Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

प्रोग्रामिंग स्टूडेंट्स के लिए किस कंपनी के लैपटॉप रहेंगे सही? जानिए यहां विकल्पों के साथ

कोडिंग और प्रोग्रामिंग के छात्रों के लिए हाई स्पीड प्रॉसेसर, एडवांस टेक्नोलॉजी, नए फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ से लैस लैपटॉप की जरूरत होती है। ऐसे में हम कर सकते हैं आपकी सही विकल्प चुनन में मदद, जानिए किस कंपनी के पास हैं सही मॉडल्स और उनकी खासियतें।

प्रोग्रामिंग स्टूडेंट्स के लिए किस कंपनी के लैपटॉप रहेंगे सही?
प्रोग्रामिंग स्टूडेंट्स के लिए किस कंपनी के लैपटॉप रहेंगे सही?

एक अच्छी क्वालिटी का लैपटॉप हर किसी की कार्यक्षमता और रचनात्मक्ता को बढ़ा सकता है। जब हम बात करते हैं प्रोग्रामिंग के छात्रों की तो उनके लिए भी लैपटॉप काफी जरूरी होता है क्योंकि कोडिंग व प्रोग्रामिंग का सारा काम लैपटॉप पर ही होता है। अलग-अलग तरह के सॉफ्टवेयर पर काम करने, कोड लिखने और कई ऐप्लिकेशन्स को सही तरह से चलाने के लिए उन्हें एक अच्छे लैपटॉप की जरूरत तो होती ही है। प्रोग्रामिंग लैपटॉप एक ऐसा कंप्यूटर होता है जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए ,सही माना जाता है; और इनमें आमतौर पर शक्तिशाली प्रॉसेसर, ज्यादा RAM, अच्छी स्टोरेज और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए काफी अच्छा डिस्प्ले भी होता है। इन लैपटॉप की खासियत यह होती है कि इनके आरामदायक कीबोर्ड और लंबी लाइफ की वजह से इनपर लंबे समय तक बैठकर काम किया जा सकता है। ये लैपटॉप आपके गैजेट गली का हिस्सा बन सकते हैं और इनके साथ हर स्टूडेंट के लिए प्रोग्रामिंग भी मजेदार बन सकती है।

किस कंपनी के पास मिलेंगे प्रोग्रामिंग स्टूडेंट्स के लिए अच्छे लपैटॉप?

  • ऐप्पल (Apple)- ऐप्पल के लैपटॉप जिन्हें मैकबुक भी कहा जाता है, अपने macOS की वजह से काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें आपको प्रोग्रामिंग टूल्स पर आसानी से काम करने के लिए अच्छा सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा ऐप्पल के लैपटॉप अपने मजबूत हार्डवेयर, प्रदर्शन और आसान इस्तेमाल के लिहाज से पसंद किए जाते हैं। इनकी कीमत करीब ₹60,000 से शुरू होकर ₹1,50,000+ तक जा सकती है।
  • लेनोवो (Lenovo)- इस ब्रांड के लैपटॉप, खासकर थिंकपैड, अपने आरामदायक कीबोर्ड, मज़बूत क्वालिटी और प्रदर्शन क्षमताओं के कारण प्रोग्रामिंग के लिए अक्सर पसंद किए जाते हैं। ये प्रोग्रामिंग के छात्रों की जरूरतों को पूरा करने वाले फीचर्स से लैस होते हैं, और इनमें आपको लंबी बैटरी लाइफ और बड़ी स्क्रीन भी मिल जाएगी। इसके अलावा इनमें आपको i7 और i9 प्रॉसेसर जैसे विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें प्रोग्रामिंग के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। इनके प्रोग्रामिंग लैपटॉप की कीमत करीब ₹60,000 से शुरू होकर ₹1,00,000+ तक जा सकती है।
  • डेल (Dell)- इस ब्रांड के लैपटॉप अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से प्रोग्रामिंग स्टूडेंट्स के लिए काफी अच्छा विकल्प माने जाते हैं। इनमें दमदार प्रॉसेसर, बड़ी स्टोरेज, हाई-रेजॉल्यूशन डिस्प्ले समेत कई तरह की सुविधाओं के साथ आते हैं। डेल के पास इंटेल कोर i5, i7 और यहां तक कि Xeon प्रोसेसर वाले लैपटॉप भी मिल जाएंगे, जो कोड बनाने, वर्चुअल मशीन चलाने और कई तरह का भारी टास्क को आसानी से संभाल सकते हैं। इनकी शुरूआती कीमत करीब ₹50,000 से शुरू होती है जो ₹1,00,000 या उससे ज्यादा तक भी जा सकती है।
  • एचपी (HP)- प्रोग्रामिंग के लिहाज से एचपी के लैपटॉप को भी काफी पसंद किया जाता है। ये डेवलपर्स की ज़रूरतों को पूरा करने वाले फ़ीचर्स से लैस होते हैं। इनमें अक्सर इंटेल कोर i5 या i7 प्रोसेसर होते हैं, और किसी-किसी मॉडल्स में AMD Ryzen भी होता है। इसके अलावा, एचपी की क्वालिटी और टिकाऊ डिज़ाइन इसे स्टूडेंट्स के लिए सही पसंद बनाती है। इनकी कीमत ₹50,000 से शुरू होकर ₹1,50,000 तक भी जा सकती है।
  • आसुस (Asus)- इस कंपनी के लैपटॉप अपने बेहतरीन प्रदर्शन, बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी और अच्छे डिस्प्ले के लिए जाने जाते हैं। वे अलग-अलग ज़रूरतों और बजट के हिसाब से कई मॉडल पेश करते हैं, जिनमें ज़्यादा बजट-अनुकूल Vivobook सीरीज़ से लेकर महंगे Zenbook और ProArt सीरीज़ तक शामिल हैं। ये लैपटॉप प्रोग्रामिंग से लिहाज से काफी पसंद किए जाते हैं। इनकी कीमत ₹50,000 से शुरू होकर ₹1,50,000 तक जा सकती है। 
Top ProductsFeatureRating
Apple 2025 MacBook Air 13.6 इंच की स्क्रीन4.5
Lenovo LOQ 2024 12th Gen Core i7-13650HX | Laptopहाइपरचैम्बर थर्मल डिज़ाइन3.4
Dell G15-5530, Intel Core i7-13650HX, RTX 3050-6GB, 16GB RAM, 1TB SSD, FHD, 15.6 Laptopन्यूमैरिक कीबोर्ड4.0
HP Victus Gaming Laptop720P HD कैमरा4.7
ASUS TUF F15 13th Gen, Intel Core i7-13620H Laptopबैकलिट कीबोर्ड4.0
01

Apple 2025 MacBook Air

Check Price on Amazon

कोडिंग और प्रोग्रामिंग के लिहाज से मशहूर ब्रांड Apple का यह लैपटॉप काफी अच्छी पसंद हो सकता है। ऐप्पल की M4 चिप से लैस इस लैपटॉप पर हर काम ज्यादा तेजी और आसानी से किया जा सकता है। इसमें आसानी से एक साथ कई टैब्स पर काम किया जा सकता है और साथ ही प्रोग्रामिंग के लिहाज से आपको शानदार प्रदर्शन का अनुभव होगा। इसमें दिया गया ऐप्पल इंटेलिजेंस एक ऐसा सिस्टम है जो आपको लिखने, अपनी बात कहने और कामों को आसानी से करने में मदद करेगा। शानदार सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आने वाला यह लैपटॉप आपकी प्राइवेसी को भी बनाए रखेगा और सुनिश्चित करेगा कि आपका डेटा किसी तक न पहुंचे। करीब 18 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आने वाले इस लैपटॉप को आप आसानी से सिंगल चार्ज पर इस्तेमाल कर सकेंगे। 13.6 इंच की स्क्रीन वाला यह लैपटॉप हर तरह के टेक्स्ट, फोटो, वीडियो व कंटेंट सफाई से दिखाने का काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 2 थंडरबोल्ट 4 पोर्ट्, एक मैगसेफ चार्जिंग पोर्ट और एक हेडफोन जैक मिल जाएगा। 12MP के वेबकैम के साथ आने वाले इस लैपटॉप में 3 माइक्स और 4 स्पीकर दिए गए हैं; जिनकी मदद से आसानी से वीडियो कॉलिगं भी की जा सकती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • सीरीज- ‎13-inch MacBook Air (M4, 2025)
  • कलर- मिडनाइट
  • रेजॉल्यूशन- ‎2560 x 1664 Pixels
  • प्रॉसेसर स्पीड- 0.01 GHz
  • प्रॉसेसर काउंट-10
  • मैक्सिमम मेमोरी सपोर्टेड- 24GB
  • इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स कार्ड
  • यूनीफाइड मेमोरी
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- MacOs
  • वजन- 1.240 किलोग्राम

खूबियां

  • इसका लिक्विड रेटिना डिस्प्ले 1 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है।
  • यह लैपटॉप करीब 2 ऐक्सटर्नल डिस्प्ले को सपोर्ट करता है।
  • आईफोन मिररिंग के साथ इस लैपटॉप से iPhone पर मौजूद चीज़ों को देखा व नियंत्रित किया जा सकता है।
  • 256GB हार्ड डिस्क की वजह से इसमें ज्यादा फाइल्स को स्टोर किया जा सकता है।

कमी

  • अभी तक यूजर्स ने कोई खामी नहीं बताई है।

Apple 2025 MacBook Air (13-inch, Apple M4 chip with 10-core CPU and 8-core GPU, 16GB Unified Memory, 256GB) - Midnight

Rs. 90000

Get This
02

Lenovo LOQ 2024 12th Gen Core i7-13650HX | Laptop

Check Price on Amazon

15.6 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाला यह लैपटॉप Lenovo ब्रांड का है जिसे प्रोग्रामिंग व कोडिंग जैसे कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आपको इंटल कोर i7-13650HX प्रॉसेसर मिलता है जिसकी बेस स्पीड 2.6GHz और अधिकतम स्पीड 4.9GHz की है। 144Hz रिफ्रेश रेट वाले इस लैपटॉप पर हर तरह का कंटेंट काफी जल्दी लोड होंगा और प्रोग्रामिंग के लिए भी यह काफी अच्छा रहेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 4 USB पोर्ट मिल जाएंगे, जिनकी मदद से अलग-अलग डिवाइसेज को इससे कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें आपको 2x12GB RAM मिल जाएगी, जिसकी वजह से इसमें आसानी से प्रोग्रामिंग व कोडिंग जैसे काम भी आसानी से किए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें दी गई 512GB स्टोरेज की वजह से इसमें बड़ी फाइल्स को भी आसानी से स्टोर किया जा सकता है। डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 4060 8GB GDDR6 ग्राफिक्स कार्ड भी दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2370MHz है। वहीं, प्रोग्रामिंग जैसे कामों के दौरान लैपटॉप अक्सर हीट हो जाते हैं, जिसको कम करने के लिए इसमें हाइपरचैम्बर थर्मल डिज़ाइन दी गई है। इसके दोहरे पंखे बाहर की ओर घूमते हैं, जिससे पीछे के हिस्से से गर्मी अच्छी तरह बाहर निकलती है, और सीलबंद चैंबर एक्सट्रीम मोड में अतिरिक्त 10W बिजली देता है, त्वचा का तापमान कम करता है, और शोर को न्यूनतम बनाए रखता है। इसका लेनोवो एआई इंजन+ और लेनोवो LA1 AI चिप, NVIDIA एडवांस्ड ऑप्टिमस और एमयूएक्स स्विच के साथ मिलकर काम करते हैं; जिससे इसका प्रदर्शन बेहतर होता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • सीरीज- LOQ
  • कलर- लुना ग्रे
  • स्क्रीन रेजॉल्यूशन- ‎1920 x 1080 pixels
  • प्रॉसेसर काउंट- 14
  • मेमोरी टेक्नोलॉजी- ‎DDR5
  • ग्राफिक्स RAM टाइप- ‎शेयर्ड
  • बैटरी लाइफ- 6 घंटे
  • ऑपरेटिंग सिस्टम-विंडोज 11 होम
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 54.4 x 35.9 x 8.7 cm
  • वजन- 2.38 किलोग्राम

खूबियां

  • ऐंटी ग्लेयर स्क्रीन की वजह से आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा।
  • रैपिड चार्जिंग फीचर के साथ इसे 1 घंटे में 80% तक चार्ज कर सकते हैं।
  • ई-शटर वाले फुल HD कैमरा के साथ वीडियो कॉलिंग की जा सकती है।
  • 100% ऐंटी घोस्टिंग कीबोर्ड की मदद से प्रोग्रामिंग में आसानी होगी।

कमी

  • कुछ यूजर्स को इसकी स्पीड कम लगी।

Lenovo LOQ, Intel Core i7 13th Gen 13650HX, NVIDIA RTX 4060 8GB, 24GB RAM, 512GB SSD, 15.6"(39.6cm), Windows 11, Office Home 2024, Grey, 2.4Kg, 83DV00X8IN, 100% sRGB, 3 Mon. Game Pass Gaming Laptop

Rs. 102090

Get This
03

Dell G15-5530, Intel Core i7-13650HX, RTX 3050-6GB, 16GB RAM, 1TB SSD, FHD, 15.6 Laptop

Check Price on Amazon

यह लैपटॉप Dell ब्रांड का है जिसमें आपको इंटेल का i7-13650HX प्रॉसेसर मिलेगा, जिसकी स्पीड 4.90GHZ की है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 1 HDMI 2.1, 3 सूपरस्पीड USB Gen 1 Type-A, 1 USB-C 3.2 Gen 2 और 1-1 हेडफोन व माइक पोर्ट दिए गए हैं। कोडिंग व प्रोग्रामिंग के लिए यह लैपटॉप विद्यार्थियों के काफी काम आ सकता है। 15.6 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाला यह लैपटॉप 16GB RAM के साथ आता है, जो इसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करेगी। इसके अलावा इसमें आपको 1TB तक की स्टरोज क्षमता भी मिल जाएगी, जिस वजह से बड़ी फाइल्स भी इसमें आसानी से स्टोर हो सकती हैं। इसे हीटिंग की समस्या से बचाने के लिए इसमें एलिनवेयर से प्रेरित वेपर चेंबर के साथ आने वाली कूलिंग सुविधा दी गई है। डिस्प्ले की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इस लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 3050, 6 GB GDDR6 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है और इसके 4-Zone RGB बैकिलट कीबोर्ड में आपको न्यूमैरिक कीबोर्ड भी मिल जाएगा, जिस वजह से इसमें काम करने में परेशानी नहीं होगी। लंबी बैटरी लाइफ की वजह से यह लैपटॉप सिंगल चार्ज पर काफी देर तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • सरीज- G Series
  • कलर- डार्क शैडो ग्रे
  • फॉर्म फैक्टर- क्लैमशेल
  • स्क्रीन रेजॉल्यूशन- ‎1920 x 1080 pixels
  • प्रॉसेसर टाइप- ‎Core i7
  • मेमोरी टाइप- ‎DDR5 RAM
  • ‎SSD स्टोरेज
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • बैटरी- ‎56 Watt Hours
  • वजन- 2.650 किलोग्राम

खूबियां

  • एडवांस फीचर्स के चलते इसपर प्रोग्रामिंग करने में परेशानी नहीं होगी।
  • इसके साथ 15 महीनों की McAfee मल्टी-डिवाइस सेक्यॉरिटी मिलेगी।
  • यह लैपटॉप काफी पैसा वसूल क्वालिटी का है।

कमी

  • अभी तक यूजर्स ने कोई खामी नहीं बताई है। 

Dell G15-5530, Intel Core i7 13th Gen-13650HX, RTX 3050-6GB, 16GB RAM, 1TB SSD, FHD, 15.6"/39.62cm, 120Hz, Windows 11, MSO 21, Dark Shadow Gray, 2.65KG, RGB Backlit Keyboard & G-Key, Gaming Laptop

Rs. 86990

Get This
04

HP Victus Gaming Laptop

Check Price on Amazon

12th Gen Intel Core i7-12650H प्रॉसेसर के साथ आने वाला यह लैपटॉप HP ब्रांड का है, जिसे प्रोग्रामिंग के स्टूडेंट्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके 24MB L3 कैश और 16 थ्रेड्स के साथ, आप शानदार स्पीड का अनुभव कर सकेंगे। इस लैपटॉप में लगे अपडेटेड थर्मल्स के साथ आसानी से हीटिंग की समस्या नहीं होगी। 4GB NVIDIA GeForce RTX 3050 Laptop GPU के साथ आने वाले इस लैपटॉप के साथ पिक्चर क्वालिटी बेहतर हो सकगी। इसमें आपको 16GB RAM मिल जाएगी, जो इसकी स्पीड को बेहतर बनाने में मदद करेगी और 1TB SSD स्टोरेज की वजह से इसमें काफी सारा डेटा स्टोर किया जा सकता है। कोडिंग का काम करते समय इसके 15.6 इंच के फुल HD डिस्प्ले पर आप छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से देख सकेंगे। वाईफाई व ब्लूटूथ के अलावा इस लैपटॉप में आपको 3 USB, 1 HDMI और 1 RJ-45 पोर्ट मिल जाएगा। आपके काम में बीच में रुकावट ना आए इसके लिए इसमें लंबे बैकअप वाली बैटरी दी गई है और इसे आसानी से 30 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है। किसी ऑनलाइन क्लास में शामिल होने के लिए इसमें एचपी वाइड विजन 720P HD कैमरा, माइक्रोफोन और B&O द्वारा ऑडियो की सुविधा भी दी गई है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • सीरीज- 15-fa0187TX
  • कलर- सिल्वर
  • सक्रीन रेजॉल्यूशन- ‎1920 x 1080 pixels
  • मेमोरी टेक्नोलॉजी- ‎DDR4
  • मेमोरी क्लॉक स्पीड- 4.7GHz
  • हार्ड डिस्क रोटेशन्ल स्पीड- 7200 RPM
  • डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड
  • वोल्टेज- ‎11.25 Volts
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
  • वजन- 2.370 किलोग्राम

खूबियां

  • 144Hz रिफ्रेश रेट और 9ms का रिसपॉन्स टाइम इसकी स्पीड को बेहतर कर रही है।
  • इसमें प्री-लोडेड विंडोज 11 होम और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस दिया गया है।
  • इस लैपटॉप को समुद्र में जाने वाले प्लास्टिक और रीसाइकिल प्लास्टिक से बनाया गया है।
  • करीब 10 घंटे की बैटरी लाइफ की वजह से इसे बार-बार चार्ज नहीं करना होगा।

कमी

  • अभी तक यूजर्स ने कोई खामी नहीं बताई है। 

HP Victus Gaming Laptop, 12th Gen Intel Core i7-12650H, 4GB RTX 3050 GPU, 15.6-inch (39.6 cm), FHD, IPS, 144Hz, 16GB DDR4, 1TB SSD, Backlit KB, B&O, Dual Speakers (MSO, Silver, 2.29 kg), fa0187TX

Rs. 78990

Get This
05

ASUS TUF F15 13th Gen, Intel Core i7-13620H Laptop

Check Price on Amazon

यह लैपटॉप Ausus ब्रांड का है जिसमें 13th Gen Intel Core i7-13620H प्रॉसेसर मिल जाएगा और इसकी स्पीड 2.4GHz तक की है। 16GB RAM वाले इस लैपटॉप पर आसानी से आप एक साथ कई ऐप्लिकेशन्स पर आसानी से काम कर सकेंगे और यह बड़े प्रोग्राम्स व कोड को भी आसानी से संभाल लेगा। डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इसमें हाई क्वालिटी का ग्राफिक्स कार्ड भी दिया गया है। 512GB स्टोरेज वाले इसमें आप बड़े प्रोग्राम व फाइल्स को भी आसानी से स्टोर कर सकेंगे। 15.6 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाले इस लैपटॉप की रिफ्रेश रेट 144Hz की है, जो इसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करेगी। MIL-STD-810H परीक्षण पास, यह लैपटॉप काफी मजबूत क्वालिटी वाला है। 2023 TUF गेमिंग F15 सबसे लंबे कोडिंग सेशन के समय में भी इसे हीट होने से बचाती है। इस लैपटॉप की 90Wh बैटरी को पावर-कुशल इंटेल कोर प्रॉसेसर के साथ जोड़ा गया है, जिस वजह से इसका प्रदर्शन शानदार होता है। टू-वे नॉइज कैंसिलेशन वाला यह लैपटॉप आपको शानदार ऑडियो क्वालिटी का अनुभव कराता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 4 USB, 1 HDMI और एक ऑडियो जैक मिल जाएगा। इस लैपटॉप से आप अलग-अलग डिवाइसेज को आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे। कोडिंग व प्रोग्रामिंग को आसान बनाने के लिए इसमें 4 हॉट कीज, वन जोन-RGB, मिनी LED RGB बैकलिट कीबोर्ड और 1.7mm ट्रैवल डिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी मिल जाएंगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • सीरज- ‎ASUS TUF Gaming F15
  • फॉर्म फैक्टर- अल्ट्रा पोर्टेबल
  • रेजॉल्यूशन- 1920 x 1080 pixels
  • प्रॉसेसर काउंट- 10
  • मेमोरी टेक्नोलॉजी- ‎DDR5
  • मेमोरी क्लॉक स्पीड- ‎4800 MHz
  • डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड
  • ग्राफिक्स RAM टाइप- ‎GDDR6
  • वोल्टेज- ‎20 Volts
  • वॉटेज- 2800 Watts

खूबियां

  • आवश्यकतानुसार इसके हार्डवेयर को अपग्रेड किया जा सकता है।
  • 30 मिनट में यह लैपटॉप 50% तक चार्ज किया जा सकता है।
  • डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी की वजह से इसकी ऑडियो क्वालिटी बेहतर होगी।
  • ऐंटी ग्लेयर कोटिंग की वजह से आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा। 

कमी

  • कुछ यूजर्स ने इसके साथ हीटिंग की समस्या बताई है।

ASUS TUF F15 13th Gen, Intel Core i7-13620H Gaming Laptop(NVIDIA RTX 4060-8GB/140W TGP/16GB RAM/512GB SSD/FHD/15.6"/144Hz/RGB KB/90Whr/Windows 11/Mecha Gray/2.20kg) FX507VV-LP287W

Rs. 101649

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

किस कंपनी के पास प्रोग्रामिंग स्टूडेंट्स के लिए अच्छे लैपटॉप मिल जाएंगे?

अगर हम बात करें प्रोग्रामिंग के लिए बड़ी लैपटॉप कंपनी की तो ऐप्पल, लेनोवो, डेल, एचपी और आसुस जैसे ब्रांड्स को काफी पसंद किया जाता है। इनके पासे प्रोग्रामिंग स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छे विकल्प मिल जाएंगे।

किस बजट में अच्छे ब्रांड के प्रोग्रामिंग लैपटॉप मिल सकते हैं?

अगर आपको एक अच्छी क्वालिटी व प्रदर्शन वाला प्रोग्रमिंग लैपटॉप लेना है जो विद्यार्थियों के लिए सही हो तो आपका बजट ₹70,000-₹1,00,000 तक का होना ही चाहिए।

प्रोग्रामिंग लैपटॉप के लिए कौन-सा प्रॉसेसर अच्छा है?

कोडिंग के लिए एक अच्छा लैपटॉप प्रोसेसर ज़रूरी है, और ज़्यादातर कामों के लिए Intel Core i5 या i7 (या AMD Ryzen 5 या 7) उपयुक्त हैं। गेम डेवलपमेंट या AI जैसे ज़्यादा मेहनत वाले कामों के लिए, Intel Core i7/i9 या Apple के M सीरीज़ प्रोसेसर सही होते हैं।

You May Also Like