भारत में गेमिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और अब सिर्फ अच्छा कंसोल या पीसी ही नहीं, बल्कि एक बढ़िया टीवी भी शानदार गेमिंग अनुभव के लिए जरूरी माना जाता है। अगर आप भी बड़े स्क्रीन पर स्मूद और इमर्सिव गेमिंग का ,मजा लेना चाहते हैं, तो सही टीवी ब्रांड का चुनाव कर सकते हैं जिसके 5 विकल्प आपको यहां देखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें, गेमिंग के लिए टीवी चुनते समय सबसे पहले आपको उसकी रिफ्रेश रेट, इनपुट लैग और पिक्चर क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए। आमतौर पर Gaming के लिए बढ़िया रिफ्रेश रेट वाले TV बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि इससे गेम बिना झटकों के चल सकता है। इसके अलावा कम इनपुट लैग वाला टीवी आपके कंट्रोल को ज्यादा रिस्पॉन्सिव बनाता है, जिससे गेम खेलने का अनुभव और बेहतर हो सकता है। भारत में मशहूर कई सारे टीवी ब्रांड गेमिंग के लिए दमदार डिस्प्ले भी पेश करते हैं जिसकी मदद से गहरे रंग और शानदार कॉन्ट्रास्ट मिल सकता है और आपके गेम खेलने का मजा दोगुना हो सकता है। यहां आपको Haier, Samsung, Sony, TCL और Philips ब्रांड के विकल्प दिए गए हैं जिसमें VRR और ALLM जैसी सुविधाएं आपको मिल सकती हैं और साथ ही एचडीएमआई सपोर्ट के चलते नई जनरेशन के गेमिंग कंसोल्स भी आसानी से कनेक्ट हो सकते हैं और आप बिना कोई रुकावट के गेम खेल सकते हैं।
देखिए 5 बढ़िया विकल्प नीचे जिसे आसानी से अमेजन की मदद से लिया जा सकता है -
