Top SearchesAmazon Smart TV Sale 202643 Inch Smart TV Under 35000Best Apple WatchesBest 55 Inch Ultra HD LED TVSmart TV Under 45KBest Sony Soundbars Affordable Tablets for Students

टॉप 5 अल्ट्रा HD TV के साथ घर बैठे पाएं थिएटर जैसी पिक्चर

आज हम यहां पर 5 अल्ट्रा एचडी टीवी के 5 बढ़िया विकल्प लेकर आए हैं, जो अपनी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी की मदद से देंगे आपको सिनेमा का शानदार अनुभव। डालें नजर शानदार विकल्पों पर-

अल्ट्रा एचडी टीवी
अल्ट्रा एचडी टीवी

घर के लिए नया टीवी लेने की तैयारी है? तो साधारण टीवी की बजाय इस बार अल्ट्रा एचडी टीवी के बारे में विचार कर सकते हैं। अल्ट्रा एचडी टीवी के स्क्रीन की गुणवत्ता काफी अच्छी होती है। इनका रेज़ोल्यूशन करीब 3840 x 2160 पिक्सल होता है, जो कि फुल एचडी टीवी की तुलना में 4 गुना ज्यादा शार्प और स्पष्ट विजुअल्स दिखाते हैं। इन टीवी की स्क्रीन पर पिक्चर बहुत साफ, डिटेल्ड और रियलिस्टिक लगते हैं। अल्ट्रा एचडी टीवी में कलर रेंज ज्यादा होती है, जिससे नेचुरल और जीवंत रंग मिलते हैं। इनमें सिर्फ मूवी ही नहीं बल्कि गेमिंग का भी बढ़िया अनुभव मिलता है। यहां पर इसके 5 बढ़िया विकल्प दिए जा रहे हैं, जिनपर आप नजर डाल सकते हैं-

ऐसी ही जानकारी के लिए आप गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं।

01

Samsung 108 cm (43 inches) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

Check Price on Amazon

यह Samsung ब्रांड का 4K अल्ट्रा एचडी टीवी है। यह स्मार्ट टीवी 42 इंच की स्क्रीन साइज में मिल रहा है। इस टीवी की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 50 हर्ट्ज है, जिससे आपको तेज और सहज पिक्चर मिलती है। यह स्मार्ट टीवी 20 वाट के आउटपुट और शक्तिशाली स्पीकर के साथ मिल रहा है, जिससे आपको दमदार साउंड का अनुभव मिलता है। इस टीवी में ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड, एडेप्टिव साउंड और ब्लूटूथ ऑडियो जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। बिल्ट-इन एलेक्सा और बिक्सबी के साथ आने वाले इस टीवी को आप अपनी आवाज से भी कमांड दे सकेंगे। वॉयस असिस्टेंट के साथ सोलर सेल चार्ज होने वाला रिमोट कंट्रोल भी इस टीवी के साथ दिया जा रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी और वाई-फाई की सुविधा मिल रही है। 43 इंच वाले इस सैमसंग टीवी में जियो हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनीलिव, यूट्यूब, ज़ी5 समेत कई ओटीटी प्लेटफार्म का सपोर्ट भी मिल रहा है।

स्पेसिफिकेश

  • ब्रांड- सैमसंग
  • मॉडल- ‎UA43UE86AFULXL
  • उत्पाद आयाम- ‎5.97 x 96.75 x 56.14 सेमी
  • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- ‎8 जीबी
  • रैम मेमोरी स्थापित आकार- ‎2 जीबी
  • ऑपरेटिंग सिस्टम - ‎Tizen
  • हार्डवेयर इंटरफ़ेस- ‎ब्लूटूथ, ईथरनेट, HDMI, USB
  • रिज़ॉल्यूशन- ‎4K

खूबियां

  • एप्पल डिवाइस के साथ कनेक्ट करने के लिए AirPlay।
  • मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग की सुविधा।
  • स्टीरियो टाइप ऑडियो आउटपुट मोड।
  • मल्टिपल कनेक्टिविटी के ऑप्शन।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स टीवी के रिमोट कंट्रोल ने नाखुश हैं।

Samsung 108 cm (43 inches) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

Rs. 26990

Get This
02

Haier 108 cm (43) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

Check Price on Amazon

20 वाट आउटपुट, सबवूफर के साथ 2.0ch शक्तिशाली स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, dbx-tv सराउंड साउंड, साउंड इक्वलाइज़र और ऑटो वॉल्यूम लेवलिंग जैसी खूबियों से लैस यह Haier ब्रांड का टीवी है। इस टीवी को 43 इंच की स्क्रीन साइज में पेश किया जा रहा है। 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन के साथ ही इस टीवी की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है, आपको तेज, साफ, स्पष्ट तस्वीर और दृश्य देखने का अनुभव मिलता है। इस टीवी की डिस्प्ले 4K UHD, डॉल्बी विज़न, HDR 10, लो ब्लू लाइट और मोशन एस्टीमेशन मोशन कंट्रोल को सपोर्ट करती है। वॉचलिस्ट की खूबियों वाले इस टीवी में आप अपने पसंदीदा कंटेंट की एक लिस्ट बना सकते हैं। इसमें आपको प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, Zee5, एप्पल टीवी जैसे काफी सारे ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी मिल जाएगा।

स्पेसिफिकेश

  • ब्रांड- ‎Haier
  • मॉडल- ‎43P7GT-P
  • मॉडल वर्ष- ‎2024
  • उत्पाद का आयाम- ‎21.5 x 95.8 x 61 सेमी
  • वजन- 6 किग्रा
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- ‎Android
  • हार्डवेयर इंटरफ़ेस- ‎ब्लूटूथ, HDMI, USB

खूबियां

  • दूसरे डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए क्रोमकास्ट।  
  • हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल की सुविधा।
  • 2GB रैम और 32GB रोम

कमी

  • एक अमेजन यूजर के टीवी की क्वालिटी सही नहीं लगी।

Haier 108 cm (43) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

Rs. 29990

Get This
03

Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

Check Price on Amazon

Sony ब्रांड का अल्ट्रा एचडी क्वालिटी वाला यह टीवी 65 इंच की स्क्रीन साइज में मिल रहा है। इस टीवी में 20 वॉट के आउटपुट के साथ 2 चैनल वाले ओपन बफल स्पीकर्स दिए जा रहे हैं, बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। इस टीवी के स्पीकर डॉल्बी ऑडियो सिस्टम से लैस हैं, जो आपको सराउंड साउंड का अनुभव देते हैं। 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन के साथ ही टीवी के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है, जो आपको तेज और स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करती है। इस सोनी टीवी का डिस्प्ले 4K प्रोसेसर X1 से लैस है, जो कि शोर को कम करते हुए डिटेल्स और कंट्रास्ट बढ़ाता है साथ ही रंगों को बेहतर बनाता है। इसके अलावा किसी भी कंटेंट से क्रिस्टल क्लीयर पिक्चर क्वालिटी देने के लिए इस टीवी में 4K X रियलिटी प्रो फीचर मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस सोनी टीवी में सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और ब्लू प्लेयर्स को कनेक्ट करने के लिए 3 HDMI पोर्ट, हार्ड ड्राइव और बाकी डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए 2 USB पोर्ट मिलते हैं। इसके अलावा Wi-Fi कनेक्टिविटी की सुविधा भी इसमें मिल रही है।

स्पेसिफिकेशन

  • एस्पेक्ट रेशियो- 16:9
  • ऑडियो वाट क्षमता- ‎20 वाट
  • वोल्टेज- ‎240 वोल्ट
  • वाट क्षमता- ‎203 वाट
  • ग्राफिक प्रोसेसर- 4K X1
  • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री

खूबियां

  • गेमर्स के लिए गेम मेन्यू दिया जा रहा है।
  • एलेक्सा के साथ वॉइस कंट्रोल की सुविधा।
  • एप्पल डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए एयरप्ले 2।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से अभी तक कोई कमी नहीं बताई गई है।

Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

Rs. 77990

Get This
04

VW 109 cm (43 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

Check Price on Amazon

VW ब्रांड का यह टीवी 43 इंच के स्क्रीन साइज में मिल रहा है। 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन के साथ आने वाला यह QLED टीवी आपको क्रिस्टल क्लीयर क्वालिटी देता है। तेज रिस्पॉन्स के लिए इस टीवी की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz है। 30 वॉट आउटपुट के साथ ही इस टीवी में डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल का सपोर्ट मिल रहा है, जो आपको बेहतरीन ऑडियो का अनुभव देता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो सेट टॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल को जोड़ने के लिए इस टीवी में 3 HDMI पोर्ट हैं। हार्ड ड्राइव या अन्य USB डिवाइस को जोड़ने के लिए 1 USB पोर्ट है। इसके अलावा ईथरनेट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, और 1 हेडफोन आउटपुट का विकल्प भी इसमें दिया जा रहा है। 2 जीबी रैम के साथ ही इस टीवी में 16 जीबी स्टोरेज भी मिल रही है, जिससे टीवी की परफार्मेंस तो बेहतर होती ही है, साथ ही आप कोई एप्लिकेशन या अपना पसंदीदा कंटेंट भी डाउनलोड करके रख सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- ‎Google TV
  • रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड
  • व्यू एंगल- 178 डिग्री
  • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
  • रिजोल्यूशन- 4K अल्ट्रा एचडी।

खूबियां

  • वॉयस असिस्टेंट के साथ रिमोट।
  • कई सारे ओटीटी प्लेटफार्म का सपोर्ट।
  • पर्सनल प्रोफाइल और किड्स प्रोफाइल बनाने की सुविधा।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स को इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं लगी।

VW 109 cm (43 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

Rs. 16999

Get This
05

acer 126 cm (50 inches) G Plus Series 4K Ultra HD LED Smart Google TV

Check Price on Amazon

4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आने वाले इस एसर टीवी की स्क्रीन का साइज 50 इंच है, जो मीडिम कमरो या फिर हॉल के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस टीवी की डिस्प्ले 4K अल्ट्रा एचडी, 16.7 मिलियन रंग, HDR10, सुपर ब्राइटनेस और ब्लैक लेवल ऑग्मेंटेशन को सपोर्ट करती है, जिससे आपको एकदम स्पष्ट और बेहतर रंगों के साथ फिल्मों का बढ़िया अनुभव मिलता है। इस टीवी में 2GB रैम रैम के साथ 16GB स्टोरेज भी दी गई है। इसमें आपको पर्सनल प्रोफाइल और बच्चों की प्रोफाइल बनाने की सुविधा मिल रही है, जिससे बच्चे क्या कंटेंट देखते हैं आप इसपर नजर रख सकेंगे। इस टीवी में कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म का सपोर्ट भी मिल रहा है, जिससे आप हर रोज नए-नए कंटेंट देख सकेंगे। साउंड क्वालिटी की बात करें तो इस टीवी में 36 वॉट आउटपुट के साथ हाई फिडेलिटी वाला स्पीकर भी लगा हुआ है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- एसर
  • मॉडल- ‎AR50UDGGR2851AD
  • उत्पाद आयाम ‎8.86 x 111.07 x 65.18 सेमी
  • वजन- 10.4 किग्रा
  • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- ‎16 GB
  • रैम मेमोरी स्थापित आकार- ‎2 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- ‎एंड्रॉइड
  • हार्डवेयर इंटरफ़ेस- ‎ब्लूटूथ, ईथरनेट, HDMI, USB

खूबियां

  • ज्यादा बड़ी स्क्रीन के लिए फ्रेमलेस डिज़ाइन।
  • 178° वाइड व्यूइंग एंगल।
  • हाई फिडेलिटी स्पीकर।
  • वीडियो कॉलिंग की सुविधा।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स टीवी की कार्यक्षमता से नाखुश हैं।

acer 126 cm (50 inches) G Plus Series 4K Ultra HD LED Smart Google TV

Rs. 24999

Get This

इन बातों को ध्यान में रखकर चुनें अपने लिए सही विकल्प

ब्रांड

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खूबियां

Samsung

43 इंच

20 वॉट

क्रिस्टल प्रोसेसर 4K, स्लिम लुक, सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी, सोलरसेल रिमोट

Haier

43 इंच

20 वॉट

क्रोमकास्ट, हाइकास्ट, साउंड मिररिंग

Sony

65 इंच

20 वॉट

वॉचलिस्ट, गुगल असिस्टेंट, गेम मेनू

VW 

43 इंच

20 वॉट

वॉयस असिस्टेंट वाला रिमोट, गुगल टीवी, HDR-10, वाइड कलर गैमट

Acer

50 इंच

20 वॉट

फ़्रेमलेस डिज़ाइन, 178° वाइड व्यूइंग एंगल, हाई फ़िडेलिटी स्पीकर, सुपर ब्राइटनेस

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

अल्ट्रा एचडी टीवी क्या होता है?

अल्ट्रा एचडी टीवी एक ऐसा टेलीविज़न होता है जिसका रेज़ोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल होता है। यह फुल एचडी टीवी से कई गुना ज़्यादा स्पष्ट और डिटेल्ड पिक्चर क्वालिटी देता है।

क्या अल्ट्रा एचडी टीवी गेमिंग के लिए सही होता है?

हां, 4K रिज़ॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट की वजह से अल्ट्रा एचडी टीवी गेमिंग के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं।

किस प्राइस रेंज में अल्ट्रा एचडी टीवी मिल सकता है?

यह टीवी की स्क्रीन साइज और ब्रांड पर निर्भर करता है। वैसे आपको 25 हजार की शुरुआती कीमत में अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले वाले टीवी मिल सकते हैं।

You May Also Like