क्या आप अपने घर के लिए एक नया स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं? लेकिन बाजार में मिलने वाले विकल्पों जैसे कि अलग-अलग ब्रांड, स्क्रीन साइज़, फीचर को देखते हुए उलझन में हैं? तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, यहां पर Amazon पर मौजूद कुछ बेहतरीन Smart TV के मॉडल्स के बारे में जानकारी दी गई है जिन पर आप एक नज़र डाल सकते हैं। इन टीवी में आपको 32 से लेकर 85 इंच के स्क्रीन साइज़ तो मिलते ही है साथ ही इनमें दमदार फीचर भी देखने को मिलते हैं जैसे कि गूगल असिसेटेंट, क्रोमकास्ट आदि। इसके अलावा ये टीवी कई प्रकार के OTT ऐप को भी सपोर्ट करते हैं जो आपके मनोरंजन को और भी बेहतर बना सकते हैं। ऐसे में विकल्पों को देखने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर आपके लिए कौन सा स्मार्ट टीवी घर के लिए अच्छा रहेगा।
घर के लिए कौन सा स्मार्ट टीवी होगा शानदार?
यहां पर कुछ पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई है जिन्हें आप ध्यान में रखते हुए घर के लिए बेहतर मॉडल का चयन कर सकते हैं।
- ब्रांड: जब भी बात आती है घर के लिए दमदार टीवी लेने की, तो कई सारे ब्रांड जैसे कि Haier, TCL, Philips, Samsung और VW आदि का नाम सामने आता है। ऐसे में जब भी किसी एक ब्रांड का चुनाव करना हो, तो आपको फीचर्स और प्रदर्शन के साथ ही उसकी ऑफ्टर सेल्स सर्विस, वॉरंटी और ग्राहक सहायता जैसी चीजों पर भी गौर करना चाहिए। वहीं, आप चाहें तो बाजार में मौजूद विभिन्न ब्रांडों के रिव्यूज पढ़ने के साथ उनकी आपस में तुलना भी कर सकते हैं।
- स्क्रीन साइज़: अगर आपका कमरा छोटा है तो 32 से लेकर 43 इंच के स्क्रीन साइज़ वाले टीवी शानदार होते हैं। वहीं, यदि आपके कमरे मध्यम आकार के हैं तो उनके लिए 55 से लेकर 65 इंच के स्क्रीन साइज़ वाले विकल्प बढ़िया हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको घर पर ही सिनेमा हॉल जैसा अनुभव चाहिए तो आप 75 इंच से बड़े स्क्रीन साइज़ वाले टीवी का चयन कर सकते हैं।
- डिस्प्ले फीचर: स्मार्ट टीवी में LED मिलता है जो चमकदार और साफ विजुअल्स प्रस्तुत करता है। वहीं, QLED तकनीक LED का अपग्रेडेड वर्जन है जो बेहतर क्वालिटी में कंटेंट दिखा सकता है। जबकि OLED को खासकर बैकलाइट को कम करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है, जो विजुअल्स की क्वालिटी को और भी बेहतर बनाने में सक्षम है। साथ ही, इनमें आपको HDR, HDR10 और डॉल्बी विजन भी मिलते हैं, जिन्हें खासकर विजुअल्स को बेहतर बनाने और उनकी प्रस्तुति को निखारने के लिए दिया गया है।
- कनेक्टिविटी: खासकर स्मार्ट टीवी में वायरलेस और वायर्ड कनेक्टिविटी देखने को मिलती है, जिनकी मदद से आप इन्हें दूसरे डिवाइस से जोड़ सकते हैं। इनमें वायर्ड कनेक्टिविटी जैसे कि HDMI, ARC दिए जाते हैं, तो वहीं वायरलेस में ब्लूटूथ और Wi-Fi मिलती है, जिनकी मदद से आप बिना किसी वायर के दूसरे डिवाइस को टीवी से जोड़ सकते हैं।
- बजट: खुद के लिए दमदार टीवी लेने की बात जब भी आती है तो बजट को लेकर मन में हमेशा सवाल आता है। ऐसे में आप अपनी जरूरत के आधार पर बजट का चयन करके बढ़िया टीवी ले सकते हैं।
इस तरह के लेख पढ़ें के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
