यह बात तो सच है कि बाजार में अलग-अलग ब्रांड के मिनी-एलईडी टीवी के मॉडल मौजूद हैं, जिनमें आप आसानी से मूवी देख सकते हैं। लेकिन जब भी आप अपने बजट में शानदार क्वालिटी वाले टीवी लेने के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले यही ख्याल आता है कि कौन सा ब्रांड बढ़िया हो सकता है। इस कड़ी में, यहां अमेजन पर मौजूद Haier, TCL, Philips, Sony, Samsung जैसे अलग-अलग ब्रांड के 55 इंच स्क्रीन साइज वाले TV के बारे में जानकारी दी गई है, जो आपके मूवी देखने के मज़े को दुगुना कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इनमें आपको कई तरह के डिस्प्ले फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि डॉल्बी विजन, एक्सआर प्रोसेसर, HDR, HDR 10, जिन्हें खासकर विजुअल की गुणवत्ता को बढ़िया बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, इनमें आपको हाई रेजोल्यूशन भी मिलता है, जिसकी वजह से आपको हाई क्वालिटी में विजुअल देखने को मिलते हैं। साथ ही, ये दमदार पावर आउटपुट भी देते हैं, जिसकी वजह से आपको घर बैठे सिनेमा हॉल जैसा अनुभव मिल सकता है।
इस तरह के लेख पढ़ने के लिए आप गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।
