अपने लिए है एक अच्छी स्मार्टवॉच की तलाश लेकिन मार्केट में मिलने वाले तमाम विकल्पों के बीच किसी एक को चुन पाना है मुश्किल? चिंता की नहीं है बात क्योंकि यहां मिलेगा इस समस्या का हल। आजकल हर हाथ में स्मार्टफोन और हर कलाई पर स्मार्टवॉच होना आम बात हो चुकी है। स्मार्टवॉच फोन से कनेक्टेड रखते हुए लगभग सभी जरूरी अपडेट हम तक पहुंचाती है। इसके साथ हमें सिर्फ टाइम ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी भी जानकारियां मिलती रहती हैं। वहीं, जब हम बात करते हैं महिलाओं के लिए एक बढ़िया क्वालिटी की स्मार्टवॉच की तो मार्कट में कई तरह के विकल्प आसानी से देखने को मिल जाते हैं। Ladies स्मार्टवॉच न सिर्फ आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस रहती हैं इनमें आकर्षक रंगों के विकल्प भी देखने मिल जाते हैं। इन Smart Watch को आसानी से हर तरह के कपड़ों के साथ मैच भी किया जा सकता है। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे जो महिलाओं के लिए सही पसंद साबित हो सकती हैं। ये आपकी गैजेट गली का एक अहम हिस्सा बन सकती हैं।
किन ब्रांड्स के पास मिलेंगी महिलाओं के लिए अच्छी स्मार्टवॉच?
आजकल घड़ियों व इलेक्ट्रॉनिक्स की कई बड़ी ब्रांड्स ने मार्केट में अपनी स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। जब हम बात करते हैं महिलाओं के लिए बड़े ब्रांड्स की स्मार्टवॉचेज की तो इस लिस्ट में हम Fossil, Samsung, बोट, टाइटन, Apple, Amazfit, Fire-Bolt, Fastrack, Crossbeats और नॉइज जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। इन ब्रांड्स के पास आपको अलग-अलग स्टाइल वाली स्मार्टवॉचे के विकल्प आपको मिल जाएंगे। फिर चाहे जिम में वर्काउट करना हो, कॉल्स पर बात करनी हो, अपनी स्लीप साइकिल को ट्रैक करना हो या हेल्थ से जुड़े अन्य अपडेट की जानकारी लेनी हो, ये घड़ियां आपके काफी काम आ सकती हैं। वहीं, इन्हें ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी की मदद से आप आसानी से अपने फोन को कनेक्ट करके अन्य तरह की ऐक्टिविटी को भी आसानी से ट्रैक कर सकेंगी।
क्यों मिहलाओं के लिए जरूरी हैं स्मार्टवॉचेज?
स्मार्टवॉच महिलाओं के लिए काफी उपयोगी प्रोडक्ट है क्योंकि इसके साथ स्वास्थ्य, सेफ्टी और सुविधा से जुड़े कई फीचर्स मिलते हैं। एक स्मार्टवॉच के साथ आसानी से महिलाएं अपने स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों पर नजर रख सकती हैं। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, नींद का समय, तनाव लेवल और यहां तक कि मासिक धर्म से जुड़ी ट्रैकिंग भी शामिल है। इसके अलावा अपनी सेहत का बेहतर ध्यान रखने के लिए एक स्मार्टवॉच Fitness और Workout से जुड़ी कई ऐक्टिविटी को भी ट्रैक करने में मदद करती है। फिर चाहे आप कितना चली हों, जिम में कितनी देर एक्सर्साइज की हो या फिर कितनी देर कोई स्पोर्ट खेला हो; इन सब से जुड़ी जानकारियां आपको एक स्मार्टवॉच दे सकती है। इसके अलावा किसी समस्या या आपातकाल स्थिति में आप स्मार्टवॉच की मदद से लोगों से आसानी से संपर्क भी कर सकेंगी।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
महिलाओं के लिए कौन-से ब्रांड की स्मार्टवॉच अच्छी हैं?
महिलाओं के लिए Amazfit, टाइटन, Apple, सैमसंग और फॉसिल जैसे ब्रांड की स्मार्टवॉच अच्छी हो सकती हैं। इनकी प्राइस रेंज 10,000 तक से शुरू होकर 50,000+ रूपए तक जाती है, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से चुन सकती हैं।
स्मार्टवॉच में महिलाओं के लिए कौन-से खास फीचर्स मिलते हैं?
कुछ ब्रांड अपनी स्मार्टवॉच में पीरियड्स ट्रैकिंग की सुविधा देते हैं, जिसकी मदद से आप अपनी पीरियड्स साइकिल को घड़ी के जरिए ट्रैक कर सकती हैं। ये फीचर महिलाओं के लिए काफी सुविधाजनक रहता है।
महिलाएं अपने लिए किस रंग की स्मार्टवॉच ले सकती हैं?
महिलाओं को कई रंगों की स्मार्टवॉच मिल जाएंगीं, जिसमें आप ब्लैक, पिंक, ग्रीन, ब्लू, ब्राउन, बेज जैसे किसी भी रंग की स्मार्टवॉच चुन सकती हैं। यह पूरी तरह से आपकी पसंद पर निर्भर करता है।
क्या महिलाएं रोजाना स्मार्टवॉच पहन सकती हैं?
बिल्कुल, रोजमर्रा में पहनने के लिए स्मार्टवॉच काफी अच्छी रहती हैं। इनके जरिए आप फोन के नोटिफिकेशन पाने के साथ ही अपने स्वास्थ्य की भी निगरानी कर सकती हैं। इनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्टेप काउंट जैसे कई फीचर्स की सुविधा मिलती है।