अगर आपके कमरे का आकार छोटा है और आप छोटी स्क्रीन साइज वाला एक अच्छा स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं तो आप 32 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी के बारे में विचार कर सकते हैं। यहां पर कई मशहूर ब्रांड के 32 इंच टीवी के बारे में जानकारी दी जा रही है। ये सभी स्मार्ट टीवी आपको 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में अमेजन पर मिल जाएंगे। बजट रेंज में मिलने वाले ये स्मार्ट टीवी पिक्चर और साउंड क्वालिटी के मामले में काफी बढ़िया हैं। ये सभी स्मार्ट टीवी आपको LED डिस्प्ले, एचडी रेडी रिजॉल्यूशन और तेज रिफ्रेश रेट के साथ मिल जाएंगे। इनमें से कुछ में सराउंड साउंड जैसा अनुभव देने के लिए डॉल्बी ऑडियो तकनीक का सपोर्ट भी आपको मिल जाएगा।
नोट- लेख लिखने तक इन 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत ₹10000 से कम थी। भविष्य में इनकी कीमत कम या ज्यादा होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। हम अपने पाठकों को टीवी लेने से पहले उसकी सही कीमत अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं।
