Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

नॉइज या फायर बोल्ट, कौन सी Smart Watch कंपनी है सर्वश्रेष्ठ? देखें विकल्प

नॉइज और फायर बोल्ट में से किस कंपनी की स्मार्टवॉच ज्यादा अच्छी होती है और इनमें कौन सी खासियत होती है? सबकी जानकारी मिलेगी यहां कुछ विकल्पों के साथ-

नॉइज या फायर बोल्ट, कौन सी Smart Watch कंपनी है सर्वश्रेष्ठ? देखें विकल्प
नॉइज या फायरबोल्ट, कौन सी Smart Watch कंपनी सर्वश्रेष्ठ है?

आज के डिजिटल जमाने में स्मार्टवॉच ना सिर्फ स्टाइल स्टेटमेंट बनी है बल्कि यह हेल्थ मॉनिटर करने वाली डिवाइस भी बन गई है। हार्ट रेट, ऑक्सीजन लेवल जैसी जरूरी जानकारी आपको स्मार्टवॉच की मदद से मिलती है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, आईओएस, एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम फंक्शन भी आपको इस घड़ी में मिलेंगे। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए स्मार्टवॉच लेने की सोच रहे हैं और नॉइज या फायर बोल्ट जैसे दो मशहूर ब्रांड के बीच कंफ्यूज हैं कि दोनों में से किस ब्रांड की स्मार्टवॉच सही होगी तो यहां आपकी कंफ्यूजन दूर हो सकती है। यहां पर दोनों ही कंपनियों के स्मार्टवॉच की कीमत और खूबियों के बारे में बताया जा रहा है, जिससे आपको समझने में आसानी होगी। स्मार्टवॉच के अलावा टीवी, लैपटॉप साउंडबार और हेडफोन जैसे सभी गैजेट्स के बारे में जानने के लिए आप गैजेट गली पर भी जा सकते हैं।

कौन सी स्मार्ट वॉच कंपनी सर्वश्रेष्ठ है, नॉइज या फायर बोल्ट?

वैसे तो दोनों ही स्मार्टवॉच कंपनियां अपने बेहतरीन डिजाइन, डिस्प्ले, फीचर्स, मॉडल्स और किफायती रेंज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन फिर भी यहां पर आपको इन सबके बारे में विस्तार से बताया जा रहा है, जिससे बेहतर तरीके से समझने में आसानी होगी। हालांकि यह पर दोनों कंपनियों के स्मार्टवॉच की तुलना उनके सामान्य फीचर्स के आधार पर की गई है। आपके लिए किस ब्रांड की स्मार्टवॉच ज्यादा सही होगी, यह बात पूरी तरह के आपकी जरूरत, बजट और पसंद पर निर्भर करता है।

  • डिजाइन- डिजाइन की बात करें तो एक तरफ नॉइज ब्रांड की स्मार्टवॉच जहां अपने स्टाइलिश डिजाइन के लिए जानी जाती है, वहीं फायर बोल्ट कंपनी स्पोर्टी के साथ-साथ फंक्शनल डिजाइन वाली स्मार्टवॉच मार्केट में पेश करती है।
  • डिस्प्ले-  नॉइज ब्रांड सहज इंटरफेस के साथ वाइब्रेंट डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच की बड़ी रेंज मार्केट में पेश करता है। वहीं फायर बोल्ट के पास आपको रिस्पॉन्सिव टच के साथ बड़े आकार वाले डिस्प्ले के साथ साफ स्क्रीन मिल सकती है।    
  • हेल्थ मॉनिटरिंग- हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए दोनों ही कंपनियों के पास स्मार्टवॉच व्यापक स्वास्थ्य विशेषताओं वाली स्मार्टवॉच मिल जाती है। नॉइज कंपनी के स्मार्टवॉच में हार्ट रेट, नींद और तनाव सहित कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर मिलते हैं। वहीं फायर बोल्ट की स्मार्टवॉच में आपको एसपीओ 2, हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग कई फीचर देखने को मिल जाएंगे। दोनों ही कंपनी के स्मार्टवॉच में हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर के साथ 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी मिल जाते हैं।  
  • बैटरी लाइफ- नॉइज और फायर बोल्ट दोनों ही कंपनियों के स्मार्टवॉच के बैटरी लाइफ उनके अलग-अलग मॉडल के हिसाब से मिलती है। इनकी बैटरी लाइफ टिकाउ होती है, जो कि 7 दिन या उससे अधिक समय तक बैकअप दे सकत है।
  • कनेक्टिविटी- दोनों कंपनियों की स्मार्टवॉच में कनेक्टिविटी विकल्प लगभग एक समान होते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ का ऑप्शन दिया जाता है। इनके प्रीमियम रेंज वाले स्मार्टवॉच में आपको अतिरिक्त फीचर्स जैसे- जीपीएस और वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा मिल सकती है।
  • कीमत- कीमत की बात करें तो दोनों ही कंपनियों की स्मार्टवॉच कीमत उनके मॉडल पर निर्भर करती है। आमतौर पर फायर बोल्ट कंपनी के स्मार्टवॉच की कीमत नॉइज स्मार्टवॉच की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है।  
Top ProductsFeatureRating
Noise Pulse 4 Max Smart Watch with AI Create जेस्चर कंट्रोल3.9
Fire-Boltt Rise Smart Watch, 1.85" HD Displayस्टॉपवॉच 3.5
Noise Pro 6 Smart Watch:Intelligent AI, Endless AI Watch Facesटच स्क्रीन4.0
Fire-Boltt Brillia Pro Smart Watch with 51.3mmइनबिल्ट माइक और स्पीकर4.0
Noise Twist Go Smart Watch 1.39" Display, TruSync BT Callingवाटर रेजिस्टेंस3.8
01

Noise Pulse 4 Max Smart Watch with AI Create

Check Price on Amazon

जेट ब्लैक कलर की यह नॉइज ब्रांड की स्मार्टवॉच है। यह स्मार्टवॉच 1.96 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ मिल रही है। इसका डिस्प्ले हमेशा चालू रहने वाली सुविधा के साथ मिल रहा है, जिसपर आप कभी भी कोई भी जानकारी देख सकते हैं। इसमें आसान ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फंक्शन मिल रहा है, जिसकी मदद से इसे आप अपने फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह AI सर्च फीचर के साथ मिल रही है, जिसकी मदद से कुछ भी सर्च करना आसान हो जाता है। यह स्मार्टवॉच आपको कस्टमाइजेबल वॉच फेस और मल्टीपल स्पोर्ट मोड के साथ मिल रही है। यह स्मार्टवॉच एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मिल रही है। फंक्शनल क्राउन के साथ आने वाली इस स्मार्टवॉच को आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। यह स्मार्टवॉच 1.5 मीटर तक पानी की गहराई में जल प्रतिरोधी है।  

स्पेसिफिकेशन

  • ऑपरेटिंग सिस्टम- android
  • बैंड मटेरियल टाइप- सिलिकॉन
  • केस मटेरियल टाइप- जिंक अलॉय
  • क्लोजर टाइप- बकल
  • स्टाइल का नाम- कलरफिट पल्स 4 मैक्स
  • रंग- काला

खूबियां

  • जेस्चर कंट्रोल
  • लाइटवेट
  • अलार्म

कमी

  • कुछ यूजर्स को स्मार्टवॉच के डिस्प्ले की क्वालिटी सही नहीं लगी।

Noise Pulse 4 Max Smart Watch with AI Create (India's 1st Ever with Unlimited Watch Faces), AI Search, 1.96" AMOLED Display, Functional Crown, Premium Metallic Finish, Health Suite (Jet Black)

₹2,499.00

Get This
02

Fire-Boltt Rise Smart Watch, 1.85" HD Display

Check Price on Amazon

यह फायर बोल्ट ब्रांड की स्मार्टवॉच है, जो कि 1.85 इंच के HD डिस्प्ले के साथ मिल रही है। एचडी क्वालिटी डिस्प्ले होने की वजह से इस स्मार्टवॉच की स्क्रीन पर आपको सारे फंक्शन क्लियर दिखाई देते हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग सुविधा के साथ आने वाली इस स्मार्ट की मदद से ही सीधे आप कॉल पर बात कर सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार फोन उठाने की जरूरत नहीं होगी। इस Smart Watch में आपको 120 स्पोर्ट्स मोड मिल रहे हैं। मेटल बॉडी वाली यह स्मार्टवॉच रोटेटिंग क्राउन के साथ मिल रही है। इसमें AI वॉयस असिस्टेंट की भी सुविधा मिल रही है, जिसे आपनी आवाज से कमांड दिया जा सकता है। ग्रे कलर की यह स्मार्टवॉच स्टाइलिश होने के साथ ही आपके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखती है। SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर के साथ आने वाली यह स्मार्टवॉच 24 घंटे आपकी सेहत पर नजर रखती है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- फायर-बोल्ट
  • मॉडल का नाम- राइज़
  • डिस्प्ले प्रकार- एलसीडी
  • रिज़ॉल्यूशन- 160 x 80
  • बैटरी लाइफ- 7 दिन
  • चार्जिंग समय- 2 घंटे

खूबियां

  • बिल्ट इन माइक और स्पीकर
  • वॉयस असिस्टेंट
  • स्टॉपवॉच  
  • ब्लूटूथ कॉलिंग

कमी

  • एक यूजर ने चार्जिंग को लेकर समस्या बताई है।

Fire‑Boltt Rise Smart Watch 1.85″ HD Display with Bluetooth Calling, AI Voice Assistant, Rotating Crown, SpO2 & Heart Rate Monitor, 120+ Sports Modes,IP67 Waterproof Smart Watch for Men & Women - Grey

₹1,499.00

Get This
03

Noise Pro 6 Smart Watch:Intelligent AI, Endless AI Watch Faces

Check Price on Amazon

कुछ नए डिजाइन में स्मार्टवॉच लेने की सोच रहे हैं तो यह नॉइज ब्रांड की स्मार्टवॉच आपके लिए सही चॉइस हो सकती है। मल्टीकलर की यह स्मार्टवॉच आपके हर लुक को अपग्रेड करेगी। इसमें सिंगल सिंक ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर मिल रहा है, जिससे आप घड़ी से कॉल को कट और अटेंड कर पाएंगे। यह स्मार्टवॉच 1.85 इंच की स्क्रीन साइज और AMOLED डिस्प्ले के साथ मिल रही है। नॉइस ब्रांड की यह स्मार्टवॉच 1.5 मीटर तक पानी में वाटर रेजिस्टेंट भी है। यानी इसे पहन कर आप स्विमिंग भी कर सकते हैं। AI फीचर के साथ आने वाली यह स्मार्टवॉच पूरी तरह के आपके स्वास्थ्य पर नजर रखती है। साथ ही इससे आप अपने हेल्थ या डाइट के बारे में भी जानकारी पूछ सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ऑपरेटिंग सिस्टम- android
  • बैंड मैटेरियल- नायलॉन
  • केस मैटेरियल- पॉलीकार्बोनेट
  • स्पोर्ट्स टाइप- मल्टी-स्पोर्ट्स
  • बंद करने का प्रकार- बकल
  • मानव इंटरफ़ेस इनपुट- टच स्क्रीन

खूबियां

  • टच स्क्रीन
  • लाइटवेट
  • यूनिक डिजाइन

कमी

  • कुछ यूजर्स के अनुसार इसकी बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।

Noise Pro 6 Smart Watch:Intelligent AI, Endless AI Watch Faces, AI Companion, 1.85" AMOLED, EN2 Processor, Nebula UI 2.0, Emergency SOS, Compatible with iOS & Android (Arctic Weave), Multicolor

Rs. 5999

Get This
04

Fire-Boltt Brillia Pro Smart Watch with 51.3mm

Check Price on Amazon

51.3 मिमी AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाली यह फायर बोल्ट की स्मार्टवॉच है। क्लीन विजिबिलिटी के लिए इस स्मार्टवॉच में 240x296 रिज़ॉल्यूशन और 750 निट्स की पावरफुल ब्राइटनेस मिलती है। ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट फीचर के साथ आने वाली Fire Boltt ब्रांड की इस स्मार्टवॉच को आसानी से ऑपरेट भी किया जा सकता है। इस SmartWatch पर अपने हेल्थ से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां जैसे SP02, BP और हार्ट रेट का रेकॉर्ड रख सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में 120+ स्पोर्ट्स मोड भी दिए जा रहे हैं। IP67 प्रमाणत यह यह Smart Watch वाटरप्रूफ है। इसमें लंबी बैटरी लाइफ भी दी जा रही है, जिसका एक बार चार्ज करने पर 5-7 दिनों तक निर्बाध उपयोग किया सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन आकार- 2.02 इंच
  • डिस्प्ले प्रकार- AMOLED
  • बैंड मटेरियल टाइप- नायलॉन
  • केस मटेरियल टाइप- मेटल
  • क्लोजर टाइप- बकल

खूबियां

  • इनबिल्ट माइक और स्पीकर
  • हाई रिज़ॉल्यूशन
  • कॉल रिकॉर्ड की सुविधा

कमी

  • कुछ यूजर्स को स्मार्टवॉच की क्वालिटी सही नहीं लगी।

Fire-Boltt Brillia Pro Smart Watch with 51.3mm

Rs. 2099

Get This
05

Noise Twist Go Smart Watch 1.39" Display, TruSync BT Calling

Check Price on Amazon

नॉइज़ ब्रांड की ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर वाली यह स्मार्टवॉच भी आपके लिए सही विकल्प हो सकती है। यह स्मार्टवॉच 1.39 इंच के डिस्प्ले के साथ मिल रही है। इसका ग्लॉसी मेटल फ़िनिश इसके काफी आकर्षक बनाता है और इसे हर तरह के ऑउटफिट के साथ पहना जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में 10 या 20 नहीं बल्कि 100 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी मिल रहे हैं। यह स्मार्टवॉच पुरुषों और महिलाओं के लिए उपयुक्त है। हार्ट रेट, स्लीप ट्रैक से लेकर अन्य हेल्थ अपडेट्स इस स्मार्टवॉच पर आपको मिल जाएंगे। इस वॉटर रेजिस्टेंट नाइज स्मार्टवॉच में आपको अलग-अलग कलर के भी विकल्प मिल जाएंगे।

स्पेसिफिकेशन

  • बैंड मटेरियल टाइप- सिलिकॉन
  • केस मटेरियल टाइप- जिंक अलॉय + प्लास्टिक केस
  • स्पोर्ट टाइप- मल्टी-स्पोर्ट्स
  • क्लोजर टाइप- टैंग बकल
  • ह्यूमन इंटरफ़ेस इनपुट- टचस्क्रीन

खूबियां

  • वाटर रेजिस्टेंस
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
  • राउंड केश शेफ

कमी

  • कुछ यूजर्स के अनुसार घड़ी ने कुछ समय बाद काम करना बंद कर दिया है।

Noise Twist Go Round dial Smartwatch with BT Calling, 1.39" Display, Metal Build, 100+ Watch Faces, IP68, Sleep Tracking, 100+ Sports Modes, 24/7 Heart Rate Monitoring (Jet Black)

₹1,599.00

Get This

क्यों लोगों को इतनी पसंद आ रही हैं स्मार्टवॉच?

आज के समय में काफी लोग स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करने लगे हैं। स्मार्ट वॉच केवल इसलिए नहीं पहना जाता ताकि कलाई पर यह अच्छी दिखे। बल्कि इसके कई अन्य फायदे भी हैं। स्मार्ट वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, जीपीएस ट्रैकर से लेकर हेल्थ ट्रैक फीचर दिए जाते हैं। इनके फंक्शन और प्राइस से लेकर डिजाइन तक, सबकुछ धांसू होते हैं। स्मार्टवॉच आपके लुक और हेल्थ दोनों का ख्याल रखती हैं। इनमें आपको 24 घंटे हेल्थ मॉनिटरिंग का फीचर मिलता है। एडवांस फीचर्स वाली स्मार्टवॉच लंबी बैटरी लाइफ के साथ मिलती हैं, जिससे सिंगल चार्ज के बाद आप इन्हें लंबे टाइम तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इन स्मार्ट वॉच की खासियत है कि ये बेहद स्टाइलिश लुक के साथ आती हैं, जिससे आपको अपने स्टाइल से भी कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा। इन्हें आप कैजुअल से लेकर फॉर्मल आउटफिट के साथ कैरी करके हर जगह अपना इंप्रेशन जमा सकते हैं।

इन्हें भी देखें:-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

फायर बोल्ट या नॉइस, किस ब्रांड की स्मार्टवॉच महंगी होती है?

दोनों ही ब्रांड के पास अलग-अलग फीचर्स वाली स्मार्टवॉच मौजूद हैं, जिनकी कीमत उनके मॉडल पर निर्भर करती है। हालांकि दोनों ही कंपनियों के पास आपको किफायती रेंज वाली स्मार्टवॉच मिल जाएंगी।

स्मार्ट वॉच में कौन से स्पेशल फीचर्स होते हैं?

किसी भी कंपनी की स्मार्टवॉच में फिटनेस ट्रैकर, स्लीप साइकिल मॉनिटर, स्पोर्ट्स मोड जैसे कई फीचर मिल जाते हैं।

क्या स्मार्टवॉच हर किसी के लिए जरूरी होती है?

अगर आपको हेल्थ मॉनिटरिंग और फिटनेस को लेकर चिंता रहती है तो आप एक स्मार्टवॉच ले सकते हैं।

क्या स्मार्ट वॉच को रोज पहना जा सकता है?

अगर आपकी स्मार्ट वॉच पहनने में कंफर्टेबल है और आपको उससे कोई परेशानी नहीं होती तो आप उसे रोज पहन सकते हैं।

You May Also Like