बदलते मौसम और हीट स्टाइलिंग टूल्स के कारण अक्सर लोगों को बाल फ्रिजी, रूखे और बेजान हो जाते हैं। फ्रिजी बाल देखने में भी बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। फ्रिजी बालों को न खुला रखने का मन करता है और न ही इनमें अच्छा हेयरस्टाइल बनता है। इसलिए बालों को फ्रिज-फ्री रखना बेहद जरूरी होता है। हालांकि कुछ लड़कियां अपने बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए महंगे-महंगे केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देती हैं। इन प्रोडक्ट से कुछ समय के लिए तो बाल काफी सुंदर दिखने लगते हैं, लेकिन केमिकल की वजह से बाद में बालों की क्वालिटी और भी खराब होने लगती है। अगर आप भी अपने फ्रिजी बालों के परेशान हैं, तो केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ हेयर मास्क ट्राई करना चाहिए, जो आपके बालों को प्राकृतिक रूप से शाइनी बनाएं। इसके लिए यहां पर हम कुछ हेयर मास्क की लिस्ट निकाल कर लाए हैं, जिन्हें आप अपनी ब्यूटी बास्केट में शामिल कर सकती हैं।
हेयर मास्क लगाने का तरीका
- हेयर मास्क लगाने से पहले अपने बालों को शैंपू से अच्छी तरह से साफ करें।
- फिर उन्हें टॉवल से पोंछ लें। बालों को एकदम सुखाए नहीं बस उनमें से पानी को पोंछे।
- इसके बालों का अलग-अलग सेक्शन बना कर उन्हें कुछ हिस्सों में बांट लें ताकि मास्क लगाने में आसानी हो।
- अलग-अलग सेक्शन में बांटने के बाद बालों में हेयर मास्क लगाएं इसके बाद अच्छे से मालिश करें ताकि यह समान रूप से फैल जाए।
- अच्छे से लगाने के बाद प्रोडक्ट पर दिए गये निर्देश के अनुसार 15-30 मिनट तक हेयर मास्क को अपने बालों में लगा रहने दें।
- इसके बाद बाद अपने बालों के पानी से अच्छी तरह साफ कर लें।
- आखिर में अगर आपको जरूरत महसूस हो तो कंडीशनर लगाएं और उसे भी धो कर बालों को अच्छे से सुखा लें।
