यह एक आधुनिक और भरोसेमंद लैपटॉप है, जिसे रोजमर्रा के काम, पढ़ाई और हल्के गेमिंग के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। Acer के इस लैपटॉप में 12वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i3-1215U प्रोसेसर दिया गया है, जो टर्बो बूस्ट तकनीक के साथ 4.4G हर्ट्ज तक की स्पीड प्रदान करता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-डिमांड एप्लिकेशन आसानी से चल सकते हैं। 8GB ड्यूल-चैनल DDR4 रैम और 512GB NVMe एसएसडी स्टोरेज की वजह से सिस्टम तेज़ी से बूट होता है और फाइल्स एक्सेस करना आसान हो सकता है, साथ ही स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, एचडीएमआई, एक टाइप-C पोर्ट, यूएसबी 2.0 और यूएसबी 3.2 पोर्ट दिए गए हैं, जो इसे और भी उपयोगी बना सकते हैं और पतले बेजल और स्लिम डिज़ाइन इसे देखने में प्रीमियम बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Acer
- मॉडल - Aspire 3
- प्रोसेसर स्पीड - 3.3 GHz
- रंग - स्टील ग्रे
स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंचखासियत
- इसमें मौजूद फुल-साइज कीबोर्ड और अलग न्यूमेरिक कीपैड टाइपिंग को आरामदायक बना सकता है।
- केवल 1.69 किलोग्राम वजन और मेटल बॉडी के साथ यह लैपटॉप स्टाइल, परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी का बेहतरीन संतुलन पेश करता है।
- इस लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी IPS डिस्प्ले मिलता है, जो शार्प डिटेल्स, नैचुरल कलर्स और शानदार व्यूइंग का अनुभव दे सकता है।
कमी
- यूजर ने बताया इसकी साउंड क्वालिटी सही नहीं है।
- अमेजन से लेने पर ग्राहक ने बताया इसमें बैकलिट कीबोर्ड मौजूद नहीं है।