Top SearchesAmazon Smart TV Sale 202643 Inch Smart TV Under 35000Best Apple WatchesBest 55 Inch Ultra HD LED TVSmart TV Under 45KBest Sony Soundbars Affordable Tablets for Students

भारत में मिलने वाले कौन-से Party Speakers हैं बढ़िया? देखें विकल्प

क्या आप भी पार्टी स्पीकर लेने का विचार कर रहे हैं लेकिन आप असमंजस में है कि आखिर कौन-सी पार्टी स्पीकर आपके लिए बढ़िया हो सकता है? तो यहां आपको भारत में मिलने वाले सोनी से लेकर JBL के शानदार पार्टी स्पीकर्स के विकल्प दिए गए हैं, जिनको आप अपनी आवश्यकता के अनुसार चुन सकते हैं।

भारत में मिलने वाले बेस्ट Party Speakers
भारत में मिलने वाले बेस्ट Party Speakers

क्या आप भी अपनी पार्टी में कुछ धमाकेदार करना चाहते हैं, जिससे आपकी पार्टी यादगार बन सकें? यह तो सच है कि कोई भी पार्टी चाहे वह जन्मदिन का उत्सव हो, शादी की सालगिरह, गेट-टुगेदर या फिर वीकेंड का मस्ती भरा मौका, अगर उसमें म्यूज़िक न हो, तो सब अधूरा-अधूरा सा लगता है। लेकिन म्यूज़िक भी ऐसा होना चाहिए जो सबको नाचने पर मजबूर कर दे। यहीं पर एक बेहतरीन पार्टी स्पीकर की जरूरत पड़ती है। धमाकेदार साउंड क्वालिटी, कराओके फ़ीचर, डीजे लाइटिंग और पोर्टेबिलिटी जैसे फीचर्स से लैस ये स्पीकर्स किसी भी माहौल को जश्न में बदलने की ताकत रखते हैं, जिसकी मदद से ना सिर्फ डांस का मजा लिया जा सकता है बल्कि कई सारे मॉडल्स में माइक भी मिलता है जिससे आप गाना गा सकते है और लुफ्त उठा सकते हैं। आज के समय में भारत में कई ऐसे ब्रांड्स हैं जो दमदार और बजट-फ्रेंडली पार्टी Speakers के साथ आते हैं जिनमें आपको सोनी, जेबीएल, Zebronics आदि के विकल्प देखने को मिल सकते हैं और साथ ही, यह आपके म्यूज़िकल मूड को चार गुना बढ़ा सकते हैं। गैजेट जोन में आपको भारत के कुछ बेहतरीन पार्टी स्पीकर्स के बारे में जानकारी मिलेगी जिसको आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार चुन सकते हैं और यह आपकी अगली पार्टी को सुपरहिट बनाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। 

पार्टी स्पीकर्स में क्या स्पेशल फीचर्स होते हैं?

जब बात मस्ती, संगीत और दोस्तों के साथ धमाल की हो, तो एक दमदार पार्टी स्पीकर हर जश्न की जान बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजारों में मिलने वाले पार्टी स्पीकर्स में साधारण स्पीकर्स की तुलना में कुछ खास विशेषताएं होती हैं? जानें यहां, पार्टी स्पीकर्स को खास बनाने वाले स्पेशल फीचर्स के बारे में; 

  • हाई वॉल्यूम और पावरफुल साउंड आउटपुट - पार्टी स्पीकर्स का सबसे बड़ा आकर्षण इनकी उच्च ध्वनि क्षमता होती है। ये बड़े हॉल, लॉन या आउटडोर इवेंट में भी धमाकेदार साउंड दे सकते हैं।
  • इनबिल्ट लाइटिंग - कई पार्टी स्पीकर्स में कलरफुल RGB या LED लाइट्स होती हैं जो म्यूज़िक की बीट्स पर झिलमिलाती हैं। ये लाइटिंग इफेक्ट्स पार्टी के माहौल में जान भर सकते हैं।
  • कराओके फीचर और माइक सपोर्ट - आजकल ज्यादातर पार्टी स्पीकर्स में कराओके फीचर और वायरलेस माइक्रोफोन की सुविधा मिलती है। इसकी मदद से आप अपनी पसंदीदा धुनों पर गा सकते हैं और दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं।
  • लंबी बैटरी लाइफ - पार्टी स्पीकर्स में 8 से 24 घंटे तक का बैटरी बैकअप भी मिल सकता है। पोर्टेबल मॉडल्स में इनबिल्ट रिचार्जेबल बैटरी आती है जिससे आप बिना बिजली के भी पार्टी कर सकते हैं।
  • मल्टी-कनेक्टिविटी विकल्प - इसमें आपको कई सारे कनेक्टिविटी  के विकल्प मिल सकते हैं जैसे ब्लूटूथ, AUX, यूएसबी, SD Card और HDMI कनेक्शन। इसके अलावा आप मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट आदि से भी इसे आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
  • पोर्टेबिलिटी और व्हील सपोर्ट - कई Party Speakers में हैंडल और व्हील्स होते हैं जिससे इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान होता है। यह फीचर आउटडोर या पिकनिक पार्टी के लिए उपयोगी हो सकता है।
Top ProductsFeatureRating
JBL Partybox 110, Wireless Bluetooth Party Speakerडायनेमिक लाइट शो फीचर4.6
Sony SRS-XV800 X-Series Wireless Portable Bluetooth Speakerटीवी साउंड बूस्टर फीचर4.4
boAt Partypal 390/400 Speaker 6 घंटे तक का प्लेटाइम देता है4.2
ZEBRONICS Zeb-Sound Feast IPX5 वाटरप्रूफ रेटिंग4.0
LG XBOOM RNC7 Party Speakerसुपर बास बूस्ट फीचर 3.8
01

JBL Partybox 110, Wireless Bluetooth Party Speaker

Check Price on Amazon

पार्टी के लिए दमदार स्पीकर की तलाश है, तो जेबीएल का यह स्पीकर आपकी तलाश को खत्म करने में मददगार साबित हो सकता है। JBL का यह स्पीकर एक वायरलेस ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर है, जो 160 वाट की दमदार साउंड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसकी खासियत है कि इसमें डायनेमिक लाइट शो फीचर मौजूद है जो आपकी पार्टी को रंगीन और रोमांचक बना सकता है। साथ ही, दमदार बैटरी क्षमता की वजह से यह आपको 12 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। यदि आप घर से बाहर या किसी पूल पार्टी का विचार बना रहें हैं तो वहां भी यह स्पीकर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है, क्योंकि यह स्प्लैश प्रूफ डिजाइन के साथ आता है जिसकी वजह से यदि इसपर पानी के छींटे भी पड़ते हैं तो यह खराब नहीं होगा। आपको बता दें, इस स्पीकर में इलेक्ट्रिक गिटार कनेक्ट करने का इनपुट पोर्ट भी मिल रहा है, जिससे आप स्पीकर की मदद से गिटार बजाने का मजा भी ले सकते सकते हैं और पनि पार्टी को आकर्षक बना सकते हैं। साथ ही, मोबाइल हेडफोन जैसी डिवाइस चार्ज करने के लिए इसमें बिल्ट-इन पावरबैंक भी दिया गया है। इस Party स्पीकर में माइक इनपुट भी दिया गया है जिससे कराओके का मजा भी लिया जा सकता है।  

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - JBL
  • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ 
  • स्पेशल फीचर - डायनेमिक लाइट शो
  • मॉडल नाम - ‎Party Box
  • पावर आउटपूट - 160W

खासियत 

  • आकर्षक डायनेमिक लाइट शो मौजूद है। 
  • माइक इनपुट मौजूद है। 
  • 12 घंटे का प्लेटाइम दे रहा है। 
  • बिल्ट-इन पावरबैंक दिया गया है। 
  • टच कंट्रोल मेथड मौजूद है। 

खामियां 

  • यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।

JBL Partybox 110, Wireless Bluetooth Party Speaker

Rs. 24999

Get This
02

Sony SRS-XV800 X-Series Wireless Portable Bluetooth Speaker

Check Price on Amazon

क्या आप भी अपनी आप पार्टी को अगले लेवल पर ले जाने की सोच रहे हैं, तो सोनी का यह नया पार्टी स्पीकर आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। Sony का यह स्पीकर न केवल दमदार ऑडियो देता है, बल्कि इसमें ऐसे फीचर्स हैं जो किसी भी पार्टी को यादगार बना देते हैं। इस स्पीकर की सबसे बड़ी खासियत इसका ओमनी डायरेक्शनल साउंड है, जो म्यूजिक को चारों ओर फैलाता है, जिससे हर कोने में बीट्स का मजा एक जैसा मिल सकता है। इसके साथ ही टीवी साउंड बूस्टर फीचर की मदद से आप इसे टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं और अपनी मूवी या म्यूजिक वीडियो का अनुभव और शानदार बना सकते हैं। साथ ही, 25 घंटे की बैटरी लाइफ की मदद से यह आपको बिना रुके म्यूजिक एन्जॉय करने का मजा दे सकता है। साथ ही, इसका IPX4 स्प्लैश रेसिस्टेंट डिजाइन इसे आउटडोर पार्टीज के लिए भी एकदम परफेक्ट बनाता है। हल्की बारिश या ड्रिंक्स के छींटे आपकी पार्टी में रुकावट नहीं डालेंगे। एम्बिएंट लाइट्स के चलते यह स्पीकर आपके डांस फ्लोर को रंगीन रोशनी से सजा सकता है और इन-बिल्ट हैंडल व व्हील्स की मदद से इसे कहीं भी आसानी से लेकर जा कसते हैं। आप इसे सोनी म्यूजिक सेंटर एप की मदद से भी कंट्रोल कर सकते हैं और खास बात ये है कि सोनी का X-Balanced Speaker यूनिट डीप बेस और हाई साउंड क्वालिटी दोनों को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे हर गाने का एक नया अनुभव बन सकता है।

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - Sony
  • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ 
  • स्पेशल फीचर - माइक और गिटार इनपुट, ओमनी डायरेक्शनल साउंड, IPX4 स्प्लैश रेसिस्टेंट
  • मॉडल नंबर - ‎SRS-XV800/BCLA9
  • प्लेटाइम - 25 घंटे 

खासियत 

  • ओमनी डायरेक्शनल साउंड तकनीक मौजूद है। 
  • पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है। 
  • 25 घंटे का प्लेटाइम दे रहा है। 
  • यूएसबी प्ले एण्ड चार्ज दिया गया है। 
  • एम्बिएंट लाइट्स मौजूद है। 

खामियां 

  • यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।

Sony SRS-XV800 X-Series Wireless Portable Bluetooth Speaker

Rs. 45990

Get This
03

boAt Partypal 390/400 Speaker

Check Price on Amazon

यह तो हम जानते ही है कि बोट अपने दमदार स्पीकर्स के लिए काफी लोकप्रिय है। उसी तरह यह भी अपने 160 वाट की दमदार सिग्नेचर साउंड क्षमता की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है। boAt का यह Speaker 6 घंटे तक का प्लेटाइम देता है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के लंबे समय तक पार्टी का मजा ले सकते हैं। इसमें कराओके के लिए दो माइक इनपुट दिए गए हैं, जिससे आप और आपके दोस्त साथ मिलकर गाना गा सकते हैं और महफ़िल में रंग जमा सकते हैं। इसकी खासियत है कि इसमें EQ मोड्स भी दिए गए हैं जिसकी मदद से आप अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार साउंड की क्षमता को एडजस्ट कर सकते हैं। साथ ही, TWS मोड की मदद से आप बोट के दो Partypal स्पीकर्स को एक साथ कनेक्ट करके और भी बेहतरीन साउंड का अनुभव ले सकते हैं। आपको बता दें, कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.3, AUX पोर्ट और यूएसबी Type-C पोर्ट जैसे कई विकल्प मौजूद हैं, जो इसे विभिन्न डिवाइस से आसानी से कनेक्ट हो सकते हैं और किसी भी प्रकार की पार्टी के माहौल में जान डाल सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - boAt
  • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ v5.3, AUX पोर्ट और यूएसबी Type-C 
  • स्पेशल फीचर - 160 वाट बोट सिग्नेचर साउंड, LED, मल्टीपल कनेक्टिविटी 
  • मॉडल नाम - ‎Partypal 390
  • बैटरी लाइफ - 6 घंटे 

खासियत 

  • TWS मोड मौजूद है। 
  • 160W की दमदार सिग्नेचर साउंड मौजूद है।  
  • मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्प दे रहा है। 
  • इसमें EQ मोड्स भी दिए गए हैं  
  • 6 घंटे से ज्यादा का प्लेबैक दिया गया है। 

खामियां 

  • यूजर ने बैटरी लाइफ सही नहीं बताया है।

boAt Partypal 390/400 Speaker

Rs. 11999

Get This
04

ZEBRONICS Zeb-Sound Feast

Check Price on Amazon

यह एक पोर्टेबल स्पीकर है जो 2 किलो 700 ग्राम के साथ आता है और इसको आसानी से कही भी लेकर आ-जा सकते हैं। ‎Zebronics का यह स्पीकर ब्लूटूथ 5.0 की कनेक्टिविटी से लैस है जिसमें 70 वाट की दमदार साउंड क्वालिटी मौजूद है जो आपकी पार्टी में चार चांद लगाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, इसमें 9 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है, जिससे देर तक बिना रुके गाने बजाकर आप लंबी पार्टी का आनंद ले सकते हैं। यह स्पीकर IPX5 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है और साथ ही, स्प्लैशप्रूफ भी है, जिससे आप इसे पूल पार्टी या आउटडोर फंक्शन में भी बिना कोई खराब होने के खतरे के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद TWS फीचर की मदद से आप दो स्पीकर्स को एक साथ जोड़कर बेहतरीन ज्यादा दमदार स्टीरियो साउंड का अनुभव भी ले सकते हैं। साधारण-सी बटन कंट्रोल फीचर के साथ आने की वजह से इसे नियंत्रित करना काफी आसान हो सकता है। साथ ही, इसमें माइक्रो SD कार्ड लगा करके आप अपनी मनपसंद गाने बजा सकते हैं। ये स्पीकर वॉयस असिस्टेंट से लैस है यानी कि बोलकर भी इसको कंट्रोल किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - ZEBRONICS
  • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ 5.0, AUX पोर्ट और एमएसडी 
  • स्पेशल फीचर - बास बूस्ट, बिल्ट इन माइक्रोफोन, पोर्टेबल, वाटरप्रूफ 
  • मॉडल नंबर - ‎ZEB-SOUND FEAST 500
  • पावर आउटपुट - 70 वाट 

खासियत 

  • TWS मोड मौजूद है। 
  • 160W की दमदार सिग्नेचर साउंड मौजूद है।  
  • मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्प दे रहा है। 
  • इसमें EQ मोड्स भी दिए गए हैं  
  • 6 घंटे से ज्यादा का प्लेबैक दिया गया है। 

खामियां 

  • यूजर ने बैटरी लाइफ सही नहीं बताया है।

ZEBRONICS Zeb-Sound Feast

Rs. 3465

Get This
05

LG XBOOM RNC7 Party Speaker

Check Price on Amazon

क्या आप एक ऐसे पार्टी स्पीकर की तलाश में हैं जो आपकी महफिल में जान डाल दे, तो LG का यह Speaker आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह स्पीकर सिर्फ़ आवाज ही नहीं, बल्कि रोशनी, म्यूजिक कंट्रोल और एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज लेकर आता है। इसमें मौजूद सुपर बास बूस्ट फीचर आपके म्यूजिक को दमदार बास के साथ कमरे में गूंजने वाला बना सकता है, तो वहीं, डायनेमिक पार्टी लाइट यानी रंग-बिरंगी लाइट्स म्यूजिक की बीट के साथ बदलती हैं और हर मूड को पार्टी मूड में बदल सकती हैं। गाने का शौक़ रखने वालों के लिए इसमें है कराओके स्टार फीचर भी है, जिसमें आप वॉइस इफेक्ट्स, माइक और म्यूजिक की आवाज को अलग-अलग कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही, आपको बता दें, अगर दोस्तों के साथ थोड़ी ज्यादा मस्ती करनी है तो वायरलेस पार्टी लिंक के जरिए दो RNC7 स्पीकर्स को कनेक्ट करके डबल धमाल मचा सकते हैं और इस स्पीकर की XBOOM App से आप तीन स्मार्टफोन तक कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे म्यूजिक बदलते समय पार्टी का मजा खराब नहीं होगा। वहीं, टीवी साउंड सिंक के जरिए आप इसे अपने LG TV से जोड़कर घर पर थिएटर जैसा अनुभव भी ले सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें मौजूद पार्टी स्ट्रॉब फीचर के साथ आप अपने स्मार्टफोन के फ्लैशलाइट को पार्टी की लाइटिंग में बदल सकते हैं। अब बेहतरीन साउंड के साथ लाइट का भी मजा लेना हो, तो यह स्पीकर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - LG
  • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ और यूएसबी 
  • स्पेशल फीचर - बास बूस्ट, LED लाइट, यूएसबी पोर्ट 
  • मॉडल नाम - ‎RNC7
  • कंट्रोल टाइप - रिमोट कंट्रोल 

खासियत 

  • मोबाइल टीवी और टैबलेट से कनेक्ट कर सकते है। 
  • अपने स्मार्टफोन के फ्लैशलाइट सिंक कर सकते है।  
  • रंगीन LED लाइट मौजूद है। 
  • डीजे की तरह साउंड मिक्स कर सकते हैं। 
  • XBOOM App के माध्यम से 3 डिवाइस को जोड़ा जा सकता है। 

खामियां 

  • यूजर ने कोई कमी नहीं बताया है।

LG XBOOM RNC7 Party Speaker

Rs. 29300

Get This

भारत में पार्टी स्पीकर्स के बेहतरीन ब्रांड कौन-कौन से हैं?

जिस तरह से भारत में पार्टी स्पीकर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है उसको देखते हुए कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स ने भारत के बाजारों में अपने पार्टी स्पीकर को उतारा है। इन ब्रांड्स के स्पीकर्स में शानदार साउंड क्वालिटी, दमदार बैटरी और कराओके जैसे आधुनिक फीचर्स आपको मिल सकते हैं। आपको बता दें, JBL एक काफी लोकप्रिय ब्रांड है जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस और प्रीमियम साउंड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। साथ ही, इसमें आपको RGB लाइट भी मिल सकती है। वहीं, सोनी के पार्टी स्पीकर्स आपको दमदार बिल्ड क्वालिटी के साथ मिल सकता है वह भी दमदार साउंड क्वालिटी के साथ। आपने बोट का नाम तो सुना ही होगा, यह किफायती दाम में दमदार स्पीकर पेश करते हैं और इसके कई सारे मॉडल पोर्टेबल डिज़ाइन के साथ आते हैं जो आउटडोर पार्टी के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। इसकी खासियत है कि यह बजट फ़्रेंडली विकल्प है और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी है। वहीं अगर बात करूं Zebronics के पार्टी Speakers की तो यह एक भारतीय ब्रांड है जो फोर्डेबल कीमत में अधिक फीचर्स दे सकते हैं, जैसे माइक्रोफोन सपोर्ट, डीजे इफेक्ट्स आदि। इन सभी ब्रांड के स्पीकर्स आपकी पार्टी में जान डालने के साथ-साथ इसको यादगार बनाने में भी आपकी मदद कर सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें - 

  1. भारत के सर्वश्रेष्ठ TV की सूची: विकल्पों के साथ जानें इनकी खूबियां
  2. बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं भारत में मिलने वाले ये बेस्ट Soundbar Brands, देखें विकल्प
  3. भारत के लोकप्रिय Smartwatch के शानदार Brands बोट, फायर-बोल्ट, नॉइस आदि के विकल्प को देखें

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

सबसे अच्छा पार्टी स्पीकर कौन-सा माना जाता है?

यदि सबसे अच्छे पार्टी स्पीकर्स की बात करूं तो यह आपकी आवश्यकताओं और बजट पर निर्भर करता है। हालांकि बाजारों में JBL, सोनी और जेब्रॉनिक्स जैसे ब्रांड काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

पार्टी स्पीकर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

पार्टी Speakers लेते समय आप इसकी बैटरी लाइफ, स्पीकर के आवाज की क्वालिटी, पोर्टेबिलिटी और कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं का ध्यान रख सकते हैं।

क्या पार्टी स्पीकर वाटरप्रूफ होते हैं?

हां कुछ पार्टी स्पीकर्स वाटरप्रूफ होते हैं लेकिन सभी नहीं। यदि आप वाटरप्रूफ पार्टी स्पीकर लेने का विचार कर रहें तो इसकी जांच अवश्य कर लें।

You May Also Like