गर्मियों में धूप, धूल और पसीने की वजह से चेहरे का निखार कम होना आम बात है। सूरज की हानिकारक किरणें चेहरे को काफी नुकसान पहुंचाती हैं, जिस वजह से त्वचा पर कई दिक्कतें होने लगती हैं। सुबह कितना भी तैयार होकर घर से निकलो शाम तक चेहरे की चमक कम हो ही जाती है और त्वचा बेजान-सी लगने लगती है। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि हम आपको 5 ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहें हैं, जिन्हें आप गर्मी के Skincare Routine में शामिल करते हुए त्वचा का खयाल रख सकती हैं। वहीं, सबसे अच्छी बात है कि इन प्रोडक्ट्स को महिलाएं व पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
गर्मी के स्किनकेयर रूटीन के लिए ये प्रोडक्ट्स हैं जरूरी
- स्क्रब- एक बढ़िया क्वालिटी का फेस स्क्रब आपके चेहरे की डेड स्किन और टैनिंग को निकालते हुए छिद्रों को साफ करने में मदद करेगा। एक अच्छे फेस स्क्रब का गर्मी में इस्तेमाल कर चेहरे के निखार को बनाए रखा जा सकता है।
- मास्क- चेहरे पर जमी गंदगी को निकलाने के लिए फेस मास्क काफी जरूरी होते हैं। इनके साथ चेहरे के दाग-धब्बों व टैनिंग को कम करने में मदद मिलेगी।
- सीरम- चेहरे को अंदर तक पोषण देने के लिए एक फेस सीरम बहुत जरूरी होती है। एक सही फेस सीरम चेहरे की त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार रहेगी।
- मॉइश्चराइजर- आपके चेहरे को सूखने से बचाने और उसके रूखेपन को कम करने के लिए एक बढ़िया क्वालिटी का मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है।
- सनस्क्रीन- इसके बिना तो हर स्किनकेयर रूटीन अधूरा है। आपकी ब्यूटी बास्केट में सनस्क्रीन का होना काफी जरूरी है क्योंकि यही आपके चेहेरे को गर्मी के प्रकोप और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएगी।
