अल्ट्रा HD टीवी यानी अल्ट्रा हाई डेफिनेशन वाला टीवी, डिस्प्ले की एक बेहतरीन टेक्नोलॉजी से लैस होता है, जो फुल एचडी की तुलना में ज्यादा साफ व हाई डेफिनेशन विजुअल्स का अनुभव कराते हैं। इन टीवी के साथ आपको लगभग असली जैसे लगने वाले वीडियो देखने में मदद मिल सकती है और इनपर आप छोटी-छोटी डीटेल्स को आसानी से देख सकेंगे। Ultra HD TV में आपको हाई डायनैमिक रेंज जैसी सुविधा भी मिलती है, जो चमकदार और एडवांस रंगों वाले विजुअल्स का अनुभव आपको कराएगी। ये टीवी अपने बेहतरीन डिस्प्ले के साथ आपको घर पर ही फिल्म थिएटर जैसी पिक्चर क्वालिटी का अनुभव करा सकते हैं। तो आइए अब विस्तार से जानते हैं अल्ट्रा एचडी टीवी की खासियतों को और क्यों ये आपके लिए एक सही पसंद साबित हो सकते हैं।
अल्ट्रा HD टीवी में मिल सकती हैं ये सुविधाएं
- 4K रेजॉल्यूशन- अल्ट्रा HD टीवी में 4K रेजॉल्यूशन होता है जो फुल HD टीवी की तुलना में चार गुना ज्यादा होता है। इस सुविधा के साथ हर तरह का कंटेंट आप हाई क्वालिटी में देख सकेंगे और यह टीवी देखने के अनुभव को भी बेहतर बना सकती है। फिर चाहे आपको फिल्में देखनी हो, स्पोर्ट्स मैच का मजा लेना हो या गेमिंग करनी हो अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी हर तरह के कंटेंट को आप तक बेहतर पिक्चर क्वालिटी में पहुंचा सकते हैं।
- हाई डायनैमिक रेंज- ज्यादातर अल्ट्रा एचडी टीवी हाई डायनैमिक रेंज (HDR) सपोर्ट के साथ आते हैं, जिसमें HDR10 और डॉल्बी विजन जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं। यह टेक्नोलॉजी कॉन्ट्रास्ट रेशिओ को बढ़ाते हुए आपको चमकदार डिस्प्ले का मजा लेने में मदद करती है।
- वाइड कलर गैमेट- ये टीवी कंटेंट को उसके असली रंगों में देखने में मददगार होते हैं। ये अपने एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ हर तरह के रंगों को बेहतर तरह से देखने में मदद करते हैं और साथ-साथ इनके साथ आपको असली जैसे लगने वाले विजुअल्स का अनुभव हो सकता है।
- एडवांस अपस्केलिंग- अपनी बेहतरीन अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी के साथ अल्ट्रा एचडी टीवी कम रेजॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी HD क्वालिटी में भी दिखाने का काम कर सकते हैं। ये AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम करते हैं।
- हाई रिफ्रेश रेट- ज्यादातर UHD TV में आपको 120Hz तक की रिफ्रेश रेट देखने मिल सकती है। इसकी मदद से तेज स्पीड वाले कंटेंट को भी आप सफाई से देख सकेंगे और विजुअल्स आसानी से धुंधले नहीं होंगे। हाई रिफ्रेश रेट वाले अल्ट्रा एचडी टीवी गेमिंग और स्पोर्ट्स मैच के लिहाज से सही पसंद हो सकते हैं।
- बड़ा व्यूइंग ऐंगल- ये टीवी बड़े व्यूइंग ऐंगल के साथ आते हैं, जिस वजह से कमरे के हर कोने से आप हाई क्वालिटी विजुअल्स का मजा ले सकेंगे।
- स्मार्ट सुविधाएं- आजकल ज्यादातर अल्ट्रा एचडी Smart TV कई सारी स्मार्ट सुविधाओं से लैस होता है, जिसके साथ आपके मनोरंजन का डोज डबल हो सकता है। इनमें आपको कई सारे ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट, वेब ब्राउजर, कंटेंट रिकमेंडेशन और गूगल किड्स जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। वहीं, वॉइस असिस्टेंट रिमोट वाले अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी को आप अपनी आवाज के साथ भी आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे।
ये अल्ट्रा HD टीवी आपको आ सकते हैं पसंद।
Haier H5E Series 108cm (43) 4K Ultra HD Smart LED Google TV 43H5E
Rs. 27999
Buy NowTCL 108 cm (43 inches) Metallic Bezel Less Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV 43V6C (Black)
Rs. 24990
Buy NowVW 109 cm (43 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV VW43GQ2
Rs. 20999
Buy NowPhilips 108 cm (43 inches) 6100 Series Frameless Full HD Smart LED Google TV 43PFT6130/94
Rs. 22999
Buy NowHisense 108 cm (43 inches) E6N Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV 43E6N (Black)
Rs. 22999
Buy Nowक्या फुल एचडी टीवी से बेहतर है अल्ट्रा HD टीवी?
हां, हम ऐसा कह सकते हैं कि अल्ट्रा HD टीवी फुल एचडी टीवी से बेहतर हो सकते हैं। दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर पिक्चर क्वालिटी का होता है। एक फुल एचडी टीवी में करीब 20 लाख पिक्सल होते हैं और अल्ट्रा HD 4K TV में 80 लाख से ऊपर पिक्सल होते हैं। यानि, इनकी पिक्चर क्वालिटी चार गुना ज्यादा साफ होती है। इनकी बड़ी स्क्रीन पर डिस्प्ले के धुंधले होने या फटने की शिकायत आसानी से नहीं होती और आप हर छोटी-छोटी डीटेल को भी आसानी से देख सकेंगे। वहीं, आधुनिक हाई डायनैमिक रेंज टेक्नोलॉजी के साथ हर तरह के कंटेंट को उसके असली रंगों में और गहरे कॉन्ट्रास्ट के साथ देखा जा सकता है।
ऐसे ही कई अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर
ये विकल्प कराएंगे शानदार डिस्प्ले क्वालिटी का अनुभव।
LG 108 cms (43 inches) NU87 AI Series Nano 4K Ultra HD Smart webOS VA LED TV 43NU870BPLA
Rs. 35990
Buy NowSamsung 108 cm (43 inches) Crystal 4K Vista Ultra HD Smart LED TV UA43UE81AFULXL
Rs. 30490
Buy NowTCL 101 cms (40 inches) V5C Series Full HD Smart QLED TV Google TV 40V5C
Philips 139 cm (55 inches) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV 55PQT8100/94
Rs. 37999
Buy NowLumio Vision 7 2026 109cm (43 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV FTW1-ADSJ
Rs. 29999
Buy Nowअल्ट्रा HD TV चुनने से पहले ध्यान रखें ये बातें
- स्क्रीन साइज और व्यूइंग डिस्टेंस- आपको सबसे पहले अपने टीवी की स्क्रीन साइज को चुनना होगा। हां बड़े टीवी के साथ बेहतर डिस्प्ले अनुभव मिल सकता है, लेकिन जरूरी नहीं है कि बड़ा टीवी हर कमरे के लिए सही हो। अगर आपको छोटे कमरे के लिए एक अल्ट्रा एचडी टीवी का चयन करना है तो 43 इंच से लेकर 50 इंच की स्क्रीन साइज सही हो सकती है। इनके लिए 1.8 से लेकर 2.4 मीटर का व्यूइंग डिस्टेंस होना चाहिए। मीडियम साइज के कमरे के लिए 55 इंच या 65 Inch TV सही पसंद हो सकते हैं और इन्हें करीब 2.4 से लेकर 3 मीटर तक की दूरी से देखना सही अनुभव दे सकता है। वहीं, अगर आपको एक होम थिएटर सेटअप करना है या लिविंग रूम में टीवी इंस्टॉल करना है तो 75 इंच टीवी या उससे ऊपर की स्क्रीन साइज सही मानी जाती है।
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- अल्ट्रा एचडी टीवी में आपको OLED, QLED और मिनी LED जैसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी देखने मिल सकती है। ये सभी ही बेहतरीन डिस्प्ले का अनुभव करा सकती हैं और अपनी पसंद के हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं।
- कनेक्टिविटी- हर टीवी में आसान कनेक्टिविटी विकल्पों का होना काफी जरूरी होता है, ताकि इन्हें अलग-अलग डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट किया जा सके। ब्लूटूथ, वाईफाई, HDMI, USB और AUX पोर्ट जैसी सुविधाओं पर जरूर ध्यान दें। इनकी मदद से आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कॉन्सोल, साउंडबार, स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेज को इससे कनेक्ट कर सकेंगे।
- ऑडियो आउटपुट- ऑडियो आउटपुट भी एक टीवी के लिए काफी जरूरी होता है, क्योंकि बिना अच्छे साउंड के आपके टीवी देखने का अनुभव बेकर हो जाएगा। Dolby Digital टेक्नोलॉजी वाले टीवी आपको फिल्म थिएटर जैसे साउंड का अनुभव करा सकते हैं।
- ब्रांड व बजट- आखिर में आपको किस ब्रांड का टीवी लेना है और बजट क्या है यह भी बहुत जरूरी हो जाता है। प्रीमियम बजट के लिए Samsung, LG और Sony TV सही पसंद हो सकते हैं। वहीं, अगर आपको एक किफायती रेंज वाले अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी की तलाश है तो Haier, Vw, VU, TCL और हाईसेंस टीवी के मॉडल सही पसंद साबित हो सकते हैं।
Xiaomi 108 cm (43 inch) FX Ultra HD 4K Smart LED Fire TV L43MB-FIN
Rs. 23499
Buy NowToshiba 108 cm (43 Inches) 4K Ultra HD Smart QLED TV | Dolby Atmos, HDR10+ | 24W Powerful Speakers | AI Sports Mode | REGZA Engine ZR | Voice Control | AI 4K Upscaling | VIDAA OS | 43M450RP (Black)
Rs. 31990
Buy NowVW 165 cm (65 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV VW65GQ1
Rs. 37999
Buy NowSony BRAVIA 3 Series 164 cm (65 inches) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV K-65S30B (Black)
Rs. 98990
Buy NowTCL 189 cm (75 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV 75T8C
फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और गैजेट्स संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है योर पिक्स पर
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
