
हालांकी, पूरी सुरक्षा और स्किन की देखभाल के लिए किसी भी प्रोडक्ट का चयन करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अलग-अलग तरह की त्वचा के लिए स्विस ब्यूटी के मेकअप प्रोडक्ट्स
ब्यूटी बास्केट पर मिलेगी स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी
स्विस ब्यूटी के अलावा और किस ब्रांड के पास ऑफिस के लिए किफायती मेकअप प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे?
अगर आपको स्विस ब्यूटी के अलावा किसी अन्य किफायती मेकअप ब्रांड की तलाश है तो इस सूची में INSIGHT, मार्स कॉस्मैटिक्स और ब्लू हेवेन जैसे ब्रांड का नाम शामिल किया जा सकता है। इनके पास भी आसानी से करीब ₹250 से लेकर ₹1,000 तक की रेंज में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स उपलब्ध होते हैं जिनके साथ ऑफिस लुक पूरा होगा।
ऑफिस लुक के लिए ये मेकअप रूटीन होगा सही
- बेस: स्किनकेयर करने के बाद आपको सबसे पहले एक अच्छे क्वालिटी का फाउंडेशन लगाना है जो मीडियम कवरेज दे। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे और काले घेरे हैं तो उसके बाद कंसीलर का इस्तेमाल करें ताकि वे छिप जाएं। इसके बाद लूज़ पाउडर के साथ बेस को सेट करें।
- आई मेकअप: अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग तरह से आईलाइनर लगाएं। ऑफिस के लिए सिंपल विंग्ड या मिनिमल लाइनर सबसे अच्छा होता है। अगर आप चाहें तो आईलाइनर के साथ काजल और मस्कारा भी लगा सकती हैं।
- ब्लश: हल्की चमक के लिए गालों पर ब्लश लगाएं जिससे एक प्राकृतिक लुक मिलेगा और चेहरा आकर्षक दिखता है।
- लिपस्टिक: सबसे आखिर में पसंद की लिपस्टिक लगाकर मेकअप को पूरा करना चाहिए। आप चाहें तो बेहतर लुक के लिए लिप लाइनर या ग्लॉस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
ऑफिस के लिए किस तरह का मेकअप होगा सही: मिनिमल या बोल्ड?
रोज के ऑफिस के लिए मिनिमल मेकअप सबसे अच्छा होता है जो चेहरे को एक प्राकृतिक लुक देते हुए पूरे दिन भर टिका रहता है। मिनिमल मेकअप वेस्टर्न फॉर्मल, इंडियन और कैजुअल हर तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाता है। वहीं, अगर ऑफिस में कोई ईवेंट या पार्टी है तो आप एक अलग लुक के लिए कभी-कभी बोल्ड मेकअप भी आजमा सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
7 FACESCANDA लिपस्टिक का रंग त्योहारों पर बढ़ाएगा आपके रूप की शोभा, बार-बार नहीं करना होगा टचअप!
Faq's
रोजाना के ऑफिस लुक के लिए स्विस ब्यूटी के कौन-से 5 प्रोडक्ट्स सबसे अच्छे रहेंगे?
ऑफिस में रोज़ लगाकर जाने के लिए आपको स्विस ब्यूटी में फाउंडेशन, लूज़ पाउडर, आईलाइनर, ब्लश और लिपस्टिक जैसे प्रोडक्ट्स के काफी अच्छे विकल्प मिलेंगे।
क्या ये प्रोडक्ट्स किफायती होते हैं?
हां, इस ब्रांड के मेकअप प्रोडक्ट्स को किफायती कहा जा सकता है जो आसानी से ₹500-₹1,000 के बजट में मिल जाएंगे। बढ़िया क्वालिटी वाले ये प्रोडक्ट्स कई लोकप्रिय ब्रांड की तुलना में किफायती होते हैं।
क्या स्विस ब्यूटी मेकअप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने में सुरक्षित होते हैं?
हां, इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स को बढ़िया क्वालिटी वाले इंग्रीडिएंट्स से तैयार किया जाता है जो इस्तेमाल करने में पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। वहीं, इनके साथ एलर्जी की समस्या आसानी से नहीं होती है।
क्या इस ब्रांड में मल्टी-पर्पस मेकअप प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे?
हां, आपको SWISS BEAUTY में कई तरह के मल्टी-पर्पस मेकअप प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। जैसे कि इसके ब्लश को आईशैडो की तरह, कंसीलर को फाउंडेशन की तरह और लिपस्टिक को ब्लश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या इन प्रोडक्ट्स का चयन करने से पहले पैच टेस्ट करना चाहिए?
वैसे तो इस ब्रांड के मेकअप प्रोडक्ट्स बढ़िया क्वालिटी के इंग्रीडिएंट्स से बने होते हैं लेकिन इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करने से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।