वायरलेस सराउंड स्पीकर ऐसे ऑडियो डिवाइस होते हैं जो बिना तारों के कनेक्ट होते हैं और 360-डिग्री सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करते हैं। इन्हें Wi-Fi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ऑप्शंस की मदद से टीवी, होम थिएटर या स्मार्टफोन जैसे डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। ये स्पीकर्स मूवी, म्यूजिक और गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। वहीं, वायर्ड स्पीकर की तुलना में ये न केवल दिखने में मॉडर्न होते हैं बल्कि इन्हें सेटअप करना भी आसान होता है, क्योंकि इनके साथ तारों की झंझट नहीं होती है। Wireless सराउंड Speakers का इस्तेमाल ज्यादातर होम थिएटर सेटअप के लिए किया जाता है, ताकि थिएटर जैसी ऑडियो क्वालिटी घर पर ही मिल सके।
जेब्रोनिक्स, सोनी, मिवी, गोवो और boAt जैसे कई मशहूर ब्रांड्स भारत में मौजूद हैं, जिनके Sound सिस्टम में आपको वायरलेस सराउंड स्पीकर्स मिल जाते हैं। वहीं बात करें इनके प्राइस रेंज की तो वह Brand और फीचर्स के मुताबिक कम ज्यादा हो सकता है। उदाहरण के तौर पर ZEBRONICS Juke BAR 9775 और Sony HT-S40R में डॉल्बी ऑडियो के सपोर्ट के साथ 600W या उससे ज्यादा का पावरफुल साउंड आउटपुट मिलता है, जिस वजह से इसकी कीमत GOVO GoSurround से ज्यादा हो सकती है, जिसका साउंड आउटपुट 525W है। वहीं Mivi Fort Q700D की बात करें, तो इसमें 5 EQ साउंड मोड्स मिल जाते हैं। जबकि boAt Aavante Bar 5400D अपने 5.1 Ch कि मदद से सिनेमैटिक ऑडियो एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखता है। मिवी और बोट ब्रांड के साउंड सिस्टम सोनी और जेब्रोनिक्स के मुकाबले ज्यादा किफायती हो सकते हैं। ध्यान रहे, ये बेस्ट वायरलेस सराउंड साउंड स्पीकर्स की कोई आधिकारिक सूचि नहीं है। इनके अलावा आपको कोई अन्य ब्रांड या मॉडल पसंद आता है, तो हम आपसे सहमति रखते हैं। साथ ही, यहां बताई गई कीमतें भी बदलाव के अधीन है।
स्पीकर्स में सराउंड साउंड जरूरी होता है?
सराउंड साउंड सिर्फ स्पीकर्स के लिए ही नहीं, बल्कि किसी भी साउंड सिस्टम का एक महत्वपूर्ण फीचर होता है, खासकर जब बात मूवी देखने या म्यूजिक सुनने की आती हो। दरअसल, सराउंड साउंड की मदद से ऑडियो 360 डिग्री में फैल जाता है, जिससे आपको हर दिशा से साउंड सुनाई देता है। इससे आपको थिएटर जैसा इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है, जो अक्सर आम Speakers में देखने को नहीं मिलता। उदाहरण के लिए, जब आप एक एक्शन मूवी देख रहे होते हैं, तो सराउंड साउंड हर एक्शन सीन को ज्यादा रियलिस्टिक ऑडियो के साथ सुनने का मौका देता है। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुन रहे हैं, तो सराउंड साउंड की मदद से हर नोट और बीट को महसूस कर सकते हैं।
वायरलेस स्पीकर्स क्यों बेहतर होते हैं?
वायरलेस स्पीकर्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन स्पीकर्स में तारों की झंझट नहीं होती, जिससे आप इन्हें आसानी से अपने टीवी, स्मार्टफोन या होम थिएटर सिस्टम से ब्लूटूथ या Wi-Fi के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं वायरलेस स्पीकर्स की एक और सबसे बड़ी खासियत उनकी पोर्टेबिलिटी होती है, जिससे आप इन्हें अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। Wireless स्पीकर्स में बैटरी बैकअप भी बढ़िया होता है, जिससे आपको बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके अलावा, ज्यादातर वायरलेस स्पीकर्स में वॉयस असिस्टेंट और मल्टी-रूम कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फीचर्स होते हैं, जो इन्हें यूजर फ्रेंडली बनाते हैं। आउटडोर पार्टीज के लिए भी वायरलेस स्पीकर्स काफी बढ़िया रहते हैं। boAt और JBL भारत के कुछ मशहूर Speaker Brands में से एक हैं, जिनके पास आपको वायरलेस स्पीकर्स के काफी अच्छे ऑप्शंस देखने को मिल जाते हैं। वहीं इनका प्राइस रेंज 5 हजार रुपये से 20 हजार रुपये के आसपास तक हो सकता है।
Faq's
वायरलेस सराउंड स्पीकर कैसे काम करते हैं?
सराउंड साउंड वाले Wireless Speakers सिग्नल ट्रांसमिशन के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, या रेडियो फ्रीक्वेंसी जैसी वायरलेस टेक्नोलॉजी का यूज करते हैं, जो आपके टीवी या होम थिएटर सिस्टम को ऑडियो सिग्नल वायरलेस तरीके से ट्रांसमिट करता है। वायरलेस स्पीकर्स इन सिग्नल्स को रिसीव करके बेहतरीन साउंड आउटपुट देते हैं।
क्या वायरलेस सराउंड स्पीकर वायर्ड स्पीकर जितने अच्छे होते हैं?
वायरलेस सराउंड स्पीकर्स की साउंड क्वालिटी में काफी सुधार हुआ है। अब ये वायर्ड स्पीकर्स के बराबर या कभी-कभी उनसे भी बेहतर परफॉर्मेंस दे सकते हैं। हालांकि वायर्ड स्पीकर्स में सिग्नल लॉस कम होता है, लेकिन वायरलेस स्पीकर्स एडवांस्ड ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जो हाई-क्वालिटी साउंड आउटपुट देते हैं।
वायरलेस सराउंड स्पीकर्स के फायदे क्या हैं?
Wireless Surround Speakers का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन्हें सेटअप करना आसान होता है और तारों की झंझट नहीं होती। आप इन्हें कहीं भी रख सकते हैं और इन्हें मॉडर्न इंटीरियर्स के साथ आसानी से फिट किया जा सकता है। ये पोर्टेबल होते हैं और बैटरी ऑप्शन के साथ आते हैं, जिससे आप इन्हें आउटडोर पार्टियों या ट्रैवल के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
वायरलेस सराउंड स्पीकर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
वायरलेस सराउंड स्पीकर खरीदने से पहले उसकी साउंड क्वालिटी, कनेक्टिविटी ऑप्शन, रेंज और बैटरी लाइफ जैसी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, Brand की विश्वसनीयता और वारंटी पॉलिसी पर भी ध्यान दें। अगर आप होम थिएटर के लिए खरीद रहे हैं, तो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और मल्टी-रूम कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स वाले मॉडल चुनें।