लैपटॉप की दुनिया में डेल एक जाना-माना नाम है, जिसके पास ₹80,000 से कम बजट में भी हाई परफॉर्मिंग विकल्प मिल सकते हैं। ऑनलाइन क्लासेज, ऑफिस का सामान्य काम, डेटा एंट्री, मनोरंजन और शौकिया गेमिंग के लिए इस बजट में अच्छे डेल लैपटॉप के विकल्प आपको मिल सकते हैं। इनमें आपको इंटेल या AMD प्रोसेसर मिलेगा, जो प्रदर्शन को बेहतर बनाएगा। इसी के साथ ज्यादा क्षमता वाली RAM आपको एकसाथ कई टैब्स पर काम करने में मदद कर सकती है। स्टोरेज के लिए इन Dell Laptops में आपको 1TB तक की SSD स्टोरेज स्पेस भी मिल जाएगी, जिसमें काफी सारा डेटा आसानी से स्टोर हो सकता है। लंबी बैटरी लाइफ के साथ आने वाले ये लैपटॉप सिंगल चार्ज पर काफी देर तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं और फास्ट चार्जिंग सुविधा के कारण कम समय में इन्हें जल्दी चार्ज भी किया जा सकता है। लाइटवेट डिजाइन वाले इन डेल लैपटॉप को आसानी से अपने साथ कहीं भी लेकर जाया जा सकता है।
₹80,000 से कम कीमत वाले डेल लैपटॉप्स में मिल सकती हैं ये खासियतें
- बढ़िया प्रोसेसर- ₹80,000 से कम कीमत वाले डेल लैपटॉप में आपको 13th या 14th जेनरेशन वाले i5/i7 या AMD Ryzen 7 (8000 series) मिल सकते हैं। ये प्रोसेसर लैपटॉप के प्रदर्शन को बेहतर बनाते हुए आपकी कार्यक्षमता को भी बढ़ा सकते हैं। इसी के साथ 16-32 GB तक की RAM मल्टीटास्किंग को भी संभाल सकती है।
-
शानदार डिस्प्ले क्वालिटी- इनमें आपको 14 इंच से 16 इंच तक की साइज वाली स्क्रीन मिल सकती है जो अपनी तेज रिफ्रेश रेट के साथ आसानी से धुंधली भी नहीं होगी। फुल HD डिस्प्ले और एडवांस क्वालिटी वाले ग्राफिक्स कार्ड के साथ आप छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से देख सकेंगे।
-
आसान कनेक्टिविटी- अलग-अलग डिवाइसेज को कनेक्ट करने के लिए इनमें आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ HDMI, USB और थंडरबोल्ट पोर्ट भी मिल जाएंगे। इनके साथ आप एडवांस डिस्प्ले अनुभव के लिए किसी अन्य स्क्रीन को भी कर सकते हैं।
-
गेमिंग- इस बजट में आपको सामान्य लेवल गेमिंग के लिए भी डेल लैपटॉप मिल सकते हैं। इनमें डेडिकेटेड GPU और एडवासं क्वालिटी का ग्राफिक्स कार्ड भी मिलेगा। इसके एडवांस कूलिंग सिस्टम के साथ हीटिंग की समस्या आसानी से नहीं होगी। इनकी 120Hz-144Hz तक की रिफ्रेश रेट के कारण तेज स्पीड वाले गेम्स भी इसमें आसानी से लोड हो सकते हैं।
-
बैटरी- सिंगल चार्ज पर इन लैपटॉप को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, ऐक्रस्प्रेस चार्जिंग सुविधा के कारण इन्हें करीब 1 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
तो आइए नजर डालते हैं ₹80,000 से कम कीमत में मिलने वाले डेल लैपटॉप के विकल्पों पर।
